प्रिया मलिक बायोग्राफ़ी | जानिए कौन है प्रिया मलिक? Who is indian wrestler Priya Malik in hindi

पहला विश्व कैडेट कुश्ती चैम्पियनशिप गोल्ड मैडल ꘡ भारतीय रेसलर प्रिया मलिक 

आज के दौर में जहाँ लड़के और लड़कियों को समान अधिकार दिए गए हैं। उन्हें लड़कों के समान अपने सपनों को साकार करने का हौसला दिया जाता है। तो वहीँ इसी भारत में अधिकांश प्रान्तों में आज भी लड़कियों को लड़कों की अपेक्षा कमतर ही आंका जाता है। ऐसे में जब बेटियाँ अपने दम पर आगे बढ़कर अपना नाम रोशन करती हैं। तो ये आँखें गर्व से भर जाती हैं। 

इतना ही नहीं। जब वह अपने साथ-साथ अपने कुल, अपने गाँव, अपने शहर, अपने प्रान्त और अपने देश का नाम ऊँचा करती है तब सचमुच इस भारत माँ का सीना भी गर्व से चौड़ा हो जाता है। भारत में ऐसी अनेक बेटियां हैं जिनका नाम गर्व से लिया जाता है। आज ऐसी ही एक बेटी के बारे में हम आपको बताना चाहते हैं जिसने हाल ही में अपने साथ-साथ देश के नाम को विश्वपटल पर ऊँचा किया है।

गूगल के सौजन्य से

दोस्तों आज प्रिया मलिक का नाम कुछ क़दर उभरकर सामने आया है। भला कौन नहीं जानना चाहता प्रिया मलिक कौन है? प्रिया मलिक आज की दुनिया में एक अनजान नाम ज़रूर था।मगर अब यह नाम अनजान नहीं रह गया है। यह एक ऐसी खिलाड़ी बन गयी हैं जिसकी चर्चा पूरे देश में ही नहीं अपितु सम्पूर्ण विश्व में चल रही है।

क्योंकि प्रिया मलिक priya malik अब एकदम से सुर्खियों में आ चुकी हैं। क्योंकि इन्होंने 24 जुलाई 2021 को हंगरी के बुडापेस्ट में विश्व कैडेट कुश्ती चैम्पियन में गोल्ड मैडल पर कब्ज़ा कर एक इतिहास बना दिया है।

इतना ही नहीं बल्कि उनका मानना है कि आने वाले समय में वह भारत को और भी मैडल जिताने की आकांक्षा दिल में रखती हैं। तो चलिए दोस्तों हम आज इस अंक में आपको पहलवान प्रिया मलिक का जीवन परिचय बताते हैं।


प्रिया मलिक जीवन परिचय इन हिंदी | Priya Malik Biography in hindi

प्रिया मलिक का जन्म एक हिंदू परिवार में हुआ। उनके पिताजी Jaibhagwan Nidan जयभगवान निदान हैं। प्रिया ने अपनी पढ़ाई चौधरी भगतसिंह मेमोरियल स्पोर्ट स्कूल निदान से की। प्रिया मलिक कुश्ती यानि कि पहलवानी से संबंध रखती है। यह पहलवानी करती हैं। ये अपनी कुश्ती का अभ्यास अपने कोच अंशु मलिक के नेतृत्व में करती हैं। कुश्ती के क्षेत्र में अपना नाम रोशन करने के पीछे इनके कोच का बड़ा हाथ है। हम आपको बता दें कि आज के समय में प्रिया मलिक भारत की सबसे ज़्यादा पसंद की जाने वाली महिला रेसलर बन गयी है। 

स्वर्णिम पल | Priya Malik Gold Medal

गूगल के सौजन्य से 

हंगरी के बुडापेस्ट में विश्व कैडेट कुश्ती चैम्पियनशिप का आयोजन चल रहा था। जिसमें प्रिय मलिक ने भारत की तरफ़ से खेला। indian wrestler इस खेल में इन्होंने बेलारूस की पहलवान को बड़ी ही दिलचस्प और शानदार ढंग से 5-0 से शिकस्त दे दिया। और इसी के साथ इस विश्व कैडेट कुश्ती चैंपियनशिप की प्रिया मलिक गोल्ड मेडलिस्ट (Priya Malik Gold Medalist) बन गयी।प्रिया मलिक के गोल्ड मेडलिस्ट बनते ही भारत मे चहुँओर ख़ुशियों की लहर सी दौड़ पड़ी। सचमुच यह पल भारत के लिए स्वर्णिम पल से कम न था।


प्रिया मलिक की उपलब्धियां | Priya Malik Achievements

प्रिया मलिक ने साल 2020 में राष्ट्रीय स्कूल खेलों में स्वर्ण जीता है। इन्होंने पटना में आयोजित राष्ट्रीय कैडेट कुश्ती प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीता। प्रिया मलिक अब तक के अपने सफ़र में कई प्रतियोगिताओं में मैडल जीत चुकी हैं।प्रिया मलिक ने 24 जुलाई 2021 को हंगरी के बुडापेस्ट में विश्व कैडेट कुश्ती चेम्पियनशिप में गोल्ड मैडल प्राप्त किया है। जो कि एक बड़ी उपलब्धि है। 
 
हमारे ये आर्टिकल्स भी पढ़ें👇

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने