फूलगोभी खाने के फ़ायदे, गोभी खाने के फ़ायदे, फूल गोभी की सब्ज़ी खाने के फ़ायदे, गोभी खाने के नुक़सान, पत्ता गोभी खाने के नुक़सान, (Benefits of eating cauliflower in hindi, Benefits of eating cabbagein in hindi, Gobhi khane se kya fayda hota hai)
दोस्तों हम लोग अक्सर फूलगोभी के साथ मिलने वाली गोभी की पत्तियों को वेस्ट समझ कर फेंक देते हैं। क्योंकि हमको उसकी उपयोगिता और उसके मूल्यवान फ़ायदे के बारे में पता नहीं होता है। तो लीजिए आज की पोस्ट में हम इसी टॉपिक पर चर्चा करने वाले हैं कि गोभी खाने के फ़ायदे और नुक़सान क्या हैं? (Gobhi khane ke fayde aur nuksan kya hain?)
दोस्तों, गोभी में कैल्शियम, प्रोटीन, मिनरल्स, पोटेशियम, मैग्नीशियम, फाइबर, विटामिन C, विटामिन K, एंटी ऑक्सीडेंट और फोलेट जैसे आवश्यक पोषक तत्व भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं।गोभी, जिसे पत्ता गोभी भी कहा जाता है, एक बहुपयोगी सब्ज़ी है।
गोभी का सेवन न केवल स्वास्थ्य को बनाए रखने में मदद करता है, बल्कि कई गंभीर बीमारियों को रोकने में भी उपयोगी होता है। सच कहें तो ठंड के मौसम में हरी भरी सब्ज़ियों का अपना ही अलग स्वाद होता हैं।
इन सब में स्पेशल सब्ज़ी होती हैं फूलगोभी जिसका स्वाद ठंड में और दुगुना हों जाता हैं। सबसे ख़ास बात यह है कि जितनी स्वादिष्ट फूलगोभी की सब्ज़ी होती है उतनी ही अधिक स्वादिष्ट उसकी भाजी यानि गोभी के साथ मिलने वाली ताज़ा और नर्म पत्तियां होती हैं। तो आइए जानते हैं गोभी खाने से क्या फ़ायदा होता है?
गोभी खाने के फ़ायदे (Gobhi khane ke fayde)
फूलगोभी (Cauliflower) और गोभी (Cabbage) दोनों ही पोषण से भरपूर सब्ज़ियां हैं, जिनके नियमित सेवन से कई स्वास्थ्य लाभ मिलते हैं। आइए इनके फ़ायदों पर नज़र डालते हैं -
1. पाचन की समस्या में सुधार
फूलगोभी में प्रचुर मात्रा में फ़ाइबर पाया जाता है, जो आंतों के स्वास्थ्य को बेहतर बनाता है। गोभी के पत्ते में न्यूट्रिशन वैल्यू बहुत अधिक होती है। फ़ाइबर पेट साफ़ रखने और कब्ज़ की समस्या से राहत दिलाने में मदद करता है। यह शरीर के विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालने में भी सहायक है। यह पेट फूलने, गैस, और अपच जैसी समस्याओं से राहत दिलाता है। लोग इसे। अपनी च्वाइस के हिसाब से यूज़ करते हैं जैसे- गोभी की भाजी (सब्ज़ी) या गोभी का पराठा या कोई और भी अलग प्रकार की डिश।
2. वज़न घटाने में सहायक
जो लोग वज़न कम करने का प्रयास कर रहे हैं, उनके लिए फूलगोभी एक आदर्श सब्ज़ी है। यह कम कैलोरी वाली होती है और इसमें पानी की मात्रा अधिक होती है, जिससे पेट लंबे समय तक भरा रहता है और भूख का एहसास कम होता है। कई डाई टीशियन और डॉक्टर भी खाने में फ़ाइबर युक्त भोजन करने की एडवाइस देते हैं। दरअसल फ़ाइबर रिच फूड खाने से शरीर में एक्स्ट्रा फैट जमा नहीं होता। जिस कारण वज़न को नियंत्रित करने में भरपूर मदद मिलती है। इसका उपयोग भाजी, पराठे या हेल्थी सलाद के रूप में किया जाता है।
3. हड्डियों के लिए फ़ायदेमंद
गोभी में विटामिन K और कैल्शियम पर्याप्त मात्रा में होता है। जो हड्डियों को स्वस्थ्य बनाए रखने में मदद करता है। यह ऑस्टियोपोरोसिस जैसी हड्डियों से जुड़ी समस्याओं से भी बचाव करता है।
4. त्वचा के फ़ायदेमंद
गोभी में पाया जाने वाला एंटीऑक्सीडेंट और विटामिन C, कोलेजन की मात्रा को बनाए रखने में मदद करता है। इससे त्वचा चमकदार और जवां बनी रहती है। लंबे समय तक जवां दिखने के लिए गोभी का सेवन करना फ़ायदेमंद हो सकता है। यह झुर्रियों और बालों के झड़ने की समस्या को कम करने में भी मदद करता है।
5. हृदय के लिए फ़ायदेमंद
फूलगोभी में मौजूद एंटीऑक्सिडेंट, पोटेशियम और फाइटोन्यूट्रिएंट्स हृदय को स्वस्थ बनाए रखने में विशेष भूमिका निभाते हैं। ये ख़राब कोलेस्ट्रॉल (LDL) के स्तर को नियंत्रित करके हृदय रोगों के जोख़िम को कम करते हैं। गोभी के सेवन से रक्तचाप को नियंत्रित रखने में मदद मिलती है। यानि कि यह कहा जा सकता है कि गोभी को अपनी डाइट में शामिल करने से हृदय संबंधी समस्याओं से बचा जा सकता है।
6. मस्तिष्क के लिए फायदेमंद
इसमें पाए जाने वाला कोलिन, ब्रेन हेल्थ को स्वस्थ रखता है। इसके सेवन से मूड फ्रेश रहता है और भूलने की समस्या में भी सुधार होता है। दरअसल इसमें मौजूद विटामिन K और एंथोसायनिन मस्तिष्क की कार्यक्षमता को बढ़ाने और स्मरण शक्ति (याददाश्त) सुधारने में मदद करते हैं।
7. रोग प्रतिरोधक क्षमता में वृद्धि
फूलगोभी विटामिन C का एक अच्छा स्रोत है। यह शरीर की प्रतिरक्षा प्रणाली को मज़बूत करता है और सर्दी-ज़ुकाम, खांसी और अन्य रोगों से लड़ने की शक्ति प्रदान करता है। गोभी के पत्तो में मल्टी विटामिन्स होते हैं जो कि हेल्थ सप्लीमेंट का काम करते हैं। गोभी के पत्ते को नियमित और उचित मात्रा में सेवन करने से शरीर की प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है।
8. कोलेस्ट्रॉल करे कंट्रोल
गोभी में ऑक्सीडेंट और एंटी इन्फ्लेमेटरी गुण के कारण कोलेस्ट्रॉल नियंत्रण में रहता है। गोभी के पत्तों में पाए जाने वाले मिनरल्स के कारण इसका सेवन करने से शरीर में एकत्रित हुए bad कोलेस्ट्रॉल को आसानी से कम किया जा सकता है। शरीर में bad कोलेस्ट्रॉल के लगातार एकत्रित होने से शरीर में कई सारे अनावश्यक तत्व बढ़ते हैं। जो हेल्थ के लिए हानिकारक होते हैं।
9. रक्त की कमी को करे दूर
गोभी के पत्ते आयरन और विटामिन्स से भरपुर होते है जिसके कारण ये शरीर में होने वाली रक्त की कमी को पूरा करते है। शरीर में हीमोग्लोबिन की मात्रा बढ़ाने में गोभी सहायक भूमिका निभाती है जिसके कारण शरीर को ब्लड की कमी से होने वाले रोगों से बचाया जा सकता है।
10. डायबिटीज़ के मरीजों के लिए फ़ायदेमंद
फूलगोभी और गोभी दोनों ही ब्लड शुगर को नियंत्रित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। टाइप-2 डायबिटीज़ के मरीजों के लिए फूलगोभी या गोभी का सेवन बेहद फ़ायदेमंद हैं।
11. आंखों की रोशनी
गोभी के पत्तो में गहरे हरे रंग का कारण क्लोरोफिल होता है। इसलिए हरी सब्ज़ी भाजी आंखो के लिए वरदान है। हरी सब्ज़ियों के सेवन से आंखो की देखने की क्षमता में वृद्धि होती हैं। इसके नियमित सेवन से आंखे स्वस्थ होती हैं। साथ ही आंखो से जुड़ी कई बीमारियों के ख़तरे को दूर किया जा सकता है।
12. प्रेग्नेंसी में भी फ़ायदेमंद
गोभी में मौजूद फोलेट, कोशिकाओं के बढ़ने में मदद करता है। इसलिए गोभी का सेवन प्रेग्नेंट महिलाओ के लिए भी बेहद फ़ायदेमंद है। गोभी गर्भ में पल रहे शिशु के विकास के लिए अत्यंत लाभकारी मानी जाती है।
13. कैंसर से बचाव में सहायक
फूलगोभी में ग्लूकोसिनोलेट्स और सल्फर यौगिक पाए जाते हैं, जो कैंसर कोशिकाओं के विकास को बढ़ने से रोकते हैं। यह विशेष रूप से स्तन, फेफड़े और पेट के कैंसर से बचाने में मदद करता है।
14. डिटॉक्सिफिकेशन में सहायक
फूलगोभी, डिटॉक्सिफिकेशन यानि शरीर से विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालने में मदद करती है। इसमें मौजूद सल्फर यौगिक लीवर को साफ़ करने में सहायक होते हैं।
Disclaimer : यह लेख सामान्य जानकारियों पर आधारित है। यदि आप पहले से ही किसी समस्या से ग्रसित हो, या आपको गोभी खाने के बाद किसी भी प्रकार की समस्या या एलर्जी हो रही हो तो किसी विशेषज्ञ से सलाह लेने के बाद ही गोभी को अपनी डाइट में शामिल करें।
दोस्तों, गोभी निसंदेह एक लोकप्रिय सब्ज़ी है और यह विभिन्न पोषक तत्वों से भरपूर है, लेकिन इसे ज़रूरत से ज़्यादा और बेतरतीबी से खाने के कुछ संभावित नुक़सान भी झेलने पड़ सकते हैं। आइए जानते हैं कि गोभी खाने से क्या नुक़सान हो सकते हैं (Gobhi khane se kya nuksan ho sakte hain?)
गोभी खाने के नुक़सान (Gobhi khane ke nuksan)
फूलगोभी या गोभी खाने के नुक़सान निम्न हो सकते हैं -
(1) फूलगोभी या गोभी को कच्ची न खाएं, वर्ना इसके नुक़सान हो सकते हैं। इसे अच्छी तरह से पकाकर या उबालकर खाएं, ताकि इनमें मौजूद बैक्टीरिया नष्ट हो सकें। खाने के बाद पाचन भी बेहतर तरीक़े से हो सके।
(2) गोभी का ज़रूरत से ज़्यादा सेवन करने से गैस, पेट फूलना या अपच की समस्या हो सकती है।
(3) फूलगोभी में मौजूद पोटेशियम की वजह से ख़ून गाढ़ा हो सकता है। इसलिए ज़रूरत से ज़्यादा गोभी का सेवन करने से बचें।
(4) फूलगोभी में मौजूद प्यूरीन नामक यौगिक के कारण ब्लड में यूरिक एसिड की मात्रा बढ़ सकती है।
(5) गोभी में गोइट्रोजेन्स (goitrogens) पाए जाते हैं, जो थायरॉयड ग्रंथि की कार्यक्षमता को प्रभावित कर सकते हैं। यह समस्या उन लोगों में अधिक हो सकती है जिन्हें पहले से ही थायराइड की समस्या है।
(6) कुछ लोगों को कच्ची गोभी खाने पर पेट में जलन या एसिडिटी हो सकती है।
(7) गोभी का अत्यधिक सेवन, विशेष रूप से कच्ची अवस्था में, ब्लड शुगर के स्तर को प्रभावित कर सकता है। डायबिटीज़ के मरीजों को इसका ध्यान रखना चाहिए।
(8) कुछ लोगों को गोभी से एलर्जी हो सकती है। इससे त्वचा पर रैशेज़, खुजली या सांस लेने में समस्या हो सकती है।
(9) गोभी में पोटैशियम अधिक होता है, जिसका प्रभाव किडनी पर पड़ सकता है। इसलिए किडनी की समस्या वाले लोगों को इसका सेवन, ज़रा संभलकर करना चाहिए।
(10) यदि किसी को थायरॉइड की समस्या है, तो उन्हें गोभी का सेवन सीमित मात्रा करना चाहिए। क्योंकि इनमें गोइट्रोजन यौगिक पाए जाते हैं। जो थायराइड के मरीजों के लिए घातक साबित हो सकते हैं।
निष्कर्ष (Conclusion)
फूलगोभी हो या पत्ता गोभी, दोनों ही स्वास्थ्य के लिए अत्यंत लाभकारी हैं। इनके नियमित सेवन से शरीर को पोषण मिलता है, बीमारियों से बचाव होता है और आपका स्वास्थ्य भी बेहतर बना रहता है। सीधे शब्दों में कहें तो गोभी खाने के फ़ायदे (gobhi khane ke fayde) लाजवाब हैं।
इसके नुक़सान तभी हो सकते हैं जब आप इसका सेवन अत्यधिक मात्रा में करेंगे। संतुलित मात्रा में और सही तरीक़े से गोभी खाना आमतौर पर सुरक्षित और फ़ायदेमंद होता है। बल्कि आपके साथ यदि कोई स्वास्थ्य संबंधी समस्या हो, तो बेहतर यही होगा कि किसी डॉक्टर से उचित परामर्श लें।
"- Written by Poonam"
Some more articles :
Tags
सेहत