नेहा कक्कड़ बायोग्राफ़ी हिंदी ꘡ नेहा कक्कड़ जीवनी ꘡ Biography of neha kakkar in hindi ꘡ नेहा कक्कड़ बायोडाटा ꘡ नेहा कक्कड़ भारतीय गायिका ꘡ Neha kakkar indian singer in hindi
|
Source bollywoodhungama.com |
दोस्तों! संगीत एक ऐसी चीज़ है जिसे सुनकर इंसान तो क्या जानवर भी मंत्रमुग्ध हो जाया करते हैं। श्रीकृष्ण जी की बाँसुरी के विषय मे तो आपने काफ़ी सुना होगा। कि कैसे उनकी बाँसुरी की तान सुनकर गोकुल वासी तो क्या? उनकी गायें भी संगीत से ओतप्रोत हुए बिना नहीं रह पाती थीं। यानि कि संगीत का प्रभाव इस दुनिया में अद्वितीय होता है। संगीत की दीवानगी तब और बढ़ जाती है जब कोई गायक अपने गीतों के माध्यम से अपने सुनने वालों के दिलों तक पहुंच जाता है।
संगीत के क्षेत्र में ऐसी ही कई हस्तियाँ हुई हैं जिन्होंने बख़ूबी अपनी आवाज़ का जादू बिखेरा है। ऐसे अनेक गायक-गायिकाएं हैं जिनकी आवाज़ के दीवाने देश में ही नहीं अपितु पूरे विश्व में हैं।आज के समय में ऐसा ही जादू बिखेरने वाली गायिकाओं में से एक है नेहा कक्कड़। जी हाँ! नेहा कक्कड़ आज के समय में किसी पहचान की मोहताज नहीं है। आज नेहा कक्कड़ की आवाज़ का जादू हर किसी की ज़ुबान पर बढ़ चढ़कर बोलता है।
जी हाँ! वर्तमान समय में नेहा कक्कड़ बॉलीवुड का जाना माना नाम है। नेहा कक्कड़ एक पार्श्व गायिका है। यह इस समय जानी मानी टॉप गायिकाओं में से एक है। उन्होंने अपने संगीत के सफ़र में एक से बढ़कर एक गीत गाये हैं। जो कि हिट और ब्लॉकबस्टर रहे हैं। इनकी एक बड़ी बहन भी है जिनका नाम सोनू कक्कड़ है और वो ख़ुद भी एक जानी मानी गायिका है।
नेहा कक्कड़ सिर्फ़ प्रभावशील आवाज़ की मालकिन ही नहीं बल्कि देखने में भी सुन्दर हैं। हम आपको बता दें कि बॉलीवुड में उन्हें सेल्फ़ी क्वीन के नाम से भी जाना जाता है। आज के दौर में देखा जाए तो। नेहा कक्कड़ देश के लोगों के लिए Most Favorite Singer बनी हुई है।
2006 के रियलिटी शो इंडियन आइडल-2 में उन्होंने प्रतिभागी के रूप में भाग लिया था। 2008 में नेहा ने मीत ब्रदर्स द्वारा कंपोज्ड अलबम नेहा द रॉक स्टार से अपने गाने की शुरुआत की थी। गाने के साथ-साथ नेहा कक्कड़ का डांस और मॉडलिंग की तरफ भी झुकाव है। उन्होंने बॉलीवुड में बहुत से हिट गाने गाये हैं। वह कई तरह के लाइव शो कर चुकी हैं। साथ ही वो जगराता में भी अनेक बार गा चुकी है। उनके लगभग 1000 से भी ज़्यादा लाइव शो हो चुके हैं। जिस कारण उन्हें उनके चाहने वाले भारतीय शकीरा के नाम से बुलाते है। Neha kakkad आज के समय में यूटूब You tube पर भी काफ़ी मशहूर है।
आइये इनका संक्षिप्त जीवन परिचय कुछ विशिष्ट बिंदुओं के रूप में जानते हैं-
नाम |
नेहा कक्कड़ |
उपनाम |
नेहा, भारतीय शकीरा, indian shakira |
जन्म |
6 जून 1988 |
जन्म स्थान |
उत्तराखंड के ऋषिकेश में, भारत |
उम्र |
33 साल (2021 में) |
वयवसाय |
गायिका, मॉडलिंग, डांसिंग |
ऊँचाई | 4 फ़िट 9 इंच |
वज़न |
46 kg लगभग |
शारीरिक बनावट |
इनका सीना 32 इंच, कमर 26 इंच और हिप 32 इंच (लगभग) |
नागरिकता |
Indian, भारतीय |
धर्म |
हिन्दू, Hindu |
राशि |
मिथुन, Mithun |
पता | मुंबई, वर्तमान में |
फ़ेवरेट एक्टर |
शाहरुख़ ख़ान |
फ़ेवरेट ऐक्ट्रेस |
जैकलीन फर्नांडिस |
फ़ेवरेट फ़िल्म |
द शौकिन्स |
फ़ेवरेट म्यूज़िशियन |
ए. आर. रहमान, यो यो हनी सिंह, बोहेमिया etc |
आँखों का रंग |
भूरा |
वैवाहिक स्थिति |
विवाहित (रोहन प्रीत सिंह के संग) |
तनख़्वाह |
1.50 लाख/सॉन्ग लगभग |
गृह क्षेत्र |
दिल्ली |
नेहा कक्कड़ का शुरूआती जीवन -
नेहा कक्कड़ का जन्म 6 जून 1988 को भारत के उत्तराखंड राज्य के ऋषिकेश में हुआ था। टेलेंट की बात करें तो नेहा कक्कड़ जब 4 साल की थी तभी से उन्होंने धार्मिक भजन गाना शुरू कर दिया था। नेहा कक्क्ड़ का कहना है कि उनके परिवार को चलाने के लिए उनके पिता बहुत मेहनत करते थे। नेहा कक्कड़ गायकी में अपनी प्रथम प्रेरणा अपनी बड़ी बहन को मानती है।
नेहा कक्कड़ की शिक्षा -
नेहा ने अपनी शिक्षा–दीक्षा दिल्ली में ही पूरी की है। उन्होंने दिल्ली के न्यू होली पब्लिक स्कूल से अपनी शुरूआती पढाई लिखाई पूरी की है। जब वो 11th में थीं उसी साल वह सिंगिग बेस्ट रियलिटी शो इंडियन आइडल सीज़न 2 में बतौर प्रतिभागी भाग लिया था।
संगीत की दुनिया मे पदार्पण की वजह से वो इतनी व्यस्त हो गयी कि फ़िर उनके पास कॉलेज की पढ़ाई करने के लिए समय का भारी अभाव सा हो गया। जिस कारण वो कॉलेज की पढ़ाई पूरी नहीं कर पाई।
नेहा कक्कड़ का परिवार -
नेहा के परिवार में उनके माता पिता के अलावा उनकी एक बहन और भाई भी हैं। उनके पिता का नाम ऋषिकेश कक्कड़ है, जो कि एक ग़ैर सरकारी संस्था में काम करते है और माता जी का नाम नीति कक्कड़ है वह एक गृहिणी है। नेहा कक्कड़ के भाई का नाम टोनी कक्कड़ है जो कि एक म्यूज़िक डायरेक्टर है।
नेहा कक्कड़ कैरियर -
नेहा के करियर की शुरुआत वैसे तो रियलिटी शो के माध्यम से हुई थी। लेकिन वो अब अपने दम पर टॉप गायकों की सूची में अपना नाम दर्ज करा चुकी है। नेहा कक्कड़ tv serial कॉमेडी सर्कस के तानसेन में पहले काम कर चुकी हैं। वह स्टार प्लस पे आने वाले शो 'जो जीता वही सुपरस्टार' में भी भाग ले चुकी है। हम आपको बता दें कि इन्होंने कलर्स पर आने वाले मशहुर शो का शीर्षक गीत भी गाया है। जिसके बोल थे "ना आना इस देश मेरी लाडो..." पंजाबी में उनके दो गाने सबसे ज़्यादा पसंद किये गए जिसके बोल थे ‘जैगुआर ते पयार और वे रंजा वे माहिया।
नेहा कक्कड़ सांग्स ꘡ नेहा कक्कड़ के हिंदी सांग | Neha kakkar hindi songs
नेहा प्रमुख रूप से बॉलीवुड में सक्रिय हैं। फ़िल्मों में गाये उनके कुछ लाजवाब गाने निम्नलिखित है-
- उनके द्वारा गाया गया सबसे पहला गाना 2009 में मेहरबानी में ‘हाय रामा’ था जो की प्रदर्शित नहीं हुई।
- 2009 फिल्म ब्लू का गाना उनके द्वारा गाया गया।
- 2009 में फ़िल्म जेल आई, जिसमे उन्होंने गाना ‘बरेली के बाजार में’ को रिमिक्स में गाया। जो कि काफ़ी प्रचलित हुआ।
- फिर 2011 में ‘वोह एक पल’ इनके द्वारा गाया गया।
- 2012 में फ़िल्म आई ‘कॉकटेल’ जिसमें इन्होंने ‘सेकंड हेंड जवानी’ गाया यह गीत सुपर डुपर हिट रहा।
- 2013 में फिल्म ‘फटा पोस्टर निकला हीरो’ के लिए उन्होंने ‘धतिंग नाच’ गाना गाया जो कि आज भी लोगों की ज़ुबान पर ।
- 2013 में ही उनके एक और गीत को लोगों ने खूब पसंद किया, जो कि फिल्म ‘रमैया वस्तावैया’ का था, और गीत था ‘जादू की झप्पी’।
- 2013 की फिल्म परागुए का गाना ‘बोतल खोल’ भी नेहा ने गाया था जो कि हिट था।
- 2014 में आई फिल्म ‘यारियां’ के गीत ‘सुन्नी सुन्नी सड़कों पे’ गाना गाया यह बहुत लोकप्रिय हुआ था। इसी वर्ष ‘जॉनी हो दफ़ा’ और ‘लन्दन ठुमुक्दा’ भी काफ़ी हिट रहा।
- 2015 में आई फ़िल्म जिसका नाम था ‘एक पहेली लीला’, उसमें इन्होने ‘एक दो तीन चार’ गाना गाया था।
- 2015 में फिल्म 'गब्बर इज़ बेक' का गाना ‘आओ राजा’ गाया था।
- 2016 में ‘कर गयी चूल', ‘सनम रे’ के गीत ‘हमने पी रखी है’, ‘ओ जानिया’ फिल्म ‘फ़ोर्स’, ‘माहि वे’ गाने को अपनी आवाज दी।
- फ़िल्म ‘वन नाईट स्टैंड’ के गीत ‘दो पेग मार’, फ़िल्म ‘वजह तुम हो’ के ‘माहि वे’ गाना, ‘फेवर’ फिल्म का गीत ‘मिले हो तुम हमको’, फिल्म ‘बार बार देखो’ का गाना ‘काला चश्मा’ सोशल मीडिया पर धूम मचा रहा है।
- 2017 में फिल्म ‘बद्री की दुल्हनिया’ का टाईटल सांग, फ़िल्म ‘मशीन’ का गीत ‘चीज़ बड़ी है मस्त’ गाया।
इन सब के अलावा उन्होंने 2010 में एक फ़िल्म भी की थी, जिसका नाम ‘इसी लाइफ में’ था. 2014 में उनका एलबम भी आया था जिसका नाम था ‘रोमियो जूलियट’।
दोस्तों कमाल की बात यह है कि इस इंडियन सिंगर नेहा कक्कड़ केे सारे ही गीत लोकप्रियता के पायदानों पर उछाल मारते हुए लोगों की ज़ुबान पर बस गए। उनके द्वारा गाये हुए ये सारे गाने उनके कैरियर और सफ़लता के किस्सों को बयाँ करते हैं।
नेहा कक्कड़ New Song (songs of neha kakkar in hindi)
नेहा के कुछ नए गाने इस प्रकार हैं जो कि लोगों के दिलो-दिमाग़ पर हर वक़्त छाए रहते हैं।
1. मतलबी यारियां,
2. अँखियाँ,
3. मरजानियाँ,
4. तारों के शहर,
5. पूछा ही नहीं,
6. दो पेग मार,
7. तू इश्क मेरा,
8. मोहब्बत नशा है,
9. महबूबा,
10. तेरी आँखों में,
11. धीमी धीमी,
12. छोटे छोटे पेग,
13. मखना
14. घुँघटा,
15. मील हो तुम हमको,
16. कार में म्यूज़िक बजा,
17. तुम पर हम हैं अटके
18. माही वे,
19. मेरी मेहंदी,
20. कर गयी चूल,
21. होली पार्टी मिक्स,
22. तू ही यार मेरा,
23. अश्लील,
24. और प्यार करना है,
25. गले लगाना है,
26. फ़ोन में तेरी फ़ोटो
नेहा कक्कड़ वर्तमान में (at present)
वर्तमान में नेहा कक्कड़ सोनी पर प्रसारित होने वाले शो इंडियन आइडल Indian idol में जज की भूमिका में है। इसमें नेहा कक्कड़ हमेशा की तरह सभी प्रतिभागियों की फ़ेवरेट बनी हुई है।
नेहा कक्कड़ Net Worth
नेहा के वेतन की बात करें तो नेहा एक गाने के लगभग 1.5 लाख रूपये लेती हैं। इसके अलावा इनकी नेटवर्थ लगभग 10 मिलियन डॉलर के आसपास होने का अनुमान है।
• प्रतिदिन शेयर मार्केट से 1000 से 2000 रुपये कैसे कमाएं। Intraday trading kaise kare in hindi.
नेहा कक्कड़ अवार्ड और उपलब्धियां (Award and Achievements)
नेहा कक्कड़ कई फिल्म फेयर अवार्ड ले चुकी हैं। अनेक एवार्ड लिए नेहा अपनी पार्श्व गायकी की वजह से नामांकित भी हो चुकी हैं। 2015 में वह बॉलीवुड हंगामा सुपर्स चॉइस म्युज़िक अवार्ड के लिए नामांकित हुई थीं। यह नामांकन उन्हें 2014 में आई फिल्म ‘द शौक़ीन’ के गाने ‘मनाली ट्रांस’ के लिए दिया गया था। 2017 में इन्हें फ़ेवरेट जज के लिए ज़ी रिश्ते अवार्ड दिया गया। जो कि सारेगामापा लिटिल चेम्प्स के लिए था। 2019 में ज़ी सिने अवार्ड दिया जो कि viewers choice song of the year 'simmba' के लिए दिया गया था। 2020 में मिर्ची म्यूज़िक अवार्ड दिया गया जो कि mirchi social media icon के लिए दिया गया था। नेहा को हाल ही में 2021 में यूट्यूब से डायमंड अवॉर्ड मिला है। नेहा पहली भारतीय सिंगर हैं, जिन्हें ये अवॉर्ड यूट्यूब द्वारा मिला है।
नेहा कक्कड़ बॉयफ्रेंड (Boyfriend)
नेहा का एक बॉयफ्रेंड था जिसका नाम था हिमांश कोहली। जो कि एक अभिनेता हैं। दोनों काफ़ी समय तक एक दूसरे को डेट कर रहे। किन्तु फ़िर किसी कारणवश दोनों के बीच ब्रेकअप हुआ और वे अलग हो गए।
• लिव इन रिलेशनशिप सही है या ग़लत in india? जानिए क्या हैं क़ानूनी मान्यताएँ ?
नेहा कक्कड़ शादी एवं Husband Name
नेहा ने पिछले साल 2020 में अपने बॉयफ्रेंड, एक पंजाबी सिंगर रोहन प्रीत सिंह के साथ 24 अक्टूबर को शादी कर ली। इनकी प्रेम कहानी की शुरुआत कब हुई इसकी जानकारी उन्होंने मिडिया को कभी नहीं दीं। किन्तु अब वे शादी के बंधन में बंध चुके हैं।
• लव मैरिज बेहतर है या अरेंज मैरिज? जानिए लव मैरिज के फ़ायदे और नुक़सान।
नेहा कक्कड़ विवाद (Controversy)
नेहा कक्कड़ के साथ वैसे भी कोई विवाद का उल्लेख नहीं है, लेकिन नेहा कक्कड़ की मौत की झूठी अफ़वाह विवाद में रही। यह विवाद तब ख़त्म हुआ जब पता चला कि नेहा कक्कड़ नाम की एक दिल्ली की लड़की ने आत्म हत्या कर ली है। थोड़ी देर के लिए नेहा भी इस ख़बर से परेशान हुई थी। क्योंकि वह जिन्दा है और मीडिया उन्हें मृत बता रही थी। हालांकि सारी सच्चाई सामने आई तब जा कर सब शांत हुआ।
• नए नए रिश्ते को ख़ुशहाल बनाये रखने के लिए क्या करें? जानिए ये 16 ख़ास टिप्स।
• सुखी और अच्छे रिश्ते की 16 पहचान। पति पत्नी के बीच में कैसा रिश्ता होना चाहिए? जानिए 16 टिप्स!
नेहा कक्कड़ सोशल मीडिया एवं Instagram
वो सोशल मीडिया पर भी काफ़ी सक्रीय रहती हैं। जब उनके पसंदीदा स्टार शाहरुख़ खान के लिए एसआरके एंथम नाम से एक गाना सोशल मीडिया फेसबुक फ़ेसबुक और युटुब पर वायरल हुआ तो वह अचानक से सबकी नज़रों में आ गयी। वो गाना उन्होंने शाहरुख़ खान को समर्पित किया था जिसे पब्लिक ने बेतहाशा पसंद किया।
नेहा कक्कड़ के बारे में आप यह जानकर चकित रह जाएँगे कि वह चकाचौंध की दुनिया में रहते हुए भी किसी तरह के अल्कोहल को नहीं पीती। ना ही वो स्मोक करती हैं। नेहा सूफ़ी ट्रैक को बहुत पसंद करती हैं। जिस वजह से उन्हें नुसरत फ़तेह अली खान पसंद हैं। साथ ही वह सोनू निगम से भी उनकी बहुमुखी प्रतिभा के कारण काफ़ी प्रभावित है।
उम्मीद है आपको हमारा यह अंक नेहा कक्कड़ की बायोग्राफ़ी ꘡ Neha kakkar biography 2022 in hindi ज़रुर पसंद आया होगा। ऐसे ही आपके पसंद के किसी ख़ास शख़्स की बायोग्राफी जानना हो तो हमें कमेंट्स कर बता सकते हैं। हम आपके लिए पूर्ण जानकारी जुटाने की पूरी कोशिश करेंगे।
अन्य आर्टिकल्स भी पढ़ें 👇