मखाना खीर कैसे बनाएँ? जानिये आसान तरीक़ा | Makhana kheer recipe | Makhane ki kheer recipe in hindi

दोस्तों क्या आपने कभी मखाने की खीर का स्वाद चखा है? जिन्होंने मखाना की खीर खाया है उनके मुँह में पानी तो आ ही गया होगा मखाना खीर का नाम पढ़कर। जी हाँ!! अपनी पसंद की चीज़ यानि कि makhana kheer के बारे में सोचकर मुँह में पानी आना लाज़मी भी है।


अब ज़रा लगे हाथ यह सोच लीजिये कि कितना मज़ा आएगा अगर आप या आपके घर के सदस्यों को makhana ki kheer banana आ जाये। सचमुच अगर ऐसा हो जाए तो आप जब मन करे तभी मखाना खीर का स्वाद ले सकते हैं।

दोस्तों मखाना की खीर बनाना सीखना हो तो हम आपको बता दें कि बाज़ार में मखाना बड़ी ही आसानी से मिल जाता है। ज़रूरत है तो बस इसकी रेसिपी सीखने की। लीजिये हम इस लेख में आपकी इस ज़रूरत की पूर्ति भी किये देते हैं। तो चलिए सीखते हैं मखाना खीर रेसिपी

आवश्यक सामग्री-
(1) 2 कप मखाना
(2) 1 कप चीनी
(3) 10 से 12 भूनी पिसी इलायची का पाउडर
(4) घी
(5) बादाम 8-10
(6) काजू 10-12
(7) दूध लगभग 1 लीटर
(8) चार बीजी (अगर उपलब्ध हो)


मखाना खीर बनाने की विधि | Makhane ki kheer kaise banate hain मखाना खीर बनाने का तरीका


क्या आपने आवश्यक सामग्री के बारे में ध्यान पूर्वक पढ़ लिया? अगर सारी सामग्री आपने जुटा  लिया हो तो चलिए अब ऊपर लिखी आवश्यक सामग्री तैयार करने के बाद मखाना की खीर कैसे बनाते हैं? जानते हैं-
 
एक कढ़ाई में थोड़ा सा घी लें। उस घी में मखाना डालकर धीमी आँच पर क्रेंची होने तक भूनें। फ़िर इसे ठंडा होने के लिए रख दें।

अब इलायची को भी भूनकर पीस लें, काजू, बादाम को भी हल्का दरदरा पीस लें। एक पतीले में 1 लीटर दूध को उबालें। उबल जाए तो उसे धीमी आँच में 10 से 15 मिनट पकने दें।

जब दूध अच्छी तरह पाक जाए तब उसमें काजू-बादाम का हल्का दरदरा पाउडर डालें। दूसरी तरफ़ मखाना को भी मिक्सी में पीस लें। फ़िर इस पाउडर को उस पके दूध में डाल दें। चार बीजी भी इसमें डाल दें। अगर उपलब्ध हो तो। 

अगर आप मीठी खीर पसंद करते हैं तो उसमें चीनी की मात्रा अपनी आवश्यकतानुसार बढ़ा सकते हैं। और अगर ज़्यादा मीठी खीर पसंद ना हो तो सिर्फ़ 1 कप ही चीनी डालें।

अब इस मिक्स दूध को गैस पर, धीमी आँच पर 5 से 10 मिनट पकने दें। बीच-बीच में चम्मच चलाते रहें। खीर पकने के कुछ मिनट पहले भूनी हुई इलायची का पाउडर डालें। लगभग 1 मिनट तक पकने दें फ़िर गैस का बटन बंद कर दें।


लीजिये मखाना खीर तैयार है। इसे काजू, बादाम या अन्य किसी भी ड्रायफुड के टुकड़ों से सज़ा दें। और सर्व करें। हम आपको बता दें कि उपवास में ये खीर ज़्यादा खाई जाती है। बच्चों को ये खीर बहुत पसंद आती है। उनके लिए तो मखाना से बनी खीर फ़ेवरेट होती है। 


मखाना खीर के फ़ायदे | Makhana kheer benefits

दोस्तों मखाना खीर कैसे बनती है? आपने यह तो सीख ही लिया। मगर आपका मज़ा तो तब दुगुना हो जाएगा जब आपको मखाना खीर खाने के फ़ायदे भी पता चलेंगे। तो चलिये जानते हैं मखाना खीर बेनिफिट्स क्या हैं?

(1) मखाना हमारे शरीर को हेल्दी बनाता है। वैसे भी आज के समय में अपने शरीर को स्वस्थ व हेल्दी रखना किसी चुनौती से कम नहीं होता।
(2) मखाना खीर की एक ख़ास बात यह है कि इसे खाने से तनाव दूर होता है। और नींद भी बहुत अच्छी आती है। 
(3) मखाना खीर खाने से आपकी मांसपेशियों में मज़बूती आती है। 
(4) मखाना खीर के सेवन से हमारे शरीर का शुगर लेवल सही रहता है। 
(5) मखाना एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होता है। इसीलिये आसानी से पच जाता है। आप जी भर कर मखाना खीर। पचेगा या नहीं यह सोचना कोई ज़रूरी नहीं।
(6) इसे खाने से किडनी मज़बूत होती है। और आप तो जानते हैं कि किडनी हमारे सिस्टम के लिए क्या मायने रखती है।
(7) शोधों से पता चला है कि पुरुषों में नपुंसकता, इरेक्टाइल डिस्फंक्शन, लो स्पर्म काउंट की समस्या में मखाना काफ़ी फ़ायदेमंद साबित होता है।


अब तो आप जान ही चुके होंगे कि मखाना हमारे शरीर के लिए कितना फ़ायदेमंद है? हमें इसका सेवन हमेशा करना चाहिए। हम उम्मीद करते हैं कि मखाना खीर के फ़ायदे जानने के बाद आप मखाना खीर बनाकर स्वाद और सेहत दोनों का बेहतर फ़ायदा ले सकेंगे। तो मिलते हैं किसी और दिलचस्प आर्टिकल के साथ। तब तक आप अपने दोस्तों और रिश्तेदारों के साथ इस रेसिपी को शेयर कीजिये। साथ ही मखाना की स्वादिष्ट खीर का मज़ा भी लीजिये।
- By Sawina

हमारे अन्य आर्टिकल्स भी पढें👇

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने