जानिये सुबह की सैर के 10 फ़ायदे | Kya hain subah uthne ke lajvaab 10 fayde?

दोस्तों सुबह-सुबह सुर्योदय देखना अपने आप में एक बहुत ही अनोखा एवं अद्भुत अनुभव होता है। सूर्योदय से पहले उठने के फ़ायदे सोचकर ही मन किसी कल्पना के सागर में गोते लगाने लगता है। अपनी आंखों से सूर्योदय को, बादलों से या क्षितिज से बाहर आते देखना, सुबह की ठंडी-मीठी हवा का स्पर्श, पक्षियों का कलरव और मंद-मंद मुस्काती हुई प्रकृति की अद्भुत रचना। सचमुच यह कितना प्राकृतिक और कितना सुंदर दृश्य होता है। सुबह की सैर करने के फ़ायदे subah subah tahalne ke fayde जानकर मन में एक ग़ज़ब की अनुभूति होने लगती है।


आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी में तो लोग मानो जीवित रहते हुए भी जीना ही भूल गए हैं। लेकिन जीवन का वास्तविक आनंद तथा परम सत्य तो यही है कि कम से कम हम अपने जीवन को यथार्थता पूर्वक जी सकें। इसके लिए हमें सुबह से ही स्फूर्तिदायक शुरुआत करनी होगी। जो कि हम सभी के लिए एक बड़ी उपलब्धि होगी। सीधे शब्दों में कहें तो सुबह की सैर के लाभ लेना अपने आप में बहुत बड़ी उपलब्धि है।


हमारे प्राचीन ग्रंथ, ऋषि मुनि एवं हमारे पूर्वज हमें प्रातः जल्दी (early morning) उठने को ही एक महत्वपूर्ण कार्य के रूप में मानते हैं। तभी तो वह इतने स्वस्थ, निरोग, बुद्धिमान एवं दीर्घायु हुआ करते थे। आज हम फ़िर से उसी वास्तविकता का आनंद उठाएंगे और सुबह जल्दी उठने के क्या-क्या फायदे हैं जानेंगे।


सुबह उठने के क्या-क्या फायदे हैं? | Subah uthne ke fayde hindi mein



दोस्तो हमारे पूर्वजों ने इसके बारे में कहावत भी कही है कि- "सुबह की हवा, लाख रुपयों की दवा..।" तो आइए हम सुबह की सैर के फ़ायदे जानते हैं-

(1) सुबह की ताज़ी हवा है प्राणदायिनी-
क्या आप कभी सुबह जल्दी उठे हैं? उठकर घर के बाहर गार्डन या मॉर्निंग वॉक पर गए हैं? अगर आप ऐसा कर चुके हैं या कर रहे हैं तो यक़ीनन आप सुबह की अमृतदायिनी वायु का लुत्फ़ उठा चुके हैं। और अगर लुत्फ़ नहीं उठा पा रहे हैं तो जनाब उठिये और तैयार हो जाइये। प्रकृति से मुफ़्त में मिलने वाले इस अनोखे उपहार, अमूल्य स्वास्थ्यवर्धक वायु और जीवन की उस अनोखी सच्चाई को जीने के लिए। जिसके हम हक़दार हैं। और जिसके लिए हम इस पृथ्वी पर भेजे गए हैं।

जीवन में कमाना-खाना, रोज़ाना की जद्दोजहद में लगे रहना तो जिंदगी भर चलता रहेगा। लेकिन थोड़ा समय सुबह की सैर के लिए अवश्य दें। सुबह की ताज़ी हवा में भरपूर मात्रा में ऑक्सीजन होती है। चूँकि रात्रि समय में पृथ्वी पर बहुत कम मात्रा में वाहन एवं अन्य औद्योगिक फैक्ट्रियाँ कार्यान्वित रहती हैं। अर्थात इन सब में कोई work नहीं होता कम होता है। जिस कारण पृथ्वी रात भर में ख़ुद को Refresh कर लेती है। सुबह के समय की सैर पर जब हम निकलते हैं तो एक अलग ही आनंदमयी अनुभूति होती है। और खुलकर साँस लेने और सैर पर जाने में हमें अच्छा लगता है।


(2) सकारात्मक ऊर्जा में वृद्धि-
दोस्तों जब हम सुबह जल्दी उठते हैं तो हमें थोड़ी देर के लिए हो सकता है ये लगे कि "थोड़ी देर और सो लें... " या ये भी लगने लगता है कि "अभी से उठकर क्या करना, अभी तो बहुत टाइम है..." लेकिन यक़ीन मानिये अगर आप थोड़ी देर के लिए ये सब बातें भूलकर चेहरे पर ठंडा पानी मारकर अपने घर की खिड़की या बालकनी से झाँककर देखिए। तो पता चलेगा कि सुबह उठने के फ़ायदे क्या हैं? सचमुच अभी के नज़ारे और अब से 2 घंटे बाद के नज़ारे में कितना अंतर है? पता चल जाएगा।


अब आप ही सोचिए कि आप को कौन सा नज़ारा पसंद आया। दरअसल सुबह जल्दी उठकर सैर पर जाने एवं योगाभ्यास करने से हमारे शरीर में चुस्ती-फुर्ती आती है।स्वस्थ वायु हमारे फेफड़ों में जाती है और हमें ताज़गी का एहसास कराती है। हमारे शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ाती है। हमें कई बीमारियों से बचाती है। जैसे ब्लड प्रेशर, मोटापा, तनाव आदि। सच मायने में सुबह उठने का फ़ायदा यही है।

(3) आत्मविश्वास में वृद्धि-
जब हम स्वस्थ रहते हैं तो हमें ख़ुद में good feeling आने लगती है। और हमारी सकारात्मक ऊर्जा (positive energy) में वृद्धि होने लगती है। जिससे हमारी रोग प्रतिरोधक क्षमता का भी विकास होता है। परिणामस्वरूप हम निरोग रहते हैं। बेहतर स्वास्थ्य लाभ लेने वाले लोग, जिनकी दिनचर्या सुबह की सैर, योगा-प्राणायाम और एक्सरसाइज़ से शुरू होती है। ऐसे लोग ही सुबह उठने का फ़ायदा आपको पूरी दिलचस्पी से बता सकते हैं।

(4) रोगों से मुक्ति-
सुबह जल्दी उठकर सैर पर जाने से हमारे शरीर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। जिससे हम दिन भर एनरजेटिक महसूस करते हैं। मन में सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह होता है। मन में शांति का अनुभव होता है। जिससे हमारी इन्द्रियाँ सुचारू रूप से कार्य करती हैं। हमारा शरीर निरोग रहता है। हमारी lifestyle भी बहुत healthy & wealthy बन जाती है। क्योंकि एक स्वस्थ शरीर में ही निरोगी काया रहती है। और जब हम स्वस्थ रहते हैं तो डॉक्टर के पास होने वाले फ़िज़ूल के ख़र्चे भी बच जाते हैं। और अपने जीवन को हम और भी बेहतर तरीके से जी पाते हैं।


(5) तनाव से मुक्ति-
सुबह सैर पर जाने से हमें तनाव से मुक्ति मिलती है। जब हम सुबह की सैर पर निकलते हैं तब सुबह ठंडी-मीठी हवा हमारे शरीर को स्पर्श करती है। वैसे ही यूँ लगने लगता है कि मानो हमारा पूरा शरीर हमें good response दे रहा हो। और ऐसा लगता है जैसे यूँ ही खुली हवा में गहरी साँस लिया जाए। फ़िर मन करता है कि अपने अंदर सारी स्वच्छ ताज़ी हवा भर ली जाए। सुबह उठने के फ़ायदे क्यूँ न इस तरह उठाया जाये। अपने आपको पूर्ण ऊर्जा, पूरी ताक़त से जीवन के लक्ष्य को पाने में लगा दिया जाये।

(6) एकाग्रता में वृद्धि-
आजकल की भागदौड़ भारी life में हर कोई अपने पर ठीक तरह से एकाग्रचित होने में थोड़ी असहजता महसूस करता है। सुबह जल्दी उठने सुबह की healthy दिनचर्या अपनाकर जैसे सुबह टहलना, योगाभ्यास, प्राणायाम, एक्सरसाइज़ आदि करके अपने शरीर एवं दिमाग़ को तरोताज़ा एवं Active रख सकते हैं।


(7) अच्छी निद्रा-
आज के समय मे जहाँ लोग डिप्रेशन तनाव, चिंता, अनिद्रा से परेशान हैं। नींद आने के लिए अलग-अलग तरह के medicine और treatments ले रहे हैं। वहीं अगर इन्हें केवल 2 दिन सुबह उठाकर सैर पर ले जाया जाए, योग, एक्सरसाइज़ एवं healthy lifestyle अपनाकर अपनी life को फ़िर से खुल के जी सकते हैं। एवं कई रोगों जैसे- डायबिटीज़, B.P. (Blood pressure) अनिद्रा जैसे कई रोगों से मुक्ति पा सकते हैं।

(8) काम में दिलचस्पी-
जब हम स्वस्थ रहते हैं या active रहते हैं तो हमारा मन किसी भी कार्य को करने में तत्पर रहता है। और जब हमें उस कार्य को करने में दिलचस्पी होने लगती है। हम प्रसन्न व स्वस्थ रहने लगते हैं। और सारा माहौल ख़ुशनुमा बन जाता है। और हमें ज़िंदगी जीने का मज़ा आने लगता है।

(9) सफलता के करीब-
जब हम स्वस्थ व ख़ुश रहते हैं तो अपने काम पर हमारी दिलचस्पी जागने लगती है। और जब हम ख़ुश होकर मेहनत और लगन से किसी कार्य को करने की ठान लेते हैं। तो हम ख़ुद ब ख़ुद ही सफलता के करीब पहुँच जाते हैं। और हमें मंज़िल मिल ही जाती है।

(10) मनोबल में वृद्धि-
एक तरफ़ से देखा जाए तो सुबह उठकर सैर पर जाने एवं एक healthy lifestyle या रूटीन को follow  करने से हमें इतने फ़ायदे होते हैं कि इस छोटे से article में बताना possible नहीं। फिर भी इस topic में उन सभी महत्वपूर्ण एवं आवश्यक बिंदुओं पर चर्चा की गई है। जो हमारी life से बहुत ही closely connect है। वैसे तो केवल ये एक आर्टिकल है। आप स्वयं इस बात को अनुभव करेंगे कि सुबह उठने के क्या फायदे हैं? और यह तभी संभव होगा जब आप स्वयं सुबह की सैर पर जाएंगे और इससे होने वाले अद्भुत एवं सकारात्मक परिणामों से अपने जीवन को एक नई शुरूआत दे पाएंगे।

उम्मीद है आपको हमारा यह अंक "जानिये सुबह की सैर के 10 फ़ायदे | Kya hain subah uthne ke lajvaab 10 fayde?" ज़रूर पसंद आया होगा। हम आशा करते हैं अब आप अपने दोस्तों को भी सुबह घूमने के क्या फ़ायदे हैं? Subah jaldi uthne ke fayde पूरे आत्मविश्वास के साथ बता सकते हैं।
- By Poonam

अन्य आर्टिकल्स भी अवश्य पढ़ें👇

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने