शाम को 7 बजे से पहले खाना खा लेना होता है स्वास्थ्य के लिए लाभकारी जानिए कैसे? (शाम को जल्दी डिनर करने के फ़ायदे, शाम को जल्दी खाना क्यों खाना चाहिए, शाम को सही समय पर खाना खाने के फ़ायदे)
दोस्तों हेल्दी लाइफ़ पाने का सपना सभी का होता है। लेकिन यह संभव तभी हो सकता है जब हमारी दिनचर्या और खान-पान एकदम सही हो। हमारी हेल्दी लाइफ़ बेहतर होने के लिए हम कितना एक्सरसाइज़ करते है, कितना हेल्दी खाना खाते हैं, यह काफ़ी मायने रखता है। बल्कि इससे भी ज़्यादा मायने रखता है भोजन करने का सही टाइम होना।
क्योंकि भले ही आप अनेक पोषक तत्वों से भरपूर भोजन कर रहे हों लेकिन यदि आपके खाने का कोई सही टाइम नहीं है तो आप लिख लीजिए कि वह पौष्टिक भोजन भी आपके शरीर को फ़ायदा पहुंचाने में असमर्थ होगा। ज़रा सोचकर देखिए कि किसी पौधे के मुरझा जाने के बाद आप उसे पानी दे रहे हों। और अगर ये आदत हर बार की हो तो क्या वह पौधा स्वस्थ रहकर ग्रोथ कर पाएगा?
इस लेख में हम बात कर रहे हैं शाम का भोजन करने के सही टाइम के बारे में। क्योंकि आजकल की लाइफ़ स्टाइल मे देर रात तक खाना खाने का चलन आम होने लगा है। कुछ लोगों की आदत इतनी गहरी होती है कि घर में शाम का खाना बन भी जाए तब भी वे आधी रात होने का इंतज़ार करते हैं।
शाम का खाना यानि कि शाम 7 बजे से पहले रात का खाना खा लेने की कोशिश करना चाहिए। यक़ीन मानिए, ऐसा करने से आपकी बॉडी पर आपको कई चमत्कार देखने मिलेंगे। जैसे नींद सही आना, सीने में जलन महसूस न करना, वज़न कम होना, पेट संबंधी समस्याओं का न होना, अगली सुबह एनर्जी महसूस करना आदि आदि।
लेकिन क्या आपको पता है कि देर रात तक खाना खाने के क्या नुकसान होते हैं? इसके लिए आपको यह जानना ज़्यादा बेहतर होगा कि शाम को जल्दी खाना खाने के फ़ायदे क्या हैं? इससे आपको अपनी दिनचर्या बदलने के लिए प्रेरणा भी मिल सकेगी। तो चलिए जानते हैं कि शाम का खाना सही समय पर खाने के फ़ायदे (sham ka khana sahi samay par khane ke fayde) क्या हैं।
रात को जल्दी भोजन करने के फ़ायदे (Raat ko jaldi bhojan karne ke fayde)
रात को जल्दी भोजन करना एक स्वस्थ जीवनशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा है। यह एक प्राकृतिक तरीका है जिससे आपके शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को बढ़ावा मिलता है। रात को जल्दी भोजन करने के मुख्य फ़ायदे निम्न हैं-
1. अच्छी नींद आना :
शाम का खाना जल्दी खा लेने से आपको रात की नींद अच्छी तरह आती है। दरअसल खाना खाने के बाद, शरीर का मेटाबॉलिज्म बढ़ जाता है जो कि नींद आने में मदद करता है। वैसे भी पूरे दिन की भाग-दौड़ के बाद जब व्यक्ति थक जाता है तो उसे सोने के लिए सिर्फ़ अपना बेड दिखाई देता है। ऐसे में अगर आप शाम को जल्दी खाना खाते हैं तो आप प्यार भरी नींद का लुत्फ़ उठा सकते हैं।

2. दिन की बेहतर शुरुआत :
आपको अगर अपने अगले दिन की शुरुआत बेहतर और ताज़गी के साथ करनी हो तो उसके लिए शाम को जल्दी खाना आपके लिए बेस्ट ऑप्शन साबित हो सकता है। क्योंकि जल्दी खायेंगे तो स्वाभाविक है आपको नींद लेने का समय भी पर्याप्त मिलेगा। ज़रा सोचिए कि यदि आपका खाना ही अर्ध रात्रि में होगा तब बिस्तर पर आप नींद का इंतज़ार करते करते बेचैन हो उठेंगे।

3. वज़न पर नियंत्रण :
रात का भोजन जल्दी करने से आपका मेटाबॉलिज्म तेज़ होता है जिससे वज़न नियंत्रित रहता है। रात को भोजन के बाद शरीर अधिक कैलोरी बर्न करता है। देर रात में भोजन करते ही आप सोने चले जाते हैं। जबकि रात का खाना खाकर और सोने के टाइम के बीच कम से कम 2 घंटे का अंतर होना चाहिए। ताकि शरीर में सामान्य रूप से कुछ हलचल हो सके। जैसे कि थोड़ा बहुत टहला जा सके।

4. पाचन क्रिया में सुधार:
रात को जल्दी भोजन करने से आपका पाचन सिस्टम सही रहता है। यानि कि आपका खाना अच्छी तरह से डाइजेस्ट होता है। जिससे आपको एसिडिटी और पाचन से जुडी समस्या होने की संभावना कम हो जाती है। शाम को जल्दी खाना खा लेने से शरीर को पाचन क्रिया बेहतर करने के लिए पर्याप्त वक्त मिल जाता है।

5. पेट की बीमारियों से छुटकारा :
पेट की बीमारियों का सबसे बड़ा कारण देर रात में भोजन लेना है। अगर आप सही समय पर अपना खाना खा लेते हैं तो पेट की बीमारियों से छुटकारा पाना बिल्कुल आसान है।इससे अगले दिन आपका पेट तो साफ होगा ही, साथ ही आप एक्टिव भी रहेंगे। पेट में हल्कापन महसूस करना हो तो शाम में खाना जल्दी खा लें

6. सीने में जलन की समस्या से छुटकारा :
शाम का खाना जल्दी खाने से सोते समय सीने में या पेट में होने वाली जलन से निश्चित तौर पर छुटकारा मिलेगा। असमय और देर से भोजन करने वाले आधिकांश लोगों में इस तरह की समस्या ज्यादातर देखी जाती है। इसलिए ख़ुद को एनर्जेटिक फील करने के लिए शाम को जल्दी डिनर करने का आइडिया हमेशा दिमाग में रखिए।

7. ऊर्जा स्तर
रात को जल्दी भोजन करने से आपको रात भर ऊर्जा मिलती रहती है जिससे अगले दिन सुबह उठते ही आपके शरीर की ऊर्जा देखते लायक होती है। शाम को जल्दी खाना खाने से अगले दिन के लिए बेहतर ऊर्जा प्राप्त प्रदान करने में आसानी होती है।

8. दिल के लिए भी फायदेमंद
यह सोचने वाली बात है कि जब खाना सही ढंग से पचता है तो आपके दिल की धड़कन नॉर्मल पेस पर काम करती हैं। इससे आपका हार्ट हेल्दी भी होता है। इसलिए यही सही है कि आप शाम का खाना जल्दी खाने की आदत बनाएं। यह आपके दिल और दिमाग़ दोनों के लिए फ़ायदेमंद साबित होगा।

9. मानसिक स्थिति सुदृढ़ :
रात को जल्दी भोजन करने के अन्य फ़ायदों में आपके रक्तचाप को नियंत्रित करना और हृदय के स्वास्थ्य को सुधारना विशेष तौर पर शामिल है। परिणामस्वरूप इससे आपकी मानसिक स्थिति सुदृढ़ बनी रहती है। आप रात में जितनी देरी से भोजन करेंगे उतनी ही देरी से सोने जायेंगे और जितनी देरी से सोने की आदत बनायेंगे उतनी ही देरी से उठेंगे। फिर सुबह आपके लिए मानसिक संतुलन बनाए रखना अपेक्षाकृत आसान नहीं होगा।

10. परिवार का समय : रात का भोजन जल्दी कर लेने से आपको परिवार के साथ क्वालिटी टाइम बिताने का मौक़ा मिलता है। शाम का टाइम फिक्स कर लेने से पूरे परिवार को एक साथ खाना खाने का मौक़ा मिल जाता है। जो कि आज के व्यस्त समय में अत्यंत महत्वपूर्ण है। आजकल की लाइफस्टाइल के चलते लोग दिन में एक साथ बैठकर खाना नहीं खा पाते। तो कम से कम इस बहाने शाम को एक साथ मिलकर खाना खा तो सकते हैं। इससे परिवार में एक खुशनुमा माहौल बना रहेगा।
निष्कर्ष (Conclusion)
कहा जाता है कि खाना खाने के तुरंत बाद सोना नहीं चाहिए। क्योंकि इससे खाना सही ढंग से पचने में दिक़्क़त होती है। जिस कारण कई बीमारियों से घिरने की संभावना बढ़ जाती है। अब ज़रा सोचिए कि शाम में अगर आप खाना 7 बजे से पहले खा लेते हैं तो आप 7 बजे ही नींद तो नहीं ले सकते। फिर तो आपके पाचन तंत्र के सही ढंग से खाना पचाने का वक़्त मिलेगा और आपका मूड भी अच्छा रहेगा।
लाइफ में हेल्दी फूड लेने की आदत बनाना चाहिए। क्योंकि जब आप अपने रुटीन को सही कर लेते हैं तब अपने खान-पान में प्रोटीन, मिनरल्स और विटामिन्स के साथ सही मात्रा में पोषक तत्वों को भी शामिल कर सकते हैं। लेकिन खाने का सही टाइम उससे भी ज़्यादा महत्वपूर्ण है।
उम्मीद है इस लेख को पढ़कर आप यह जान चुके होंगे कि शाम को जल्दी खाना खाने के फ़ायदे क्या हैं? आपकी स्वस्थ जीवनशैली के लिए, सुनिश्चित करें कि आप स्वस्थ और पौष्टिक भोजन का आनंद सही समय पर ले रहे हैं। इसलिए अपने रोज़ाना के शेड्यूल को बदलें जिससे आपको अधिक फ़ायदा हो। ऐसे ही दिलचस्प लेख पढ़ने के लिए बने रहिए हमारी वेबसाइट चहलपहल के साथ।
"- Written by Alok"
Some more articles :
Tags
सेहत