आलू का भर्ता, वो भी मटर के साथ | जानिए आलू का भर्ता बनाने की विधि हिंदी में | aloo ka bharta kaise banaya jata hai?


आलू का भरता बनाने की रेसिपी



आवश्यक सामग्री -

4-5 माध्यम आकार के आलू, 
अदरक 1 इंच पिसा हुआ, 
मटर 1 कटोरी,
1 प्याज़ मध्यम आकार का, 
2 हरी मिर्च, 
1 कटोरी हरी धनिया,
हल्दी पाउडर 1/2 चम्मच,
एक मध्यम आकार का टमाटर,
लाल मिर्ची पाउडर (आवश्यकतानुसार), 
1/2 चम्मच आमचूर (ये वैकल्पिक है)
तड़का के लिए ज़ीरा एवं राई (1/2 चम्मच)


आलू भरता बनाने की विधि | आलू का भरता रेसिपी | aalu ka bharta banane ki vidhi 





• सबसे पहले आलुओं को अच्छे से धोकर उबाल लीजिए। फ़िर उन्हें छीलकर मैश करके रख दीजिए। ध्यान रखिए आलू के टुकड़े न ज़्यादा बड़े हों और ना ही ज़्यादा छोटे हों। आलू पर विशेष ध्यान रखिये तभी आप जान पाएँगे कि आलू का भरता कैसे बनता है?


• अब एक कढ़ाई में 1 से डेढ़ चम्मच (आवश्यकतानुसार) लेकर गर्म होने दीजिए। फ़िर इसमें ज़ीरा और राई को डालकर अच्छी तरह तड़कने दें।




• अब कड़ाही में प्याज़ और हरी मिर्च को गोल्डन ब्राउन होने तक भूनें। अब इसमें अदरक डालकर 2 मिनट चलाएं। अब इसमें हल्दी पाउडर, लाल मिर्च और नमक डालने के बाद टमाटर डाल दीजिए।


• टमाटर को अच्छी तरह से मिलाने के बाद इसमें पहले मटर और फ़िर मैश किए हुए आलू डालकर अच्छी तरह मिक्स कर लें। आप पढ़ रहे हैं aalu ka bharta banane ki recipe



• अब इसमें आमचूर का पाउडर या नीबू का रस जो कि optional है, डाल दीजिए। 5 से 7 मिनट अच्छी तरह पकने के बाद इसमें कटा हुआ धनिया डाल दें। और मद्धम आँच पर ढँक कर रख दें।



• लीजिए आपका लाजवाब आलू मटर का भर्ता तैयार है। आप यक़ीन मानिए इस रेसिपी का स्वाद आपको नुक्कड़ पर मिलने वाली चाट से भी बहुत ज़्यादा पसंद आने वाली है। 


आपने इसे एक बार बनाया तो इसके टेस्ट के कारण इसे बार-बार बनाने वाले हैं। तो दोस्तों आज और अभी ही try करिये। और how to make aalu ka bharta का अपना experience ज़रूर शेयर करिए।



उम्मीद है आपको आलू का भर्ता बनाने का तरीक़ा ज़रूर पसंद आया होगा। हमारा यह अंक "आलू का भरता बनाने की रेसिपी | aloo ka bharta recipe in hindi" पढ़कर आपका मन कर रहा होगा कि क्यूँ ना इसे अभी के अभी try कर लें।


हमें यक़ीन है कि आलू का भर्ता रेसिपी को पढ़ते समय आपके मुँह में ज़रूर पानी आ रहा होगा। तो फ़िर देर किस बात की? फ़टाफ़ट लग जाइये आलू मटर का टेस्टी भर्ता बनाने में।
- By Poonam

Related articles 👇
 



एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने