लहसुन खाने के फ़ायदे और नुकसान | लहसुन को खाने के फ़ायदे | Benefits of garlic in hindi | lahsun khane ke nuksan in hindi
दोस्तों यूं तो लहसुन किचन के अंदर पाया जाने वाली एक साधारण सी चीज़ है। लेकिन इसी लहसुन (garlic) में हैरान कर देने वाले गुण पाए जाते हैं। यह बात अलग है कि कुछ लोगों की रूचि लहसुन खाने में होती है तो वहीं कुछ लोगों को लहसून की ज़रा सी महक भी पसंद नहीं होती। इस लेख में हम लहसुन के चमत्कारी फ़ायदे क्या हैं? जानने वाले हैं।
लहसून घरेलू उपयोग में आने वाला एक प्राचीन और प्रभावशाली खाद्य पदार्थ है। यूं कह सकते हैं कि लहसुन के औषधीय गुण (lahsun ke aushdhiya gun) भी बेमिसाल हैं। यह एक लाजवाब औषधि है जिसका उपयोग न केवल खाने में बल्कि बहुत सी दवाइयों में भी किया जाता है। भारतीय रसोई में यह एक महत्वपूर्ण स्थान रखता है। खाने में लहसुन का उपयोग (lahsun ka upyog) विशेष रूप से स्वाद बढ़ाने के लिए किया जाता है। वाकई रसोई में जब तक लहसुन का तड़का न लगे, खाने में रौनक ही नहीं आती।
वैसे कई लोगों को लहसुन की गंध अच्छी नहीं लगती, ना ही वे इसे खाना पसंद करते हैं विशेषकर बड़े बुज़ुर्ग लोग इसका सेवन नहीं करते। लेकिन हम आपको इस लेख के माध्यम से लहसुन खाने के क्या फ़ायदे हैं (lahsun khane ke kya fayde hain?) बताने वाले हैं। तो चलिए शुरू करते हैं।
लहसून का वैज्ञानिक नाम Allium sativum है और इसमें विभिन्न औषधीय गुण पाए जाते हैं जो स्वास्थ्य के लिए बेहद फ़ायदेमंद होते हैं। स्वास्थ्य के लिए यह कितना महत्वपूर्ण है, आप यह जानकर अंदाज़ा लगा सकते हैं कि हर वर्ष 19 अप्रैल को नेशनल गार्लिक डे (National garlic day) मनाया जाता है।
लहसुन (Garlic) में कौन कौन से तत्व पाए जाते हैं?
लहसुन में निम्न तत्व पाए जाते हैं
मैगनीस 23%
विटामिन B6 17%
विटामिन C 15%विटामिन B6 17%
सेलेनियम 6%
फाइबर 1gm
लहसून (Garlic) में कैल्शियम, कॉपर, पोटेशियम, फोस्फोरस, आयरन व विटामिन B1 की भी कुछ मात्रा पाई जाती है। ये कहा जा सकता है कि लहसुन में वो सब पाया जाता है, जिसकी हमारे शरीर को ज़रूरत होती है। इसमें 42 कैलोरी, 1.8 ग्राम प्रोटीन व 9 ग्राम कार्बोहाइड्रेट होता है।
लहसुन का इतिहास (lahsun ka itihas)
अगर हम लहसुन के इतिहास की बात करें तो लहसून का उपयोग सदियों से हो रहा है। इसका प्राचीन इतिहास भारतीय, चीनी और मध्य पूर्वी रसोई में मिलता है। इसके प्रमुख प्रकार होते हैं - सादा लहसून, बारीक कटा हुआ लहसून, लहसून का पेस्ट और लहसून का तेल।
लहसुन के औषधीय गुण (lahsun ke aushdhiya gun)
लहसून में अल्लिन, अल्लिसिन, सुल्फर, मैडेन, विटामिन सी, विटामिन बी 6 और मिनरल्स जैसे कई औषधीय तत्व पाए जाते हैं जो इसे अन्य से विशेष बनाते हैं। ये तत्व संक्रमण से लड़ने में सहायक होते हैं, रक्तचालन को बढ़ाते हैं, त्वचा की देखभाल करते हैं और मानसिक स्वास्थ्य को बढ़ावा देते हैं।
लहसून खाने के फ़ायदे | lahsun khane ke fayde
लहसुन खाने के लाभ (lahsun khane ke labh) अर्थात् लहसुन के प्रमुख फ़ायदे (lahsun ke pramukh fayde) निम्न हैं -
1. प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाए –
सर्दी जुखाम फ्लू जैसे इन्फेक्शन से बचने के लिए लहसून का सेवन करना चाहिए। रोज़ाना इसका सेवन करने से सर्दी के 63% चांस कम हो जाते है। रोज़ाना लहसुन के सेवन से सर्दी दूर होती है, गले को आराम भी मिलता है। दरअसल लहसून में मौजूद विटामिन सी और अल्लिसिन, हमारे इम्यून सिस्टम को मज़बूत करते हैं जिससे हमारी रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है। ठंडी तासीर वालों के लिए तो जैसे लहसून एक रामबाण औषधि मानी जाती है।
सर्दी जुखाम फ्लू जैसे इन्फेक्शन से बचने के लिए लहसून का सेवन करना चाहिए। रोज़ाना इसका सेवन करने से सर्दी के 63% चांस कम हो जाते है। रोज़ाना लहसुन के सेवन से सर्दी दूर होती है, गले को आराम भी मिलता है। दरअसल लहसून में मौजूद विटामिन सी और अल्लिसिन, हमारे इम्यून सिस्टम को मज़बूत करते हैं जिससे हमारी रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है। ठंडी तासीर वालों के लिए तो जैसे लहसून एक रामबाण औषधि मानी जाती है।
2. हृदय रोगों से राहत दिलाए -
लहसून में पाए जाने वाले सल्फर के कारण यह हृदय रोगों से बचाव करने में मदद करता है। इसके कारण हृदय का स्वास्थ्य भी बुलंद रहता है। ये समझिए कि हृदय को स्वस्थ्य और एक्टिव रखना हो तो लहसून का सेवन फ़ायदेमंद होता है।
3. रक्त संचार को बढ़ाए -
लहसून में मौजूद विटामिन सी आपके ब्लड सर्कुलेशन को बढ़ा देता है जिससे सिरदर्द और अन्य समस्याओं में लाभ मिलता है। यानि कि यह शरीर के रक्त प्रवाह को नियंत्रित करता है। लहसुन से ब्लडप्रेशर भी Control में रहता है। दरअसल लहसून के सेवन से शरीर में खून गाढ़ा नहीं होता, जिससे थक्का बनने के चांस नहीं होते हैं। खून सामान्य होने के कारण, प्रवाह सुचारू रूप से होता है।
4. त्वचा की चमक को बढ़ाए –
लहसुन में विषाणुनाशक गुण होने के कारण आपकी त्वचा पर विषाणु के संक्रमण को रोकने में लहसुन महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। यदि आप ड्राई स्किन से परेशान हैं तो आप नहाने से पहले लहसून के तेल से हल्की हल्की मालिश करें, कुछ ही दिनों में आपकी त्वचा (skin) सॉफ्ट और चमकदार हो जाएगी। लहसुन के फ़ायदे चेहरे पर भी आप स्पष्ट तौर पर महसूस कर सकते हैं।
लहसुन में विषाणुनाशक गुण होने के कारण आपकी त्वचा पर विषाणु के संक्रमण को रोकने में लहसुन महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। यदि आप ड्राई स्किन से परेशान हैं तो आप नहाने से पहले लहसून के तेल से हल्की हल्की मालिश करें, कुछ ही दिनों में आपकी त्वचा (skin) सॉफ्ट और चमकदार हो जाएगी। लहसुन के फ़ायदे चेहरे पर भी आप स्पष्ट तौर पर महसूस कर सकते हैं।
5. बालों को मज़बूत बनाए –
बाल झड़ने की समस्या से आज हर कोई परेशान है, इस समस्या से दूर रहने के लिए आपको लहसुन का सेवन करना चाहिए। लहसुन के फ़ायदे बालों के लिए भी होते हैं। लहसुन में एलिसिन, सल्फर होता है, जो बालों का झड़ना कम करता है। आप जो भी तेल बालों में लगाते हैं, उसमें लहसून डाल कर उबालें, अब इसे ठंडा कर बालों में लगाएं, निश्चित रूप से आपके बाल मज़बूत, काले, चमकदार और लम्बे होने लगेंगे।
6. सर्दी ज़ुकाम मिटाए –
हम आपको बता दें कि लहसून के सेवन से आप घर पर ही आसानी से सर्दी को दूर कर सकते हैं। लहसून की कली को पानी में डाल कर उबाल लें, अब इस पानी को छानकर पी लें। चाहें तो इसमें आप शहद व अदरक भी मिला सकते हैं।
7. वज़न कंट्रोल करे –
जी हां, सही पढ़ा आपने, लहसून वज़न कंट्रोल करने में सहायक साबित होता है। एक शोध के अनुसार लहसून शरीर में फैट नहीं जमने देता। हम तो कहते हैं आज से ही आप अपनी डाइट में लहसून को शामिल करें यदि अपने शरीर को सही शेप में लाना चाहते हों।8. कोलेस्ट्रॉल व डायबिटीज़ को कंट्रोल करे –
शरीर में कोलेस्टॉल को कंट्रोल करने के लिए सबसे अच्छा उपाय है लहसून। आप जितना अधिक इसे लेंगे कोलेस्ट्रॉल उतनी ही जल्दी कम होता है। लहसून के सेवन से शरीर में कोलेस्ट्रॉल की ख़राब मात्रा निकल जाती है इसी तरह ब्लड शुगर को भी कन्ट्रोल करने के लिए लहसून विशेष रूप से सहायक साबित होता है।
शरीर में कोलेस्टॉल को कंट्रोल करने के लिए सबसे अच्छा उपाय है लहसून। आप जितना अधिक इसे लेंगे कोलेस्ट्रॉल उतनी ही जल्दी कम होता है। लहसून के सेवन से शरीर में कोलेस्ट्रॉल की ख़राब मात्रा निकल जाती है इसी तरह ब्लड शुगर को भी कन्ट्रोल करने के लिए लहसून विशेष रूप से सहायक साबित होता है।
9. गर्भवती महिलाओं के लिए फ़ायदेमंद –
अधिकांशतः यह देखा जाता है कि कई गर्भवती महिलाओं को लहसुन की गंध बर्दाश्त ही नहीं होती। लेकिन जिन गर्भवती महिलाओं को लहसुन से कोई परेशानी नहीं है उन्हें इसका सेवन विशेष तौर करना चाहिए। लहसुन खाने से गर्भ में बच्चा तंदुरुस्त रहता है। या यूं कहिए कि पेट में पल रहे बच्चे का इम्यून सिस्टम मज़बूत होता है। स्पष्ट तौर पर कहा जा सकता है कि प्रेगनेंसी में लहसुन (lahsun in pregnancy) जिन महिलाओं को पसंद है वे इसे एक सीमित मात्रा में खा सकती हैं।
10. दांतों का दर्द दूर करे –
दांत का दर्द यानि कि एक असहनीय दर्द जिसे सहन करना अच्छों अच्छों के बस की बात नहीं। लेकिन यदि दांत दर्द का इलाज आप घर में ही करना चाहते हैं तो लहसुन की कलियों को लौंग से साथ पीसकर उसे दर्द वाले स्थान पर लगा सकते हैं। दर्द बहुत जल्दी कम हो जाता है।
11. कान का दर्द दूर करे –
दांत दर्द के साथ, कान का दर्द भी लहसुन द्वारा मिटाया जा सकता है। इसके लिए लहसुन के तेल को हल्का गर्म करके 3-4 बूँद कान में डालने से जल्द आराम मिल जाता है। इस घरेलू उपचार से आप समय-बे-समय होने वाले कान के दर्द से तुरंत राहत पा सकते हैं।
12. मुहांसों को दूर करे –
लहसून एक नेचुरल तरीक़ा है जिससे आप चेहरे के कील मुहांसे बड़ी ही आसानी से दूर कर सकते हैं। चेहरे में उत्पन्न बैक्टीरिया को लहसुन लगाकर बिल्कुल आसानी से हटाया जा सकता है। इसके लिए लहसून की कलियों को मुहांसों पर कुछ देर तक घिसना होता है। ऐसा करते रहने से मुहांसे जल्द ही गायब हो जाते हैं। और आपका चेहरा बिना किसी दाग़ धब्बे के साफ्ट नज़र आता है।
13. पैरों को साफ़ करे –
पूरा दिन जूते मोज़े पहनने से कई बार पैरों में फंगस जैसे कीटाणु हो जाते हैं जिस कारण पैरों में खुजली होने लगती है। इसे दूर करने के लिए आप गुनगुने पानी में लहसून की कुछ कलियाँ क्रश करके डालें फिर इसमें अपने पैरों को कुछ देर रखें। जल्द ही आपके पैरों से सारे बैक्टीरिया ख़त्म हो जायेंगे।
पूरा दिन जूते मोज़े पहनने से कई बार पैरों में फंगस जैसे कीटाणु हो जाते हैं जिस कारण पैरों में खुजली होने लगती है। इसे दूर करने के लिए आप गुनगुने पानी में लहसून की कुछ कलियाँ क्रश करके डालें फिर इसमें अपने पैरों को कुछ देर रखें। जल्द ही आपके पैरों से सारे बैक्टीरिया ख़त्म हो जायेंगे।
14. पोधों की रक्षा करे –
अगर आपको घर में गार्डनिंग का शौक़ हो तो आप लहसुन का उपयोग कर, पेड़ पौधों को कीड़े लगने से बचा सकते हैं। इसके लिए आप एक स्प्रे बोतल में पानी के साथ लहसुन का रस मिला लें, और इस रस को पौधों पर डालें। आपकी बागवानी कीड़ों से एकदम सुरक्षित रहेंगी।
लहसून के व्यापारिक उपयोग
लहसुन का उपयोग व्यापारिक रूप से भी किया जाता है, जैसे कि लहसुन का पाउडर, ताज़ा लहसुन, लहसुन का तेल और अन्य औषधीय उत्पादों में विशेष रूप से किया जाता है। इसका उपयोग खाद्य उत्पादों, औषधीय उत्पादों और शैम्पू जैसे व्यापारिक उत्पादों में भी किया जाता है।
लहसून का उपयोग रसोई में
लहसुन को रसोई में विभिन्न रूपों में उपयोग किया जाता है, जैसे कि ताजा लहसून, लहसुन का पेस्ट, और लहसुन का तेल। इसे सब्जियों में, सलादों में और सब्ज़ियों में डालकर बनाया जा सकता है। इसमें कोई दो मत नहीं है कि लहसुन का उपयोग किचन में अलग अलग तरह से किया जाता है। लेकिन एक बात कॉमन है कि इसके होने से खाने में चार चांद लग जाते हैं।
लहसुन खाने के नुकसान (Lahsun khane ke nuksan)
लहसुन ही नहीं बल्कि जीवन में किसी भी चीज़ की अधिकता, स्वास्थ्य के लिए हानिकारक ही होती है। इसी तरह लहसुन का सेवन भी अत्यधिक करने से स्वास्थ्य हानि होना संभव है। लहसुन का अत्यधिक सेवन करने से निम्न समस्याएं हो सकती हैं -
• पेट ख़राब, दस्त की समस्या।
• रक्त स्राव का ख़तरा।
• हड्डियों से जुड़ी समस्याएं।
• त्वचा की जलन और त्वचा की एलर्जी।
• सीने में जलन होना और एसिडिटी की समस्या।
• सांस और पसीने से दुर्गन्ध आने की समस्या।
उम्मीद है हमारे इस लेख में आपने जान लिया होगा कि लहसुन खाने के फ़ायदे और नुकसान (lahsun khane ke fayde aur nuksan) क्या हैं? हम यही आशा करते हैं कि आप लहसुन खाने का फ़ायदा ज़रूर लें लेकिन ज़रा संभलकर ताकि लहसुन के नुकसान (lahsun ke nuksan) से भी बचे रहें।
FAQ :
Q. क्या भूना हुआ लहसुन (roasted garlic) खाना फ़ायदेमंद हो सकता है?
Ans: लहसुन को रोस्ट करके खाने से यह आसानी से पचाया जा सकता है। इस तरह सेवन करने से इम्यूनिटी बूस्ट होती है और सामान्य सर्दी खांसी और फ्लू से राहत मिलती है।
Q. ख़ाली पेट लहसुन खाने की सलाह क्यों दी जाती है?
Ans : ख़ाली पेट लहसुन खाने से हड्डियों तथा पेट से जुड़ी समस्याओं से छुटकारा मिलता है। ख़ाली पेट कच्चा लहसुन खाने से यौगिक एलिसिन (Allicin), कोलेस्ट्रॉल कम करने और खून को पतला करने में मदद करता है।
Q. लहसुन खाने से गैस बनती है क्या?
Ans : ज्यादा कच्चा लहसुन खाने से गैस और एसिडिटी होती है. कमजोर पाचन क्रिया वाले लोगों को इसे ज्यादा खाने से डायरिया भी हो सकता है.
Q. भुना हुआ लहसुन कैसे खाएं?
Ans : सुगंधित, मधुर और स्वादिष्ट भुने हुए लहसुन को सॉस, सूप, सलाद में मिलाकर खाया जा सकता है। चाहें तो आप इसे सीधे ब्रेड पर भी फैलाकर भी खा सकते हैं।
Q. रात को सोते समय लहसुन खाने से क्या फ़ायदा होता है?
Ans : लहसुन में मौजूद एलिसिन, लिवर को अपना काम बेहतर ढंग से करने और हानिकारक तत्वों को शरीर से बाहर निकालने में मदद करता है। रात में लहसुन की एक कली खाने से शरीर साफ़ और स्वस्थ रहता है। यह शरीर के एक्स्ट्रा फैट को कम करते हुए वज़न कम करने में भी मदद करता है।
Q. सुबह बासी मुंह लहसुन खाने से क्या होता है?
Ans : बासी मुंह यानि कि सुबह सुबह ख़ाली पेट लहसुन खाने से आपकी पाचन शक्ति में अभूतपूर्व सुधार होता है और पाचन क्रिया तीव्र हो जाती है। हेल्थ एक्सपर्ट्स के अनुसार, नियमित रूप से लहसुन खाने से पाचन से जुड़ी बीमारियां नहीं होती हैं। जिन लोगों को बदहज़मी, पेट फूलना और खट्टी डकार जैसी परेशानियां हैं, उन्हें लहसुन ज़रूर खाना चाहिए।
Q. लहसुन कब नहीं खाना चाहिए?
Ans : अगर आपका पेट पहले से ही ज़्यादा कमज़ोर है तो आपको लहसुन का सेवन नहीं करना चाहिए। इससे आपकी समस्या और भी अधिक बढ़ सकती हैं। अगर आपको सांस और शरीर से पसीने की बदबू आने की समस्या है तो आप लहसुन का सेवन ना ही करें तो ज़्यादा बेहतर है। क्योंकि इससे आपकी समस्या और भी ज़्यादा बढ़ सकती है।
Q. लहसुन से किसे बचना चाहिए?
Ans : कुछ लोगों को लहसुन से एलर्जी होती है। लहसुन की खुराक लेने से रक्तस्राव का ख़तरा बढ़ सकता है। यदि आप रक्त को पतला करने वाली दवा जैसे कि वारफारिन (कौमडिन) जैसी दवा ले रहे हैं, या आपको निकट समय में सर्जरी की आवश्यकता है, तो आपको लहसुन का सेवन करने से पहले अपने चिकित्सक या किसी परामर्शदाता से सलाह अवश्य लेनी चाहिए।
Q. लहसुन खाने का सही तरीक़ा क्या है?
Ans : वैसे तो लहसुन को लोग अपनी च्वाइस के अनुसार कभी भी खा सकते हैं। लेकिन लहसुन को ख़ाली पेट खाना ज़्यादा सही माना जाता है। दो कली रोज़ाना सुबह ख़ाली पेट खाने से ज़बरदस्त फ़ायदे देखने मिलते हैं। इन कलियों को आप कच्ची या रोस्ट करके अपनी क्षमता अनुसार खा सकते हैं।
" - Written by Alok "
Some more articles :
Tags
औषधीय पौधे