काजू कतली बनाने की विधि बताइए | रेसिपी काजू कतली | kaju katli banane ki vidhi | काजू कतली कैसे बनाई जाती है | काजू बर्फ़ी कैसे बनाई जाती है?
इस मिठाई को ज़्यादातर लोग दीवाली, रक्षाबंधन जैसे ख़ास त्यौहारों के मौक़ों पर ही खाना पसंद करते हैं। या यूँ कहें कि मजबूरी में आप इंतज़ार करते हैं कि कोई बड़ा त्यौहार आये और आपको ये मनपसंद मिठाई काजू कतली (काजू बर्फ़ी) खाने मिल जाए।
लेकिन अब काजू कतली खाने के लिए आपको इन ख़ास त्यौहारों के आने तक रुकने की कोई ज़रूरत नहीं है। हम आपके लिए लेकर आ गए हैं काजू कतली बनाने की आसान विधि। रेसिपी इतनी आसान है कि आप जब चाहे तभी काजू कतली बना सकते हैं।
इसे भी पढ़ें 👉जानिए कैसे बनाते हैं इडली सांभर की टेस्टी रेसिपी।
ओह्ह! अब अपने मुँह में आया हुआ पानी संभाल भी लीजिये। सब्र रखिये, हम आपको काजू कतली बनाने की विधि हिंदी में बताने जा रहे हैं। बस इस लेख के अंत तक बने रहिये। हमें यक़ीन है कि आप घर पर काजू कतली बनाना kaju katli banana पक्का सीख जाएंगे।
काजू कतली मुख्य सामग्री
1/2 kg काजू,
250 से 300 ग्राम पिसी चीनी,
1/2 चम्मच इलायची पाउडर,
1/2 kg चांदी का वर्क।
पानी आवश्यकतानुसार,
नॉन स्टिक पैन,
तेल या घी आवश्यकतानुसार
काजू कतली बनाने की विधि | kaju katli recipe in hindi | काजू कतली की रेसिपी
• काजू को 6 से 8 घंटे के लिए भिगोकर रख दें। काजू जब अच्छे से सॉफ्ट हो जाएं तब मिक्सी से पीसकर पेस्ट तैयार कर लें।
• फ़िर काजू के पेस्ट में पिसी हुई चीनी (शक्कर) अच्छी तरह मिला लें। ध्यान रखें इसमें गुठलियाँ न पड़ें।
• अब एक पैन लेकर काजू और शक्कर के पेस्ट को गाढ़ा होने तक अच्छी तरह पका लें।
• फ़िर इसमें इलायची पाउडर मिक्स कर लें। पैन के चारों तरफ जब यह मिश्रण (मिक्सर) सफ़ेद व सूखा दिखने लगे तब गैस बंद कर दें।
• अब एक ट्रे में मिक्सचर (मिश्रण) को निकाल लें। आप चाहें तो ट्रे या बर्तन को तेल या घी लगाकर पहले चिकना कर लें। और उसकी एक पतली परत बनाकर फैला दें। अब इसे ठंडा होने के लिए रख दें।
• ठंडा होने के बाद उस पर चांदी वर्क लगा दें। और फ़िर उसे अपने मनपसंद आकार में काट लें।
लीजिये अब आपकी मनपसंद मिठाई, काजू कतली बनकर तैयार है। अब इस लज़ीज़ मिठाई का आनंद अपनी फ़ैमिली family के साथ जी भरकर लीजिये।
इस मिठाई को, काजू कतली रेसिपी के साथ आप अपनी सहेलियों को भी दे सकती हैं। ताकि next time वो भी इसे सीखकर आपको invite कर सकें।
उम्मीद है आपको हमारा यह अंक 'घर पर काजू कतली कैसे बनाएं? | Kaju katli recipe in hindi at home" ज़रूर पसंद आया होगा। हम आशा करते हैं। यह काजू कतली बनाने का आसान तरीका अब आप अपने दोस्तों को भी शेयर करने वाले हैं।
"- Written by Poonam"
Some more recipes :
Tags
रेसिपी