दही खाने के फ़ायदे और नुक़सान | Curd benefits and side effects in hindi




दही खाने के फ़ायदे और नुकसान हिंदी में | Curd Advantages in hindi | Curd Disadvantages in hindi





Dahi ke fayde aur nuksan kya hai, dahi ke nuksan aur fayde kya hain, dahi khane ke fayde uar nuksan hindi me





दोस्तों दही खाना कौन पसंद नहीं करता. यह पूरी दुनिया का पसंदीदा खाद्य पदार्थ है। दही एक ऐसा डेयरी फूड है जो केवल भारत ही नहीं, बल्कि विदेशों में भी काफ़ी पसंद किया जाता है। इसे दूध से भी ज़्यादा फ़ायदेमंद माना जाता है। इसके साथ रायता, पराठा हो जाए तो भोजन में चार चांद लग जाते है।

















स्वास्थ्य व सौंदर्य दोनों के लिए दही बेहद फ़ायदेमंद होता है। यहां तक कि डॉक्टर्स और डाईटिशियंस का भी कहना है कि प्रतिदिन 1 कटोरी दही अवश्य खाना चाहिए। ताज़े दही में ऐसे अनेक पोषक तत्व होते हैं जो हमारे शरीर के लिए फ़ायदेमंद होते हैं।


दही में पाए जाने वाले पोषक तत्व ये हैं -

• कैलोरी        -  100-150 gm
• फैट           -   2 gm
• शुगर          -   20 gm
• प्रोटीन         -  8-9 gm
• विटामिन D   - 20 gm
• कैलशियम     -  20gm

उपरोक्त तत्वों के अलावा दही में फास्फोरस, आयरन और लेक्टोज़ भी पाया जाता है। दही के फ़ायदे अनेक हैं जिनके बारे में हम आज बताने वाले हैं।



दही खाने के फ़ायदे | दही के गुण | Dahi khane ke fayde in hindi


dahi ke fayde, dahi se hone vale fayde, dahi khane ke labh


दही को सही समय और स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए खाया जाए तो इसके लाजवाब फ़ायदे मिलते हैं। दही के फ़ायदे (Dahi ke fayde) निम्नलिखित हैं -

1. दिल के लिए फ़ायदेमंद - 

आजकल हार्ट से जुड़ी समस्याएं बहुतायत में देखी जा रही हैं। इसका प्रमुख कारण है बचपन से ही खानपान में होने वाली गड़बड़ियां। इससे बचने के लिए दही का सेवन भी कारगर साबित हो सकता है। एक सवाल कि हाई ब्लड प्रेशर में दही खाना चाहिए या नहीं। तो हम बता दें कि  दही से कोलेस्ट्रॉल कम होता है। साथ ही उच्च रक्तचाप (high blood pressure) भी कंट्रोल में रहता है।

2. रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाए -

दही में मौजूद बैक्टीरिया हमारे शरीर में पहुंचकर आंतों को स्वस्थ रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। ये बैक्टीरिया हमारे आसपास के छोटे छोटे कीटाणुओं से लड़ने की क्षमता को बढ़ाते हैं। जिस कारण हमारे शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता में वृद्धि होती है।

3. हड्डियों को करे मज़बूत -

दही में कैल्शियम होता है जो कि हड्डियों के लिए फ़ायदेमंद साबित होता है। दही खाने से हड्डियों एवं दांतों को मज़बूती मिलती है।

4. पाचन क्रिया को करे मज़बूत -

दही खाने से पाचन तंत्र मज़बूत होता है। नियमित रूप दही का सेवन करने से कब्ज़, गैस व एसिडिटी जैसी परेशानियों से छुटकारा मिलता है।

5. अल्सर से करे छुटकारा -

दही की एक और ख़ासियत यह है कि दही का सेवन करने से अल्सर और कैंसर जैसी भयावह बीमारियों से भी बचे रहने में सहयोग मिलता है।

6. वज़न कम करने में सहायक -

दही खाने से पेट प्रोटीन और कैल्शियम प्राप्त होता है जो कि वज़न कम करने में सहायक भूमिका निभाते हैं। वैसे भी दही खाने से पेट भरा हुआ महसूस होता है और देर तक भूख का एहसास नहीं होता। इस तरह दही हमारे शरीर से अतिरिक्त फैट को हटाने का काम करता है। इसमें कैलोरी भी कम होती है।


7. त्वचा के लिए फ़ायदेमंद -

दही का सेवन करने से चेहरे में ग्लो आता है। चेहरे पर दिखाई देने वाली गंदगी और टैनिंग भी इससे दूर होती है। कील मुहांसे और दाग़ धब्बे से भी छुटकारा मिलता है। इसके लिए आप निम्न तरीक़े अपना सकते हैं -

• दही में बेसन, चंदन पाउडर, थोड़ा सा हल्दी मिलाकर उबटन बना लें और चेहरे या शरीर पर लगाएं। सूखने पर पानी से धो लें। आपकी त्वचा पर बेहतरीन चमक, निखार दिखाई देने लगेगा।

• दही में बेसन, नीबू का रस मिलाकर चेहरे एवं गर्दन में 15 मिनट तक लगाकर रखें। इसे सप्ताह में कम से कम 2 बार ज़रूर आजमाएं।

• रोज़ नहाने से पहले अपने चेहरे पर कम से कम 1 चम्मच ताज़ा दही ज़रूर लगाएं। इससे आपके चेहरे का रूखापन व टैनिंग दूर होगी।

• आप संतरे के छिलके का पाउडर व दही मिलाकर चेहरे पर लगा सकते हैं। इससे भी आपके चेहरे पर ज़बरदस्त निखार देखने मिलेगा।

• अपने चेहरे पर एक लेप तैयार करके लगाएं। यह लेप आप हल्दी, दही और गुलाब जल मिलाकर बना सकते हैं।इसे लगभग 10 मिनट तक लगाकर रखें।



8. बालों के लिए फ़ायदेमंद -

सही मायने में देखा जाए तो दही आपके बालों के लिए नेचुरल कंडीशनर की तरह भी कार्य करता है। जो कि बालों को मॉइश्चर (moisture) देने का काम भी करता है। इसके लिए आप निम्न तरीक़े आपना सकते हैं -

• बालों को लंबे समय तक हेल्दी, लंबे और काले बनाए रखने के लिए आप ताज़े दही को 30 मिनट तक बालों में लगाए रखें। फ़िर पानी से धो लें। दही को आप मेहंदी या अंडे के साथ मिलाकर भी लगा सकते हैं।

• दही में बेसन व काली मिर्च पाउडर मिलाकर सप्ताह में 2 बार लगाने से बाल झड़ना भी कम हो जाता है। साथ ही बालों से रूसी भी ख़त्म होने लगती है।

• यदि आप चाहते हैं कि आपके बाल शाइन करने लग जाएं तो आप दही में मैथी पाउडर मिलाकर भी लगा सकते हैं।


9. दही से होने वाले अन्य फ़ायदे -

  • हमारी तो यही सलाह है कि गर्मी के दिनों में आप रोज़ाना दही का सेवन करें। इससे आप लू, गर्मी से बचे रहेंगे। इससे आपके पेट की गर्मी भी शांत होती है।
  • दही का एक फ़ायदा यह भी है कि छाछ से कुल्ला करने से मुँह के छाले ख़त्म होते हैं।
  • दही खाने से पुरुषों की यौन शक्ति में इज़ाफ़ा होता है। दही से यौन इच्छा और शुक्राणुओं की संख्या में बढ़ोत्तरी होती है।

10. भोजन में दही खाने के फ़ायदे -

यदि आप दही का सेवन भोजन में नियमित रूप से करते हैं तो आपको निम्नलिखित फ़ायदे महसूस होते हैं -
  • दही में दूध से भी अधिक कैल्शियम पाया जाता है। यदि आपके शरीर में कैल्शियम की कमी हो तो दही को अपने भोजन में अवश्य शामिल करें। इसमें पाया जाने वाला कैल्शियम शरीर में हड्डी, दांत और नाखून आदि के विकास और मज़बूत बनाने में सहायक होता है।
  • भोजन में दही लेने से रोग प्रतिरोधक क्षमता में वृद्धि होती है। दही, पेट की पाचन शक्ति, यौन शक्ति में वृद्धि होती है। यह वात को संतुलित करते हुए दुर्बलता को भी दूर करता है।
  • आयुर्वेद की मानें तो गाय के दूध से बना दही अत्यंत बलवर्धक, शीतल, पाचक, पौष्टिक और कफ़ नाशक होता है। भैंस के दूध से बना दही, रक्त, पित्त, बल वीर्य वर्धक, स्त्रिग्ध, कफ़ कारक और भारी होता है। मख्खन निकाला हुआ दही शीतल, हल्का, भूख बढ़ाने वाला, वातकारक और दस्त रोकने वाला होता है।
  • दही में प्रोटीन, कैल्शियम, विटामिन A, विटामिन B6, विटामिन B12, भा विटामिन D, ज़िंक, मैग्नीशियम, सेलेनियम, राइबोफ्लेविन जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं।


दही से जुड़ी कुछ ख़ास बातें -

  • रात में दही खाने से स्वास्थ पर बुरा असर पड़ता है। 
  • यदि रात को दही खाना ही है तो आप उसमें नमक, काली मिर्च या शक्कर मिलाकर खा सकते हैं। लेकिन हाँ, सोने से पहले ब्रश ज़रूर करें। 
  • ठंडी के दिनों में दही खाने से नुक़सान होता है। इसलिए इन दिनों दही खाने से बचें। 
  • ख़ाली पेट कभी भी दही नहीं खाना चाहिए। ऐसा करना आपके लिए नुक़सानदायक हो सकता है। 
  • धूप से आकर तुरंत दही खाने की ग़लती बिल्कुल न करें। 
  • दही को गरम कभी नहीं करना चाहिए। 
  • दही को बीफ के साथ नहीं खाना चाहिए। क्योंकि ये दोनों अलग तरह के खाद्य हैं जिन्हें साथ में नहीं खाया जाता है। 
  • यदि आपको बवासीर की समस्या है तो दही खाने से परहेज़ करना चाहिए। 
  • यदि आपको वज़न के बढ़ने से ऐतराज़ हो, तो दही खाने से ज़रूर बचिये। यह आपका वजन भी बढ़ा सकती है।



दही खाने के नुक़सान | Dahi khane ke nuksan in hindi


Dahi ke nuksan, dahi ke kya nuksan hote hain


कहा जाता है कि किसी भी चीज़ के फ़ायदे हों तो उसके कुछ नुक़सान भी होते हैं। दही के नुक़सान (dahi ke nuksan) निम्नलिखित हैं -

1. अर्थराइटिस की हो सकती है समस्या -
दही का सेवन अर्थराइटिस की समस्या से ग्रसित लोगों के लिए किसी ज़हर से कम नहीं होता। ऐसे में दही खाने से जोड़ों में दर्द की समस्या और भी ज़्यादा बढ़ सकती है। इसलिए इस समस्या से ग्रसित लोग बिना डॉक्टर की सलाह के दही का सेवन बिल्कुल न करें।

2. डायबिटीज़ के मरीज़ों के लिए घातक -
अगर आप डायबिटीज़ के मरीज़ हैं तो आपको बहुत अधिक सावधानी बरतने की ज़रूरत है। क्योंकि मधुमेह में दही का सेवन अधिक मात्रा में करने से आपका शुगर लेवल बढ़ सकता है। जिस कारण आप और भी ज़्यादा परेशानी में पड़ सकते हैं। इसलिए दही का सेवन ज़रा संभलकर करें। ज़ाहिर है अब आप जान चुके हैं कि शुगर में दही खाना चाहिए या नहीं (sugar me dahi khana chahiye ya nahi)

3. हो सकती है टांसिल्स की समस्या -
सर्दी हो या गर्मी, दही का अत्यधिक सेवन कभी फ़ायदेमंद नहीं होता है। ज़्यादा सेवन करने से आपके गले में सूजन भी आ सकती है। जिस कारण आपको गले में टांसिल्स की समस्या हो सकती है। इसलिए दही का सेवन करें मगर संतुलित मात्रा में अत्यधिक मात्रा में बिल्कुल नहीं।

4. ज़्यादा खट्टा दही न खाएं -
ज़्यादा खट्टा दही का सेवन कभी न करें। क्योंकि अत्यधिक खट्टे दही से सीने में जलन और गैस की परेशानी हो सकती है। इसलिए हमेशा ध्यान रखें कि ज़्यादा खट्टा दही खाने से परहेज़ करें। वर्ना आपको खट्टी दही खाने के नुक़सान (khatti dahi khane ke nuksan) झेलने पड़ सकते हैं। 

दही कब खाना चाहिए (Dahi khane ka sahi samay kya hai?)


Dahi kab khana chahye, dahi khana kab sahi hai


अक़्सर आप सभी के ज़ेहन में यही सवाल उमड़ता होगा कि दही का सेवन कब करना चाहिए? तो हम आपको बता दें कि दही का सेवन सुबह या दोपहर को ही करना चाहिए। क्योंकि इस समय दही खाने से आपको प्रोटीन, ज़िंक, कैल्शियम आदि की भरपूर मात्रा प्राप्त होती है। चूंकि दिन में तापमान अपेक्षाकृत शाम और रात के ठीक ठाक ही होता है।  

दरअसल रात में दही खाने के नुक़सान (rat me dahi khane ke nuksan) हो सकते हैं। आपको गले की समस्या या अर्थराइटिस की परेशानी झेलनी पड़ सकती है। जबकि दोपहर में खाने से आपकी पाचन क्रिया भी तंदुरुस्त बनी रहेगी। पित्त या कफ़ की समस्या भी नहीं होगी।

- By Alok

Related article 👇







एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने