क्या आपका मन लक्ष्य से बार बार भटकता है? तो जानिए मन को एकाग्रचित करने के उपाय

मन को एकाग्रचित कैसे करें? | मन की एकाग्रता बढ़ाने के उपाय | मन की एकाग्रता कैसे बढ़ाएं?

दोस्तो, हर किसी की लाइफ में कोई ना कोई ऐसा काम ज़रूर होता है जिसके लिए उसे एकाग्रता की ज़रूरत होती है। आज की इस दौड़ती-भागती ज़िन्दगी में हर कोई किसी न किसी लक्ष्य को लेकर पागल है। एक लक्ष्य पूरा न होने पर दूसरा और दूसरा पूरा न होने पर अन्य कोई सपना तैयार रहता है। 




लेकिन किसी भी एक वस्तु पर एकाग्र रहना सचमुच बहुत मुश्किल हो जाता है। और अंत मे जब वह सपना टूट जाता है तो तुरंत किसी दूसरे लक्ष्य के लिये एकजुट हो पाना और भी मुश्किल हो जाता है। ऐसे में इंसान किसी एक लक्ष्य पर एकाग्र नहीं हो पाता है जिस कारण life में टेंशन, डिप्रेशन और अवसाद जैसी स्थिति उत्पन्न होने लगती है। 

तो आज के article पर हम यही जानने का प्रयास करेंगे कि मन को एकाग्रचित करने का तरीक़ा (man ko ekagrachit karne ka tarika) क्या है? मन को एकाग्र कैसे किया जाए (man ko ekagra kaise kiya jaye?) किस तरह अपने मन को एकाग्रचित करके अपने लक्ष्य की तरफ़ आगे बढ़ा जाए? तो आइये जानते हैं ऐसे ही कुछ महत्वपूर्ण व जादुई टिप्स। जो आपको अपनी मंज़िल तक पहुंचाने में कारगर साबित होंगे।


(1) Healthy खाये एवं पीएं -

दोस्तों छोटे से लेकर बड़े सभी किसी न किसी लक्ष्य या सपने को लेकर बहुत exited एवं positive रहते हैं जिस कारण वे अपने खानपान एवं स्वास्थ्य का भी ध्यान नहीं रख पाते है। ऐसे में उन्हें Health से related issues होने लगते हैं। फ़िर मजबूरन उन्हें अपने सपने को छोड़कर डॉक्टर के आगे पीछे चक्कर लगाने पर विवश होना पड़ता है।

इसलिए दोस्तों अपने लक्ष्य के साथ-साथ अपने खाने-पीने एवं रहन-सहन पर ध्यान देना भी बहुत ज़रूरी है। क्योंकि कोई भी Aim या कोई भी सपना हमारे जीवन, हमारी health से बढ़कर नहीं इसीलिये सबसे Important हमारी life हमारी health को सबसे अधिक प्राथमिकता देनी चाहिये।


(2) अपने लक्ष्य को साझा न करें -

कभी भी अपने लक्ष्य को किसी ऐसे व्यक्ति के साथ साझा न करें जो आपको हर बात पर underestimate करे। या हर बात से पहले आपको ही Negative करने लगे। अक्सर अक़्सर यही होता है कि अपने सपने को किसी और से साझा करने पर सामने वाला व्यक्ति हौसला बढ़ाने के बजाय निराशाजनक बातें ज़्यादा करता है। उसे लगता है कि यदि वो ख़ुद नहीं कर सकता है तो दुनिया में कोई और भी नहीं कर सकता है।
 

(3) सही माहौल का चुनाव करें -

किसी भी काम को करने के लिए एक अनुकूल माहौल का होना अत्यंत आवश्यक है। आपके काम की सफ़लता या असफलता के पीछे उस विशेष माहौल का विशेष प्रभाव होता है। इसलिए काम करते समय ऐसे स्थान या माहौल का चुनाव करें जो शांत हो, सकारात्मक हो तथा काम में फ़ोकस करने लायक हो।


(4) सही प्लानिंग करें -

किसी भी चीज़ की प्लानिंग करके चलना हमारे लिए ही फायदेमंद होता है। प्लानिंग करके नहीं चलने से चीज़ें अस्त-व्यस्त हो जाता करती हैं और आख़िरी मौक़े पर हमारा ध्यान भटक जाता है इससे काम भी बिगड़ता है और स्ट्रेस भी होता है। इसलिए किसी लक्ष्य को पाने है तो उसके लिए विशेष प्लानिंग बेहद ज़रूरी है।


(5) व्यायाम करें -

एकाग्र मन के लिए सबसे बेहतर उपाय व्यायाम और मेडिटेशन माना जाता है। दिमाग़ और शरीर के तालमेल को बनाए रखने के लिए मेडिटेशन ज़रूर करें। इसके अलावा मन एकाग्र करने के लिए Coin Trick को भी अपना सकते हैं इससे आपका फ़ोकस सही होता है।


(6) योग करें -

यदि आप मन और दिमाग़ की शांति चाहते हैं तो योग करना अपनी आदत में शामिल करें। योग और ध्यान मुद्रा एक ऐसी चीज़ है जिससे ना सिर्फ़ आप अपने शरीर पर बल्कि अपने दिमाग़ और इंद्रियों को भी कंट्रोल में कर सकते हैं। योग और ध्यान मुद्रा एकाग्र मन पाने के लिए सदैव ही एक बेहतर उपाय साबित होता है। सीधे शब्दों में इसे आप मन को एकाग्र करने का योग (man ko ekagra karne ka yog) भी कह सकते हैं।



(7) अच्छी नींद लें -

कभी-कभी नींद पूरी नहीं होने से भी हमारा पूरा दिन ख़राब चला जाता है। हमारा मन भारी-भारी लगता है और किसी काम में मन नहीं लग पाता है। इसलिए सोने का टाइम फिक्स कर लें। इससे आपके अंदर आलस और थकान जैसी समस्या घर नहीं कर पाएगी और आपकी मानसिक  एकाग्रता बनी रहेगी।


(8) अनुशासित रहें -

अनुशासन हर मर्ज़ की दवा है। इसे आप मन को एकाग्रचित करने का मंत्र (man ko ekagrachit karne ka mantra) भी कहें तो कोई अतिशयोक्ति न होगी। आप अनुशासन में रहते हैं तो इससे आपकी एकाग्रता बढ़ती है। क्योंकि इससे आपका हर चीज़ का समय फिक्स होता है। आप उसी तय समय पर अपने काम निपटाते हैं और इस तरह से आपकी ज़िम्मेदारी उठाने की क्षमता और एकाग्रता दोनों ही बढ़ती है।

(9) किसी के कहने पर ख़ुद का सपना न बदलें -

दोस्तों याद रखें, कभी भी किसी अन्य व्यक्ति या किसी अन्य के कहने पर अपना ख़ुद का Aim (लक्ष्य) सपना न बदलें। बल्कि अपने सपनों को टाईम एवं परिस्थिति के अनुसार अपडेट करते रहें। क्योंकि आज का ज़माना updation का है। जो अपने बिजनेस या अपने विचारों को समय के अनुसार जितना अपडेट करेगा। उसे उस काम में success मिलने के इतने ही ज़्यादा चांस रहेंगे।

(10) लक्ष्य के प्रति रहें वफ़ादार -

हमेशा अपने लक्ष्य (motive) को पाने के लिए वफ़ादार रहें क्योंकि लक्ष्य से छेड़छाड़ यानि अपने आप को धोखा देने के बराबर है। अतः अपने लक्ष्य के लिए सदैव समर्पित रहें। पूरी लगन से अपने गोल पर फ़ोकस लगाए रहें। ताकि अंत तक आपका ध्यान अपने लक्ष्य से भटकने न पाए।

(11) ईश्वर प्रार्थना हो अहम हिस्सा -

कोई भी कार्य या व्यापार कुछ भी प्रारंभ करने से पहले अपने इष्ट देव या आराध्य का भजन पूजन ज़रूर करना चाहिए। इससे हमें एक सकारात्मकता मिलती है। साथ ही हमें अपने कार्य को सुचारू रूप से करने के लिए एक सकारात्मक सोच भी मिलती है।

(12) लक्ष्य के लिए updation करते रहें -

अपने लक्ष्य को पाने के लिए हर क़दम पर आपको नई नई उलझनें व संघर्ष का सामना करना पड़ता है। बस इन्हीं सब समस्याओं को ध्यान में रखते हुए हमें अपने Motive को प्राप्त करने के लिए नई नई तकनीक के साथ साथ नए नए ideas को भी follow करना चाहिए।

(13) लाइफ़ में ख़ुश रहिए -

लाइफ़ में बहुत सी समस्याएं और बहुत सी उलझनें हैं। कुछ हमारे कंट्रोल में हैं तो कुछ out of control हैं। इसलिए जो कंट्रोल में हैं उन्हें कंट्रोल करिए और जो नहीं हैं उन्हें छोड़ के अपनी लाइफ़ में आगे बढ़िये।


(14) प्रयास करते रहिए -

लाइफ़ के किसी भी motive या कार्य को पूर्ण करने के लिए प्रयास करते रहें। अपनी तरफ़ से प्रयास कभी न छोड़ें। क्योंकि सच्चे मन से किया गया लगातार प्रयास कभी न कभी अपने लक्ष्य तक पहुंचने में अहम भूमिका निभाता है।
(- By Poonam)


Some more articles :




एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने