पति पत्नी के रिश्ते को मज़बूत कैसे बनाएं? | 15 Best Relationship tips for couples in hindi

दोस्तों! आपसी रिश्तों और समझ में असंतुलन हो जाने पर रिश्तों का बिखर जाना एक सामान्य बात होती है। लेकिन अगर आप अपने रिश्तों को मज़बूत और पहले से भी ज़्यादा ख़ुशनुमा बनाने का प्रयास करेंगे। तो वो यक़ीनन अटूट बन सकते हैं। मज़बूत रिश्तों से जीवन में ख़ुशहाली तो आती ही है साथ ही तनाव से भी व्यक्ति बचा रहता है। वैसे भी मज़बूत रिश्तों को स्वास्थ्य के लिए हमेशा से ही अच्छा माना गया है।




हम यही कहना चाहते हैं कि हर दिन अपने रिश्तों को मज़बूत बनाने की एक प्यारी-सी कोशिश हमेशा की जानी चाहिए। चहल पहल के इस लेख के माध्यम से हम आपके बीच के रिश्ते को मज़बूत बनाने के कुछ टिप्स दे रहे हैं। जिनकी मदद से आप अपने रिश्तों को और भी ज़्यादा गहरा व पक्का बना सकते हैं।



15 बेस्ट रिलेशनशिप टिप्स | Pati patni ke rishte majboot karne ke upay



रिश्ते को सर्वश्रेष्ठ तरीके से निभाये जाने के लिए आप नीचे दिए गए टिप्स को ज़रूर अपना सकते हैं। हमें यक़ीन है कि आप हमारे बताए गए टिप्स पर अमल करते हुए अपने रिश्तों में ग़ज़ब का तालमेल और मिठास ला सकेंगे। तो फ़िर देर किस बात की। आइये जानते हैं ये बेमिसाल टिप्स क्या हैं -


(1) एक दूसरे से खुलकर बातचीत करें

आजकल की लाइफ़स्टाइल कुछ ऐसी हो चली है कि लोग अपने लाइफ़ पार्टनर से खुलकर बातचीत ही नहीं करते और ना हि सामने वाले की बात पर उतनी तवज़्ज़ो देते हैं। सही मायने में कहा जाए तो रिश्तों की डोर यहीं से कमज़ोर होती चली जाती है। जिसके दुष्परिणाम बहुत भयानक होते हैं। 

इसलिए विवाहित जोड़ों से हम यही कहना चाहते हैं कि आप छोटी-छोटी महत्वपूर्ण बातों का ख़याल रखते हुए अपने रिश्ते को ख़ूबसूरती से महका सकते हैं। जैसे कि बातचीत के दौरान लैपटॉप, मोबाइल और दूसरे गैजेट से दूर रहें। ऐसा करने से आप अपना पूरा ध्यान अपने पार्टनर पर केंद्रित केंद्रित कर सकते हैं। आपके द्वारा ऐसा करना उन्हें भी अच्छा लगेगा। साथ ही इससे आपसी बातों को लेकर होने वाली गलत फ़हमियों की गुंजाइश भी कम हो जाती है।


(2) बातों को बीच में काटने की आदत छोड़ें

सामने वाले की बात काटकर अपनी बातें बोलने की आदत है, तो सचेत हो जाएं। रिश्ते को अच्छा और मज़बूत बनाने के लिए खुलकर संवाद करने के साथ ही सामने वाली की बात को बीच में काटने की आदत को छोड़ना होगा। हर बार बात काटने की आदत से सामने वाले को लगने लगता है कि शायद आपको उनकी बातों में उतनी दिलचस्पी नहीं है और आप अपनी बातों को ही आगे रखने की कोशिश करना चाहते हैं।



(3) छुट्टियों पर कहीं घूमने जाएं



रिश्ते को मज़बूत बनाने के लिए कभी-कभी घूमने का प्लान बनाना भी ज़रूरी है। अक़्सर नई-नई जगहों पर घूमने जाने से रिश्तों में नई ताज़गी और एहसास भर जाता है। आप दोनों सालभर में या जब भी समय मिले तब कम से कम एक बार लंबी छुट्टी का प्लान बना सकते हैं। अगर पर्याप्त समय न मिल पाए तो छोटा-छोटा आउटिंग प्लान भी कर सकते हैं। इससे आप दोनों के बीच रिश्ते की डोर और भी ज़्यादा मज़बूत हो जाएगी।


(4) खाना साथ में खाने का प्रयास करें



कपल्स के बीच प्यार का रिश्ता साथ खाना खाने से भी प्ढ है। आप दोनों घर में साथ में तीनों समय का खाना खा सकते हैं। अगर यह संभव नहीं है, तो कम से कम सुबह का नाश्ता और रात का खाना साथ ज़रूर खाएं। छुट्टी के दिन शाम को बाहर निकलकर गोलगप्पे या फिर कुछ भी पसंदीदा स्नैक्स साथ खाने की कोशिश अवश्य करें। अगर संभव हो सके तो दोनों कभी-कभी साथ में कूक भी करें यानि कि मिलजुलकर खाना पकाएं। इससे रिश्ता और भी बेहतर बनता है।


(5) शारीरिक परिवर्तन के प्रति सहनशील व सामान्य रहें



शरीर की काया हमेशा एक-सी नहीं रहती है। ऐसे में अगर आपके पार्टनर पहले से थोड़े पतले या हेल्दी हो गए हैं, तो उस बदलाव को स्वीकार करें। अक़्सर यह देखा जाता है कि कुछ कपल्स एक दूसरे के शारीरिक बदलाव को लेकर ताने देते रहते हैं। जिस कारण आपसी कलह बढ़ने लगती है। जिनके साथ आपका रिश्ता है उनका रहन-सहन, नज़रिया या फिर पसंद भी बदल सकती है। इसीलिये इस बात का विशेष ध्यान रखें कि आप एक दूसरे को हर परिस्थिति में स्वीकार करें।


(6) एक दूसरे की बातों को सुनें

किसी भी रिश्ते को खुशहाल बनाने का एक आसान तरीका एक दूसरे की बातें सुनना है। समय-समय पर एक दूसरे की बातों को धैर्य से सुनें और उसे अहमियत भी दें। साथ ही जब वो बोलें, तो उनकी बात को ध्यान से सुनें और कुछ समझ न आए, तो तभी उनसे पूछ लें। इससे अर्थ का अनर्थ होने की आशंका नहीं होती है, क्योंकि अक़्सर लोग एक दूसरे की पूरी बात सुने बिना ही कुछ का कुछ मतलब निकाल लेते हैं। और बेवजह बात का बतंगड़ बना लेते हैं।

(7) पिछली बातों को मन में दबाकर न रहें

अगर आप दोनों के बीच कुछ ऐसा हुआ है, जिसका आपको बुरा लगा है तो उस बात को मन में दबाए न रखें। इससे रिश्ता कमज़ोर होता है। अगर इस दौरान कोई बात मन में चुभ गई है, तो बेशक मौक़ा देखकर उस बात को अपने साथी से स्पष्ट करें। इससे हो सकता है कुछ देर के लिए हल्का झगड़ा होगा, लेकिन वो बात मन में चुभी नहीं रहेगी। 

और हाँ! पुरानी बातों को कुरेदने की आदत से भी रिश्ता कमज़ोर होता है। इसीलिए जब जो बात बुरी लगे उसे समझबूझकर आपस में सच्चाई के साथ स्पष्ट कर लें। क्योंकि ग़लतफ़हमियों में कई ज़िंदगियाँ बर्बाद हो जाती है। 

(8) एक दूसरे से ईर्ष्या करने से बचें

रिश्तों में ईर्ष्या की कोई जगह नहीं होनी चाहिए। अगर किसी बात से आपके पार्टनर को आपसे जलन होती है। तो इसका मतलब है आप दोनों का रिश्ता अभी इतना मज़बूत नहीं हो पाया है। इसका दुष्परिणाम आपको निकट भविष्य में झेलना पड़ सकता है। इसीलिए कपल्स को एक दूसरे के लिए जलन के भाव को अपने अंदर से निकाल दें। अगर किसी बात पर मन में ईर्ष्या जैसा भाव आ भी जाये। तो जल्दी ही उसे अपने पार्टनर के साथ शेयर करके शॉर्ट आउट कर लें। जलन के भाव से बचने के दो ही तरीक़े होते हैं। पहला, अपनी सोच बदलना और दूसरा, अपने मन की बात को पार्टनर के सामने सच्चाई के साथ रखना।

(9) एक दूजे का विश्वास बनाये रखें

रिश्ते को मज़बूत बनाए रखने के लिए इसकी नींव मज़बूत करनी चाहिए। यानि कि एक दूसरे के विश्वास को दिन-ब-दिन बढ़ाने की कोशिश की जानी चाहिए। अगर आप अपने पार्टनर से किसी तरह का वादा करते हैं, तो उसे पूरा करने की हर संभव कोशिश करें। किसी परिस्थिति की वजह से बोली हुई बात को पूरा नहीं कर पाए हैं, तो उस परिस्थिति के बारे में अपने पार्टनर को स्पष्ट रूप से बताएं।


अपने पार्टनर को इतना भरोसा दिलाएं कि चाहे कैसी भी परिस्थिति हो आप हर क़दम पर उसके साथ खड़े मिलेंगे। जब भी आपके पार्टनर को आप पर इतना भरोसा हो जायेगया। आपके बीच का रिश्ता उतनी ही मज़बूती की तरफ़ चल पड़ेगा। बशर्ते आप ईमानदारी के साथ अपने पार्टनर का साथ देने के लिए दिल से तैयार हों।

(10) एक दूसरे के सम्मान का ख़याल रखें



यदि आप दोनों के बीच के बंधन को गहरा और अटूट बनाना चाहते हैं। तो आप दोनों के मन में एक दूसरे के लिए रिस्पेक्ट यानि सम्मान का भाव होना ज़रूरी है। दोनों व्यक्ति अगर रिश्ते को सम्मान देंगे, तो रिश्ता भी एक दूसरे को उतनी ही मज़बूती से बाँधे रखेगा। इस तरह दोनों में से किसी के दिल को ठेस पहुंचने की आशंका भी कम होगी। 

किसी को नीचा दिखाना व किसी के प्रति हीन भाव रखने से रिश्ता कमज़ोर होता है। इसीलिए ध्यान रखें। एक दूसरे के आत्मसम्मान का ध्यान रखना अत्यंत ज़रूरी होता है।आप अपने पार्टनर के के आत्मसम्मान का जितना ज्यादा ख्याल रखेंगे। उसकी दूसरों के सामने निंदा करने या नीचा दिखाने से जितना बचेंगे उतना ही आप अपने पार्टनर के दिल मे बसते जाएंगे। आपके लिए आपके पार्टनर के दिल में प्यार भी बढ़ता चला जायेगा।


(11) एक दूसरे की छोटी बड़ी बात का ख़याल रखें

एक दूसरे की छोटी-बड़ी बातों का ख़याल रखने से रिश्ता ख़ुशहाल बना रहता है। उदाहरण के लिए, अगर आपके पार्टनर को आइसक्रीम का कोई विशेष फ़्लेवर पसंद है, तो आपको उसका ध्यान रखना चाहिये। उनके पसंद की रंग की ड्रेस ख़रीदना। उसके पसंदीदा रेस्टोरेंट में खाना खिलाना । इन सभी बातों का ध्यान रखने से रिश्ता और भी मज़बूत होता है।

(12) एक दूजे से लाड़ प्यार या रोमान्स ज़रूर करें



एक दूसरे को दुलार करना भी रिश्ते के लिए ज़रूरी है। जब भी मौक़ा मिले, उन्हें बताएं कि वो आपके लिए कितने स्पेशल हैं। बिज़नेस या ऑफिस के लिए निकलते समय या वापस लौटते समय एक प्यारी सी झप्पी भी जादुई एहसास दिलाती है। जो रिश्ते को जीवंत बनाये रखती है। घर में किसी भी वक़्त (यदि मौक़ा हो तो) आप अपने पार्टनर से चुटकी लेते हुए, हल्की फ़ुल्की शरारतें करें। हल्का फुल्का रोमांस करने की पहल करें। इससे आपके पार्टनर के मन में आपके प्रति प्यार और भी बढ़ने लगेगा। और आपके बीच समय के साथ बोरिंग होता रोमांस जीवंत हो उठेगा। जिसका सीधा असर आपके बीच के रिश्ते की मज़बूती पर पड़ेगा। ये डोर और भी सुदृढ़ होती चली जायेगी।

(13) एक साथ मिलकर फ़ैसले लेने की आदत डालें

हमेशा अपने पार्टनर की सहमति से ही फ़ैसले लें। चाहे फ़ैसला छोटा हो या बड़ा, अगर अपने ख़ास फ़ैसले लेने में उन्हें शामिल करेंगे तो निश्चित तौर पर आपके पार्टनर को भी अच्छा लगेगा। जी हां, एक रिश्ते में बंधे दोनों लोगों को मिल जुलकर फ़ैसले करने चाहिए। ऐसा करने से एक दूसरे की राय के बारे में भी पता चलता है। अगर किसी चीज़ को लेकर असहमति होती है, तब भी उसकी वजह सामने आ जाएगी। इससे यह फ़ायदा होगा कि आप दोनों ही बेहतर फ़ैसले ले पाएंगे।



(14) गिफ़्ट व सरप्राइज़ देने की कोशिश ज़रूर करें



आपसी रिश्तों में गिफ्ट और सरप्राइज असल में बड़ी-बड़ी भूमिका निभाते हैं। इसके लिए जरूरी नहीं कि आप बड़े और महंगे तोहफ़े दें। आप चॉकलेट, टेडी, गुलाब, शर्ट, टाई जैसा कोई भी
गिफ़्ट समय-समय पर दे सकते हैं। इससे आपके रिश्ते में लाजवाब मिठास और प्यार दोनों बने रहेंगे।


(15) एक दूसरे के लिए टाइम निकालें

हम आपको बता दें कि यह टिप्स, हर रिश्ते के लिए सबसे अहम टिप्स है। टाइम की कमी की वजह से अच्छे से अच्छे रिश्ते में खटास पैदा हो जाती है। रिश्ते में तनाव से बचने के लिए एक दूसरे को समय देना बेहद ज़रूरी होता है। आप चाहे कितने भी बीज़ी हों। अपने ख़ास रिश्ते के लिए समय आपके पास वक़्त ज़रूर होना चाहिए। वीकेंड पर बाहर या फ़िर शाम को यूं ही अपने पार्टनर के साथ सैर पर निकलने की आदत बनाएं। इससे बेशक आप दोनों के रिश्ते की ख़ूबसुरती और मज़बूती बरक़रार रहेगी।

उम्मीद है आप को हमारा यह अंक "पति पत्नी के रिश्ते को मज़बूत कैसे बनाएं? जानिए 15 टिप्स" अवश्य पसंद आया होगा। आशा करते हैं आप इस अंक में साझा किये गए टिप्स को अपनाकर अपने रिश्ते को और भी गहरा व विश्वसनीय बनाएंगे।
(- By Alok)


Related articles :


एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने