MX TakaTak | क्यों हो रहा है TikTok जैसा पॉपुलर

क्यों बन सकता है Tiktok की तरह MX TakaTak | जानिए क्या हैं ख़ूबियाँ?

दोस्तों आपको पता ही होगा कि भारत-चीन सीमा विवाद के बाद, भारत सरकार ने जुलाई की शुरुआत में ही 59 चाइनीज़ Apps पर प्रतिबंध (baned) लगा दिया था। बेन होने वाली 59 apps में लोकप्रिय Short Video Sharing App Tiktok (टिकटॉक) भी शामिल है। इस एप्प के बंद होने के बाद युवाओं के बीच किसी स्थानीय एप (Local App) की माँग लगातार सोशल मीडिया पर चल रही थी।

वैसे तो TIKTOK के प्रतिबन्धित होने के बाद लगातार एक के बाद एक प्रतिस्पर्धी ऐप बाज़ार में आ रहे हैं। जैसे Doobido, Chingari, Vigo video, KTriller, KWAI, Firwork, Fanimate, Dubsmash, InShot, VMate, Mitron, Josh आदि। तब से अब तक 'मेड इन इंडिया' एप्स की मानो बाढ़ सी आ गयी है। जो कि TikTok के जाने के बाद की ख़ाली जगह को भरने की कोशिश में लगे हैं।

MX PLAYER ने भी अपना एक शार्ट वीडियो (short video sharing) शेयर करने वाला ऐप "MX TakaTak" लॉन्च किया है। जो कि TikTok की ही तर्ज पर बना है।

क्या है MX TakaTak ?

दरअसल MX TakaTak भारत में MX Media & Entertainment द्वारा स्थानीय यानी कि भारत में ही विशेष रूप से ध्यान देकर बनाया गया एक Short Video Group है। MX Player ने भारत में TikTok के विकल्प के रूप में TakaTak को नवयुवकों की विशेष डिमांड पर बनाया है।

MX TakaTak पर बहुत ही संमृद्ध विडियो सामग्री प्रदान की जाती है। सुंदर और कल्पना से भरे सृजनात्मक Short Videos को इस ऐप में प्रोत्साहित किया जाता है

इसे 7 july 2020 को MX Media (formerly J2 interactive) द्वारा लॉन्च किया गया है। यह इस समय new virson 1.0.38 पर चल रहा है।

MX TakaTak आपको वास्तविक वीडियो Upload करने की सुविधा देता है। साथ ही लाजवाब और मज़ेदार वीडियो प्रदान करता है जिसे आप सोशल मीडिया पर देख सकते हैं और साझा कर सकते हैं। इसके अंतर्गत अनेक सुविधाएं जैसे- डायलॉग डबिंग, कॉमेडी, गेमिंग, फूड, स्पोर्ट्स, गेम्स और कई अन्य प्रकार के वीडियो इसमें देखकर आप लुत्फ़ उठा सकते है और सोशल मीडिया पर share भी कर सकते हैं।

यह शार्ट वीडियो शेयरिंग ऐप "MX TakaTak" गूगल Play Store में उपलब्ध है और इसे आप "Play Store" से कभी भी Download कर सकते हैं। जल्दी ही यह "ऐप्पल स्टोर" में भी उपलब्ध करा दी जाएगी।

क्या हैं फीचर्स (main Features)

  • Trending india hot videos- यहां पर आप सभी trending hot, funny, amazing videos को केवल एक ही swipe पर browese कर सकते हैैं।
  • Save and share status- यहां पर आपको 10,000 से भी ज़्यादा status videos pick और share करने के लिए मिल जाएंगे।
  • Shoot and edit- यहां पर यूजर्स बहुत ही आसानी से Creative side को record कर सकते हैं और साथ बड़ी ही खूबसूरती से edit करने के बाद share कर सकते हैं।
  • Beauty cam for you
  • यूजर्स के लिए इसमें beauty effects और filters भी दिए गए है। ताकि shooting के बाद video को सजा-धजाकर अपलोड किया जा सके।
  • Video editor- यूजर्स जब जैसी आवश्यकता हो वीडियो को combine और adjust कर सकते हैं।
  • Photo editor- यूजर्स कम से कम 9 फ़ोटो को चुनकर उनके साथ स्टोरी शेयर कर सकते हैं।
  • Rich music library- यहां यूजर्स के लिए फ़ोटो गैलरी भी होती है जहां fresh editor's फ़ोटो भी दिख जाती हैं।
  • Content languages- यूजर्स अपने वीडियो अपनी पसंद की भाषाओं जैसे Hindi, Telugu, Tamil, Kannada, Malayalam, Bengali, Gujarati, Marathi, Punjabi, English आदि में बना सकते हैं।

Trending videos on MX TakaTak

  • Beauty- ब्यूटी से संबंधित वीडियो बनाना
  • Dance- नृत्य संबंधी वीडियो बनाना
  • Lip-sync- गीत या डॉयलॉग पर बात अथवा बोल के उच्चारण के अनुसार होंठ मिलाना
  • Singing- गीतों को गाकर वीडियो बनाना
  • Tech- तकनीकी जानकारी वाले वीडियो बनाना
  • Jokes- चुटकुलों से भरे वीडियो बनाना
  • Trick- किसी भी समस्या पर ट्रिक साझा करना
  • Challenge- चुनौतियों से भरे वीडियो बनाना।
  • Cooking- खाना बनाना सिखाने वाले वीडियो बनाना
  • Comedy- हंसने हंसाने वाले वीडियो बनाना
  • Bollywood- फ़िल्मी दुनिया के वीडियो 
  • Fashion style- पोशाक, विधान से संबंधित वीडियो सभी से साझा करना।
आपने देखा कि इसमें छोटे छोटे मज़ेदार वीडियो बनाने के लिए TikTok की ही तरह सुविधा दी गयी है। अपनी फ़ेवरेट फिल्मों के डायलॉग, डांस आदि को डब करने और ब्यूटी ट्रिक, खाना बनाना, कॉमेडी फ़ैशन, बॉलीवुड, सिंगिंग, पढ़ाई आदि से संबंधित कई बेहतरीन सुविधायें दी गयी हैं। जिसे आप फ़ेसबुक, व्हाट्सएप्प और अन्य सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म पर Share कर सकते हैं।

Tiktok की तरह ही फ़ेमस हो रहा MX TakaTak

दरअसल इस समय सभी वैकल्पिक ऐप्स पर नवयुवकों द्वारा वीडियो साझा किए जा रहे हैं। लेकिन MX TakaTak में TikTok 'टिकटॉक' की ही तरह फीचर्स होने के कारण ये युवाओं में सबसे अधिक पॉपुलर हो रहा है।

अभी लगातार इस app पर काम चल रहा है। साथ ही यूजर्स भी इसमें तकनीकी कमियों के विषय में अपनी-अपनी राय शेयर कर रहे हैं। साथ ही इस app में नये-नये वर्जन के साथ नए नए संशोधन भी किये जा रहे है। जो यूजर्स को TikTok की याद दिला रहे हैं। 

यूजर्स TakaTak में जाकर हिंदी, तेलगु, तमिल, कन्नड़, मलयालम, बंगाली, गुजराती, मराठी, पंजाबी और इंग्लिश जैसी भाषाओं में अपने लिये मज़ेदार कंटेंट बनाकर वीडियो साझा कर सकते हैं। 

उम्मीद यही की जा रही है कि भविष्य में MX TakaTak टिकटॉक की ही तरह लोगों के बीच धूम मचाने में कामयाब होगा। क्योंकि इसका फ़ीचर काफ़ी हद तक TikTok जैसा ही दिखाई देता है। इसीलिए दोस्तों यह भी हो सकता है कि आने वाले समय में MX TakaTak यूजर्स की पहली पसंद बन जाये। 

उम्मीद है आपको MX TakaTak की ये खूबियां अच्छी लगी होंगी। और आपको MX Takatak के फ़ीचर्स और उसमें दी जाने वाली अनेक सुविधाओं के विषय में जानने मिला होगा। आपको लेख कैसा लगा आप अपनी प्रतिक्रिया या सुझाव नीचे comment box में हमें दे सकते हैं। 

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने