सगाई के बाद कभी न करें ये ग़लतियां वर्ना टूट सकता है रिश्ता | सगाई के बाद इन 15 बातों का रखें विशेष ध्यान

सगाई के बाद या शादी के पहले किन बातों का रखें विशेष ध्यान | मंगेतर से बात करते हुए इन बातों का रखें ख्याल | शादी के पहले कौन सी ग़लतियां नहीं करनी चाहिए?

सगाई एक सामाजिक और सांस्कृतिक संस्कार है, जो दो व्यक्तियों के बीच पारिवारिक संबंध की शुरुआत का संकेत देता है। यह एक उत्साहित कर देने वाला पल होता है, जब दोनों पक्ष एक नए जीवन की शुरुआत के लिए एक दूसरे के साथ समर्पित होते हैं। इस समय, विवाह के लिए संबंधित पक्षों को सही और स्थिर निर्णय लेने की ज़रूरत होती है।




दोस्तों नमस्कार! मैं आलोक फ़िर से आपके लिए एक लाजवाब टॉपिक्स लेकर हाज़िर हूं। इस आर्टिकल में, हम जानेंगे कि सगाई के बाद कौन-कौन सी ग़लतियां नहीं की जानी चाहिए (sagai ke baad kaun kaun si galtiyan nahi ki jani chahiye?) अर्थात हम यह जानेंगे कि सगाई से शादी तक मंगेतर के साथ कैसे रहना चाहिए (sagai se shadi tak mangetar ke sath kaise rahna chahiye?) उम्मीद है आपको ज़रूर पसंद आएगा। बस इस लेख के अंत तक बने रहिएगा।

दोस्तों, सगाई का अर्थ तो आप सभी जानते हैं। लेकिन चर्चा निकली है तो मैं भी अपनी ओर से बता ही देता हूं कि "सगाई" का मतलब एक ऐसा वादा, जहां एक लड़का और लड़की एक दूजे के साथ जीवन बिताने का संकल्प लेते हैं।  यह एक ऐसा रिवाज़ है जिसमें कुछ रस्में अदा की जाती हैं जिसके बाद लड़का और लड़की एक दूसरे के मंगेतर बन जाते हैं। इस दिन से दोनों का जीवन नई उमंगों और सपनों के एक नए मोड़ पर चल पड़ता है। यह वही गोल्डन टाइम होता है जब दोनों एक दूसरे के प्यार के ख़ुमार में डूबते चले जाते हैं।

लड़का लड़की बस एक दूसरे को जल्द से जल्द पूरी तरह जान लेने को आतुर होते हैं। बस यही एक नाज़ुक दौर होता है जहां आपकी एक छोटी सी ग़लती भी आपके रिश्ते पर भारी पड़ सकती है। यहां तक कि आपकी शादी टूटने का कारण भी बन सकती है। ऐसा इसलिए कह रहा हूं क्योंकि सगाई का एहसास जितना सुंदर है उतना ही ज़िम्मेदारी भरा भी। इसलिये सगाई से शादी के बीच के समय को बड़ी ही समझदारी एवं संयम के साथ से बिताना चाहिये ताकि ग़लतियां होने के चांस ना के बराबर हों।


सचमुच सगाई एक ऐसा शब्द है जो अपने आप में सुंदर एहसास देने के साथ ही दो व्यक्ति और दो परिवारों के जुड़ने की दस्तक देता है। ऐसे में अगर कोई ग़लती हुई तो इसका नकारात्मक प्रभाव आपके साथ साथ दोनों परिवारों पर भी पड़ सकता है। इसलिए कभी भी सगाई के बाद ऐसी ग़लतियां करने से हमेशा बचना चाहिए। आइये जानते हैं कि सगाई के बाद कौन सी बातों का ध्यान रखना चाहिए? (sagai ke bad koun si baton ka dhyan rakhna chahiye?)


सगाई के बाद किन बातों का रखें विशेष ध्यान

सगाई के बाद कपल्स को निम्नलिखित ग़लतियां करने से बचना चाहिए -

1. बहुत ज़्यादा फ़ोन पर बात न करें -
यह बात आपको ज़रूर अटपटी लग सकती है। लेकिन यही कड़वा सच है कि सगाई के बाद कपल्स को बहुत ज़्यादा फ़ोन पर बात नहीं करनी चाहिए, क्योंकि लगातार बात करने से आपके बीच कई तरह के मन मुटाव और झगड़े भी हो सकते हैं या हो सकता है कि आपके पार्टनर को ऐसा लगने लगे कि आप उन्हें अभी से ही स्पेस नहीं दे रहे हैं।

2. संवाद में समझदारी बरतें -
सगाई के बाद संवाद में कमी नहीं रहनी चाहिए लेकिन ये संवाद आपके बीच विश्वास और प्यार को बढ़ाने वाले होने चाहिए ना कि समस्या बढ़ाने वाले। बल्कि समस्याओं को बढ़ने से पहले उन्हें संवाद में हल करने का प्रयास करें।अपने व्यक्तिगत और समाजिक जीवन के बीच संतुलन का पूरा ध्यान रखें। आपके और आपके पार्टनर के बीच संवाद और समझदारी को मज़बूत बनाएं। इस सुनहरे समय को खुशियों के साथ बिताएं।

3. संबंधों की मर्यादा का उल्लघंन न करें -
सगाई के बाद, दोनों पक्षों को एक-दूसरे के संबंधों की मर्यादा का आदर करना चाहिए। एक दूसरे के निजी या पारिवारिक मामलों में हस्तक्षेप करना या अवहेलना करना कदापि उचित नहीं है। किसी भी विषय पर बात करते समय इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि कहीं आप अपने पार्टनर के निजी या पारिवारिक मामलों में अनावश्यक हस्तक्षेप तो नहीं कर रहे हैं। किसी भी प्रकार की धमकी या हिंसा, किसी भी संबंध के लिए सही नहीं है।

4. विश्वासघात कभी न करें -
हमेशा ध्यान रखें कि यह रिश्ता एक दूसरे के साथ साथ दोनों परिवार के बीच विश्वास की नींव पर खड़ा हो रहा है। इसलिए किसी भी प्रकार की धोखाधड़ी, विश्वासघात या झूठ का सहारा इस संबंध को बड़ी क्षति पहुंचा सकता है। इसलिए अपने इस रिश्ते को पूर्ण निष्ठा और वफ़ादारी के साथ निभाने का प्रयास करें। जीवनसाथी के साथ विश्वास और सहमति को विशेष महत्व दें। ऐसा करने से आप दोनों के बीच सच्चा प्यार पनपने में देर नहीं लगेगी।

5. धैर्य बनाए रखें-
सगाई के बाद आपके जीवन में एक बड़ा परिवारिक परिवर्तन होता है। जिले चलते मानसिक उथल पुथल स्वाभाविक है। इसलिए आपके बीच के संबंधों को समय दें और आपस में धैर्य बनाए रखें। अपने जीवनसाथी को समय दें ताकि वह आपके साथ अच्छा तालमेल बना सके। यह बात गांठ बांधकर रख लें कि आपका संबंध एक नया मोड़ ले रहा है इसका अर्थ यह नहीं है कि आपको अचानक बदल जाने की आवश्यकता है।


6. जल्दबाज़ी में निर्णय न लें - 
सगाई के बाद आपको शादी की योजना तय करने के लिए थोड़ा समय ज़रूर देना चाहिए। जल्दबाज़ी में निर्णय लेने से बचें। सगाई के बाद, आपको एक-दूसरे के संबंध को और भी अधिक समझने के लिए समय देना ज़रूरी होता है। यह आपके संबंध को मज़बूत और स्थायी बनाए रखने में मदद कर सकता है। लेकिन ध्यान रहे, सगाई के बाद शादी का निर्णय लेने में ज़रूरत से ज़्यादा समय भी ना लें।  

7. अपना संयम न खोएं -
आज का समय सोशल मीडिया और इंटरनेट का है जहां अपने रिश्तों और दिनचर्या को दुनिया के साथ साझा करने का बेहूदा रिवाज़ चल पड़ा है। मैं आपको बता देना चाहता हूं कि सोशल मीडिया पर शादी से पहले इस रिलेशनशिप का स्टेटस बिल्कुल भी अपडेट न करें। शादी तय हो जाने तक इस बात का विशेष ध्यान रखें। हो सके तो इस बारे में अपने पार्टनर से बात कर लें। और हां एक बात और कि अपने पार्टनर के साथ शारीरिक रुप से इनवाल्व होने की कोशिश कतई न करें।

8. कैरियर के बारे में ज़रूर बात करें -
आज के समय में लड़कियों के लिए कैरियर के बारे में सोचना बेहद ज़रूरी है। दरअसल आज भी कई क्षेत्रों में शादी के बाद लड़कियों को नौकरी करवाने से कतराते हैं। जिसकी वजह से उनकी निजी ज़िंदगी में काफी तनाव होने लगता है। इससे बचने के लिए पहले से ही ये फ़ाइनल कर लें। क्योंकि ज़िन्दगी आप दोनों को करनी है। इसलिए एक दूसरे के लक्ष्यों का ध्यान रखना तो लाज़मी है। अपने साथी के सपनों और लक्ष्यों का समर्थन करें।

9. फैमिली प्लान के बारे में ज़रूर बात कर लें -
शादी के कुछ ही दिन बाद से घर वाले बच्चे की डिमांड करने लगते हैं। ऐसे में अपने पार्टनर के साथ पहले से ही इस बात को तय कर लें। कुछ परिवारों में शादी के कुछ ही दिन बाद से घर वाले बच्चे की डिमांड करने लगते हैं। ऐसे में अपने पार्टनर के साथ पहले से ही इस बात को तय कर लें। आजकल की भागदौड़ भरी ज़िन्दगी में फैमिली प्लानिंग करना बेहद ज़रूरी भी है।

10. संबंध को मज़बूत बनाने का प्रयास करें -
सगाई के बाद अपने संबंधों को समृद्ध करने के लिए समय देना चाहिए। विशेष रूप से, आपको एक-दूसरे को समझने। के लिए संकल्पित होना चाहिए। आपसी संबंध में प्रबल सकारात्मकता और प्रेरणा प्रदान करने का प्रयास होना चाहिए। यह प्रयास आपके संबंध को और अधिक मज़बूत और स्थायी बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

11. एक दूसरे के परिवार के साथ समय बिताएं -
आपके और आपके पार्टनर के परिवार के सदस्यों के साथ समय बिताने का प्रयास करें। इससे आपसी संबंधों को मज़बूती मिलती है। एक और बात यह कि दोनों के लिए एक दूसरे के परिवार के लोगों के साथ झिझक मिट जाती है। जिसका परिणाम यह होता है कि बाद में कपल्स के लिए परिवार के सभी लोगों को समझने के लिए लंबे समय की ज़रूरत नहीं होती। सबके साथ आसानी से बॉन्डिंग बन जाती है।


12. आपसी समझ का परिचय दें -
एक-दूसरे की भावनाओं को समझने का प्रयास करना और एक-दूसरे के साथ मिलकर समस्याओं का समाधान करना,
सगाई के बाद यह अत्यंत महत्वपूर्ण होता है। संबंध को मज़बूत और स्थिर बनाए रखने के लिए सही और स्थिर क़दम उठाएं। इससे दोनों ही पक्षों को एक स्वस्थ और संतुलित संबंध का आनंद लेने में सहायता मिलेगी।

13. बजट प्रबंधन पर ध्यान दें -
आजकल एक अच्छा ट्रेंड चल रहा है जिसमें लड़का लड़की दोनों मिलकर किसी एक जगह विवाह करते हैं। ऐसा करने से दोनों मिलकर वित्तीय प्रबंधन में बेहतर सहयोग प्रदान कर सकते हैं। मिलकर आगामी शादी के लिए आवश्यक तैयारियां भी शुरू करनी चाहिए, जैसे कि शादी की तारीख़ का चयन, व्यय नियंत्रण और अन्य आयोजन आदि का प्रबंधन आपसी तालमेल और सूझबूझ से विशेषकर ज़रूरतों के हिसाब से किया जाना चाहिए। क्योंकि शादी के बाद यदि कोई समस्या हो तो उससे केवल आपको ही निपटना है ना कि बाहरी लोगों को। इसलिए फ़ालतू के दिखावे पर जाने से दोनों ही परिवारों को बचना चाहिए।

14. लोभ के बजाय संतुष्टि पर ध्यान दें -
अत्यधिक लोभ या सामाजिक प्रतिस्पर्धा से बचें, यह संबंध को प्रभावित कर सकता है। जी हां आप सही समझे, मेरा संकेत दहेज़ की ओर है। लोगों को दिखाने के लिए ज़रूरत से ज़्यादा अच्छा समय देखने के बजाय अपने वर्तमान के साथ संतुष्ट रहें। जैसा भी समय हो, अपने पार्टनर के साथ उस समय का सामना कर आगे बढ़ने का सुख अलग ही होता है। यह सुख आपको चरम संतुष्टि प्रदान करता है।


15. एक दूसरे से ज़रूरत से ज़्यादा उम्मीद न रखें -
अक़्सर ऐसा देखा जाता है कि सगाई के बाद कपल्स एक काल्पनिक दुनिया में डूब जाते हैं। फ़िर उन्हें जीवन, यथार्थ के बजाय सब कुछ फ़िल्मी दिखाई देने लगता है। फ़िर शादी के बाद जब उनका यह सपना टूटता दिखाई देने लगता है तब आपसी तालमेल में गड़बड़ियां और शिकायतें बढ़ने लगती हैं। जिसका परिणाम निश्चित रूप से नकारात्मक ही होता है।


निष्कर्ष (Conclusion)

दोस्तों लव मैरेज में तो लोग पहले से एक-दूसरे के बारे में काफी कुछ जानते हैं, लेकिन अरेंज मैरिज में नए इंसान के साथ जीवन की शुरुआत को लेकर मन में कई तरह के सवाल बने रहते हैं। घर वालों के दबाव में आकर हम शादी के लिए हां तो कर देते हैं, लेकिन इसके बाद एक दूसरे को जानने की कोशिश में अक़्सर कुछ ग़लतियां ऐसी कर बैठते हैं, जिसका दुष्परिणाम हमारे इस रिश्ते पर पड़ सकता है।

इसलिए आपको इन बातों का हमेशा ही ध्यान रखना चाहिए ताकि आप किसी भी ग़लती से बच सकें। इस लेख में कही गई सभी बातों को ध्यान में रखा जाए तो आप और आपके साथी एक स्वस्थ, समृद्ध और खुशहाल संबंध का आनंद ले सकते हैं। इसमें कोई दो राय नहीं है।

उम्मीद है हमारा यह लेख "सगाई के बाद किन बातों का रखें विशेष ध्यान (Sagai ke bad kin baton ka rakhe vishesh dhyan)" अवश्य पसंद आया होगा। यदि आप इस दौर से गुज़र रहे हैं तो इन बातों को अपने जीवन में अवश्य ही लागू करेंगे।
(- By Alok)


अन्य आर्टिकल्स भी पढ़ें


एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने