ब्रेड खाने के फ़ायदे और नुक़सान क्या हैं? | Advantages and disadvantages of eating bread in hindi

दोस्तों, घरों में ब्रेड का उपयोग आजकल की लाइफस्टाइल का एक अहम हिस्सा बन चुका है। या यूं कहें कि अपने आहार में ब्रेड शामिल करना माडर्न लाइफ़स्टाइल की पहचान बन गया है। ऑफिस के लिए लंच बॉक्स हो या स्कूली बच्चों का टिफिन हो, ब्रेड के जलवे देखते ही बनते हैं। 



इस लेख में हम ब्रेड के बारे में यही चर्चा करने वाले हैं कि ब्रेड का सेवन सही है या ग़लत? (Bread ka sevan sahi hai ya galat?)

दोस्तों ब्रेड एक ऐसा खाद्य पदार्थ है जिसे आटा, मैदा, खमीर, पानी और चीनी से बनाया जाता है। वैसे भी यह विविधता से भरा हुआ खाद्य पदार्थ है। जिसे लोग ब्रेकफास्ट, लंच या डिनर के रूप में लेना पसंद करते हैं। दरअसल एक महत्वपूर्ण मुद्दा यह है कि ब्रेड खाना फ़ायदेमंद है या नुक़सानदायक (bread khana faydemand hai ya nuksandayak?)  तो हम इसी विषय पर इस लेख में चर्चा करने वाले हैं। तो चलिए यह जानते हैं कि ब्रेड के फ़ायदे और नुक़सान क्या हैं? (Bread khane ke fayde aur nuksan kya hain?)


ब्रेड खाने के फ़ायदे (Bread khane ke fayde)

वैसे तो ब्रेड भरपूर पोषण युक्त खाद्य पदार्थ होता है। लेकिन शर्त ये है कि वह साबुत अनाज से बना हो। क्योंकि मार्केट में ब्रेड 2 प्रकार के होते हैं। एक सफ़ेद ब्रेड (white bread) और होल ग्रेन ब्रेड। होल ग्रेन ब्रेड यानि कि ब्राउन ब्रेड (brown bread) को बनाने में साबुत अनाज प्रयोग होता है। जो कि सफ़ेद ब्रेड में प्रयोग होने वाले प्रोसेस्ड अनाज की तुलना में अधिक फ़ायबर, विटामिन और खनिज प्रदान करता है। होल ग्रेन ब्रेड का ग्लाइसेमिक इंडेक्स भी कम होता है। यानि कि हम कह सकते हैं कि यह सफ़ेद ब्रेड की तुलना में ब्लड सुगर के लेबल को तेज़ी से नहीं बढ़ाता है।

ब्राउन ब्रेड ऊर्जा का एक अच्छा स्रोत माना जा सकता है। क्योंकि इससे कार्बोहाइड्रेट प्राप्त होता है। इससे शरीर को फ़ाइबर भी प्राप्त होता है। जिससे कि पाचन में भरपूर मदद मिलती है। कुछ ब्रेड विटामिन्स और खनिजों से भरपूर होती हैं, जैसे कि फोलिक एसिड, आयरन और विटामिन बी।

हालांकि ब्रेड संतुलित नाश्ते का एक अच्छा स्रोत माना जाता है। लेकिन यदि इसे रोज़ाना ही खाया जाए तो ब्रेड के सेवन से आपको कब्ज़ की समस्या हो सकती है।  अगर आप इसे ज्यादा मात्रा में खाते हैं, तो आपको पेट दर्द, दस्त आदि कई परेशानियां हो सकती है। तो चलिए जानते हैं कि ब्रेड खाने के क्या नुक़सान हैं (bread khane ke kya nuksan hain?)



ब्रेड खाने के नुक़सान (Bread khane ke nuksan)




अगर नाश्ते में आप व्हाइट ब्रेड खाना पसंद करते हैं तो संभल जाएं। वर्ना आप निम्नलिखित समस्याओं से ग्रस्त हो सकते हैं -

1. वज़न बढ़ने की समस्या -
अगर आप व्हाइट ब्रेड का सेवन नियमित तौर पर करते हैं, तो इससे वज़न बढ़ने की संभावना हो सकती है। दरअसल इसमें रिफाइंड कार्बोहाइड्रेट की मात्रा ज़्यादा होती है, जो शरीर में फैट के रूप में जमा हो जाता है। इसे खाने से आपका वज़न बढ़ सकता है।

2. ब्लड सुगर बढ़ने की संभावना -
व्हाइट ब्रेड को अधिक मात्रा में खाने से शरीर में ब्लड सुगर बढ़ने की अधिक संभावना होती है। अगर आप डायबिटीज़ के मरीज हैं, तो व्हाइट ब्रेड की जगह ब्राउन ब्रेड खा सकते हैं।


3. कब्ज़ की समस्या -
रोज़ाना ब्रेड के सेवन से आपको कब्ज़ की समस्या हो सकती है। दरअसल इस ब्रेड में अधिक मात्रा में ग्लूटेन पाया जाता है, जिससे लीवर डैमेज होनी की संभावना बढ़ जाती है। अगर आप इसे ज़्यादा मात्रा में खाते हैं, तो आपको पेट दर्द, दस्त जैसी कई परेशानियां हो सकती हैं।

4. मेंटल हेल्थ हो सकती है प्रभावित -
रिसर्च के अनुसार रिफाइंड कार्ब्स वाली चीज़ों का अधिक सेवन करने वाले लोगों में अवसाद जैसी समस्याएं अधिक पाई जाती है। उनकी मानसिक अवस्था कमज़ोर होने लगती है। इसलिए आप व्हाइट ब्रेड खाने से जितना हो सके दूर ही रहें तो ज़्यादा बेहतर होगा।

5. हृदय रोग की समस्या -
अगर आप रोज़ाना व्हाइट ब्रेड का सेवन करते हैं, तो इससे आपको हार्ट संबंधी बीमारियां भी हो सकती हैं। दरअसल इसे खाने से शरीर में खून के थक्के होने की संभावना होती है। ऐसे में अगर आप लंबे समय से ये ब्रेड खा रहे हैं, तो आप हृदय रोग के भी शिकार हो सकते हैं।

6. एलर्जी की समस्या -
कुछ लोगों को ग्लूटेन या ब्रेड के किसी घटक से एलर्जी की समस्या भी हो सकती है। जो कि आपके स्वास्थ्य के लिहाज से लिए ठीक नहीं है।


7. लीवर डैमेज होने की संभावना -
ब्रेड में अधिक मात्रा में ग्लूटेन पाया जाता है, जिससे लीवर डैमेज होनी की संभावना बढ़ जाती है। जो कि आपके शरीर के लिए बेहद नुक़सानप्रद साबित हो सकता है।

Disclaimer :  इस लेख में हमने सामान्य तौर पर ब्रेड से होने वाले फायदे और नुक़सान की जानकारी आपसे साझा की है। यदि आपको किसी प्रकार की समस्या हो तो, आप चिकित्सक से अवश्य सलाह लें। तभी ब्रेड के सेवन का निर्णय लें।


निष्कर्ष (Conclusion)

सामान्य तौर पर कहा जाए तो ब्रेड चाहे जो भी हो, अधिक सेवन करने से आपके स्वास्थ्य के लिए निश्चित तौर पर नुक़सान दायक हो सकती है। इसलिए ब्रेकफास्ट में आप हेल्दी चीजों का सेवन करें जिससे आप बीमार न हों। अपने आहार में ब्रेड का सेवन सीमित मात्रा में करें। ताकि आपके स्वास्थ्य को कोई नुक़सान न हो। ब्रेड खाना ही हो, तो कोशिश करें कि मैदे के बजाय आटे से बनी ब्रेड का ही इस्तेमाल करें। ताकि आपके शरीर को नुक़सान अपेक्षाकृत कम हो।


Some more articles :








एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने