घर बैठे किशमिश कैसे बनाएं ꘡ How to make raisins at home in hindi?

घर पर किशमिश बनाने की विधि | Kismis banane ka tarika




दोस्तों! गर्मियों के मौसम में यूँ तो कई रसीले फल बाज़ार में मिल जाते हैं, उन्‍हीं में से एक, आप सभी का मनपसंद फल है अंगूर। इस मौसम में अंगूर बेहद अच्‍छा और मीठा भी होता है। इसके साथ ही इसकी क़ीमत भी साल के दूसरे मौसमों की तुलना में कम होती है। एक तो आप अंगूर की मिठास का फ़ायदा तो ले ही सकती हैं। इसे अन्य कई चीज़ों के साथ खा सकती हैं। दूसरा, आप इससे किशमिश भी बना सकती हैं। जिसके बाद आप पूरे साल घर के बने किशमिश का उपयोग मज़े से कर सकती हैं।

जी हां! किशमिश को ड्राई फ्रूट की लिस्‍ट में शामिल किया जाता है। यह खाने में स्‍वादिष्‍ट और सेहतमंद होती है। बाजार में इसके दाम काफ़ी होते हैं, मगर आप चाहे तो घर पर ही थोड़ी सी मेहनत करके अंगूर से किशमिश बना सकती हैं। न जाने कितनी महिलाएँ ऐसी हैं जिन्हें खाना  बनाना नहीं आता। मारे शर्म के वह किसी से पूछ भी नहीं सकतीं हैं। हमारा आज का यह लेख ऐसे लोगों के लिए विशेष तौर पर लिखा है। ताकि इसकी मदद से आप बहुत आसानी से घर बैठे किशमिश बनाना सीख सकती हैं।

अगर आपने आज तक घर पर कभी भी अंगूर से किशमिश बनाने की रेसिपी तैयार नहीं की है तो आज हम आपको किशमिश बनाने के बेहद आसान स्‍टेप्‍स बताने वाले हैं। जिन्‍हें फॉलो करके आप घर पर बहुत ही कम कीमत में किशमिश तैयार कर सकती हैं। तो चलिए जानते हैं घर बैठे किशमिश कैसे बनाएं? हमें यक़ीन है आप हमारा यह लेख पढ़ने के बाद किशमिश को कैसे बनाते हैं? बड़ी ही आसानी से सीख जाएंगी।


आवश्यक सामग्री (Ingredients) -
अंगूर 1 किलो, लगभग 1 गिलास पानी (आवश्यकतानुसार), छन्नी, बाल्टी या बास्केट व गैस चूल्हा।


किशमिश बनाने की विधि ꘡ How to make raisin from grapes in hindi




होममेड किशमिश बनाने के लिए सबसे पहले तो अच्छी से अच्छी क़िस्म के अंगूर लें। यहाँ आपको तय करना है कि किशमिश का साइज़ आपको छोटा चाहिए या बड़ा। यदि आपको छोटे साइज़ की किशमिश चाहिए तो अंगूर छोटे चुनें और यदि बड़े साइज़ की किशमिश चाहिए तो बड़े आकर के अंगूर चुनें। बाज़ार में आपको दोनों ही तरह के अंगूर मिल जाएंगे।


अंगूर चुनते समय इस बात का ध्यान रखें कि अंगूर बहुत ज़्यादा मुलायम न हों। और स्वाद में खट्टे भी न हों। क्योंकि अधिक मुलायम अंगूर उबालने के बाद फट जाते हैं। और सूखने में भी वक्त लेते हैं। खट्टे अंगूर की बनी किशमिश पसंद भी नहीं जाती। तो चलिए जानते हैं अंगूर से किशमिश बनाने की विधि क्या है-

   (1) सबसे पहले तो आप ख़रीदे हुए अंगूरों को गुच्छे से यानि कि डंठल से अलग कर लें। अच्छी तरह से उन्हें पानी से साफ़ कर लें। अगर कोई ख़राब हो तो उसको निकाल दें। वर्ना ये आपकी सारे किशमिश ख़राब कर देगा।

   (2) एक पैन में दो गिलास पानी उबाल लें। जब उबाल आ जाये तो अंगूरों को उस उबले पानी में डाल दें। ध्यान रहे, धीमी धीमी आँच पर ही अंगूरों को उबालें। क्योंकि तेज़ आँच में अंगूर जल सकते हैं।

   (3) इन अंगूरों को लगभग पाँच मिनट तक यूँ ही उस पानी में उबलने दें। जब तक कि फूलकर ऊपर न आ जाएं। जैसे ही अंगूर पानी में ऊपर तैरने लग जाएं तो उन्हें बाहर निकाल लें।

   (4) आप देखेंगे कि 4 से 5 मिनट में ही सारे अंगूर पानी में उबलकर ऊपर आ जाएंगे। और उनमें क्रेक भी आ चुके होंगे। यानि कि आपके सारे अंगूर बीच से फट चुके होंगे। अब गैस को बंद कर दें। और उन सारे अंगूरों को छलनी से छान लें। इसके बाद थोड़ी देर के लिए पंखे में रख दें।
            
   (5) जब अंगूरों का सारा पानी निकल जाए तो एक बाल्टी में लें और उनके ऊपर सूती कपड़ा फैला लें। अगर आपके पास बास्केट न हो तो बड़ा सा परात या पलंग पर भी फ़ैलाकर रख सकते हैं।

   (6) इन्हें किसी प्लेट या बर्तन में न सुखाएं वर्ना आपकी किशमिश ख़राब हो सकती हैं। एक बात और भी ध्यान रखनी है। वह ये कि बास्केट को नीचे ज़मीन पर टिका हुआ नहीं रखना है। क्योंकि बास्केट में रखे हुए अंगूरों को नीचे से भी हवा मिलना ज़रूरी है।

   (7) अब अंगूरों के एक-एक पीस को अलग-अलग फैला लें। अब उन अंगूरों को 3 से 4 दिन की धूप में सूखने दें। वैसे मई जून के महीनों में दो दिनों की धूप ही काफ़ी है। लेकिन किसी और मौसम में आप किशमिश बना रही हैं तो लगभग 3 से 4 दिनों की धूप तो ज़रूरी ही है। दिन में सूखने के बाद हो सके तो शाम को उन अंगूरों को आप पंखे के नीचे भी रख सकती हैं। पक्का 3 से 4 दिन के अंदर आपकी किशमिश बनकर तैयार हो जाएगी।

   (8) आप देखेंगी कि जितने बड़े आपने अंगूर लिए थे। किशमिश भी बड़े बनकर ही तैयार हुए  हैं। कुछ विशेष बातों का ध्यान रखते हुए आप बहुत अच्छी तरह और लाजवाब किशमिश अपने घर पर ही तैयार कर सकती हैं। आप देखेंगी कि 2 किलो अंगूर में आप लगभग 1/2 किलो किशमिश बना सकती हैं।

   (9) अब आप उन सारी किशमिश को किसी एयर टाइट डिब्‍बे में रख सकती हैं। और जब मन हो तभी इस्तेमाल कर सकती हैं। साथ ही पूरे साल आप अपने घर में किशमिश का भरपूर स्वाद पूरे परिवार के साथ ले सकती हैं। बाज़ार से महँगे किशमिश ख़रीदने की अब कोई ज़रूरत नहीं होगी।

उपरोक्त बिंदुओं में आपने होममेड किशमिश बनाने का तरीका सीखा। अब बाज़ार से आपको  महँगे किशमिश ख़रीदने की कोई ज़रूरत नहीं। बस घर में ही ख़ाली समय का उपयोग करिए और बनाइये लाजवाब किशमिश

इसमें आपको और ज़्यादा फ़ायदा तब मिल सकता है जब अंगूर सस्ते हों। आप तो जानती ही हैं कि अंगूर की अपेक्षा किशमिश ज़्यादा महँगी होती है। यदि किशमिश बनाना सीख जाएंगी तो इन महँगी किशमिश को घर में ही बनाकर आप व्यापार करके भी अच्छा ख़ासा पैसा कमा सकती हैं।

तो लीजिये आपको किशमिश बनाना आ गया। उम्मीद है आपको हमारा आज का लेख 'घर बैठे  किशमिश कैसे बनाएँ?꘡How to make raisins at home in hindi?' ज़रूर पसंद आया होगा। आप शेयर भी कर सकती हैं आपके परिवार से जुड़े लोगों और सखियों को। ताकि वे भी जान सकें कि किशमिश को कैसे बनाते हैं? मिलते हैं फ़िर किसी दिलचस्प आर्टिकल के साथ।
- By Poonam

हमारे अन्य आर्टिकल्स👇

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने