ब्रोकली के फ़ायदे और नुक़सान क्या है? | Broccoli ke fayde aur nuksan kya hain?

ब्रोकली खाने के फ़ायदे और नुक़सान | Broccoli khane ke fayde aur nuksan | ब्रोकली के लाभ और हानि बताइए।


ब्रोकली के फ़ायदे और नुक़सान


दोस्तों हम इस लेख में एक ऐसी सब्ज़ी के बारे में बात करने वाले हैं जो देखने में हूबहू फूलगोभी की तरह लगती है। फूलगोभी उजली होती है वहीं ब्रोकली (broccoli) एक हरी सब्ज़ी है। कई लोग इसे ग्रीन गोभी (green gobhi) भी कहते हैं। ब्रोकली को सेहत के लिहाज से काफ़ी फ़ायदेमंद माना जाता है। क्योंकि इसमें लाजवाब गुणों का खज़ाना है। 

ब्रोकली, जो कि ब्रासिकेस (Brassicaceae) परिवार से सम्बन्धित है। ब्रोकली का वैज्ञानिक नाम Brassica oleracea var. italica है। यह एक ऐसा पौधा है जिसके गांठदार मोटे पत्तियां, पौधों और गुच्छे वाले फूल होते हैं। ब्रोकली का उपयोग उसकी गांठदार पत्तियों और फूलों के लिए किया जाता है, जो प्रकृति में सबसे अधिक विटामिन सी और कैल्शियम के स्रोतों में से एक हैं।

आप चाहें तो इसे सलाद के रूप में या फ़िर सब्ज़ी के रूप में भी इस्तेमाल कर सकते हैं। कुछ लोग इसे भाप से पकाकर खाना भी पसंद करते हैं। हम आपको बता दें कि ब्रोकली के अंदर उर्जा, प्रोटीन, कैल्शियम, आयरन, मैग्नीशियम, कार्बोहाइड्रट्स, फास्फोरस, पोटेशियम, सोडियम, ज़िंक, कॉपर, सेलेनियम, विटामिन ए, विटामिन सी, विटामिन बी सिक्स, ग्लूकोसाइड आदि पोषक तत्व पाए जाते हैं जो कि सेहत को भी फ़ायदे पहुंचा सकते हैं।आइए जानते हैं कि ब्रोकली खाने के क्या फ़ायदे हैं (broccali knane ke kya fayde hain?) 


ब्रोकली के फ़ायदे (Broccoli ke fayde)

सेहत के लिए ब्रोकली का सेवन वाकई फ़ायदेमंद साबित होता है। ब्रोकली खाने के फ़ायदे (broccoli khane ke fayde) निम्नलिखित हैं -

1. मोटापा करे कंट्रोल -
अगर आप अपना वज़न बढ़ जाने से डरते हैं तो ब्रोकली का सेवन आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकता है। इसमें केलोरी कम व पोषक तत्व अधिक मात्रा में पाए जाते हैं। ब्रोकली में मौजूद फ़ाइबर और पोटैशि‍यम के गुण, आपके वज़न को कम करने में मदद कर सकते हैं। इसलिए इसे अपनी डाइट में ज़रूर शामिल करें।


2. डायबिटीज़ के लिए उपयोगी -
ब्रोकली के सेवन से आप ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल में रख सकते हैं। ब्रोकली का सेवन डायबिटीज (Diabetes) के मरीज़ों के लिए बेहद फ़ायदेमंद माना जाता है। क्योंकि ब्रोकली में कई ऐसे तत्व मौजूद होते हैं, जो शुगर लेवल को नियंत्रित रखने में अच्छे ख़ासे मददगार साबित होते हैं।

3. दिल से जुड़ी बीमारियों से बचाव -
हृदय (heart) के लिए ब्रोकली का सेवन फ़ायदेमंद माना जाता है। दरअसल ब्रोकली में पाया जाने वाला आयरन, सेलेनियम, फोलेट, फ़ायबर हृदय को स्वस्थ बनाए रखने में मदद करता है। ये सभी हृदय संबंधी बीमारियों का ख़तरा कम करते हैं। ब्रोकली में पाए जाने वाला कैरेटेनॉयड्स ल्यूटिन दिल की धमनियों को स्वस्थ बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। इसके सेवन से दिल का दौरा पड़ने और अन्य बीमारियों के होने की आशंका कम हो जाती है। इसमें मौजूद पोटैशि‍यम, शरीर में कोलेस्ट्रॉल के स्तर को बढ़ने से रोकता है।

4. कैंसर होने की आशंका करे कम -
ब्रोकली में फिटाकेमिकल अधिक मात्रा में पाया जाता है। ब्रोकली में मौजूद तत्व, विषैले पदार्थों को शरीर से बाहर निकालने का काम करते हैं। ब्रोकली में पाए जाने वाले खनिज और एंटीऑक्सिडेंट्स कैंसर से बचाव में मदद कर सकते हैं। विशेष रूप से यह सलेनियम, इंडोल-3-कार्बिनॉल, और सल्फोरेफेन होते हैं जो कैंसर के ख़िलाफ़ लड़ाई में मदद कर सकते हैं।

5. अवसाद के ख़तरे से करे बचाव -
हम आपको बता दें कि शरीर में फोलेट की मात्रा कम होने से डिप्रेशन का ख़तरा बढ़ जाता है। दरअसल फोलेट आपके मूड को बेहतर बनाए रखने के लिए ज़रूरी होता है। और ब्रोकली में फोलेट की मात्रा भरपूर पाई जाती है। इसलिए इसके सेवन से डिप्रेशन का शिकार होने से बचा जा सकता है। इसे खाने से मानसिक स्वास्थ्य भी बेहतर रहता है।

6. इम्यूनिटी को बूस्ट करने में मददगार
ब्रोकोली में विटामिन C की भरपूर मात्रा पायी जाती है। विटामिन C शरीर में इम्यून सिस्टम को बूस्ट करने और संक्रमण से बचाव में मदद करता है। ब्रोकली को एंटी ऑक्सीडेंट्स का अच्छा स्रोत माना जाता है जैसे कि विटामिन सी, बीटा-कैरोटीन, सेलेनियम, और क्वरसेटिन आदि से रोगों के ख़िलाफ़ लड़ने की क्षमता में वृद्धि होती है। इसलिए इसे अपनी डाइट में शामिल ज़रूर करना चाहिए। इससे रोग प्रतिरोधक क्षमता (Immunity power) मज़बूत होती है, जिससे आप संक्रमण की चपेट में आने से बच सकते हैं।


7. गर्भावस्था में है बहुत फायदेमंद -
ब्रोकोली विटामिन ए और फोलिक एसिड जैसे महत्वपूर्ण एंटीऑक्सिडेंट का सबसे अच्छा स्रोत है। आपको न केवल अपनी पहली तिमाही के दौरान, बल्कि गर्भ धारण करने से पहले भी भरपूर मात्रा में फोलिक एसिड की आवश्यकता होती है जो कि ब्रोकली से अच्छी तरह मिल सकती है। इसलिए गर्भवती महिलाओं को नियमित रूप से ब्रोकली का सेवन करना चाहिए। ताकि इसमें मौजूद तत्वों से बच्चे का स्वास्थ्य और विकास अच्छी तरह हो सके। साथ ही मां को भी संक्रमण से दूर रखा जा सके।

8. लीवर के लिए फायदेमंद -
ब्रोकली को अपनी डाइट में शामिल कर आप अपने लिवर को स्वस्थ रख सकते हैं। दरअसल ब्रोकली में मौजूद एंटी-कैंसर और हेपाटोप्रोटेक्टिव लिवर को हेल्दी रखने में मदद कर सकते हैं। ब्रोकली का इस्तेमाल करना हो तो आप इसे सलाद, सूप और सब्जी के रूप में भी कर सकते हैं।

9. हड्डियों के लिए फायदेमंद -
शरीर में कैल्शियम की कमी के कारण हड्डियां कमज़ोर पड़ने लगती हैं। चूंकि ब्रोकली को कैल्शियम का अच्छा सोर्स माना जाता है। इसलिए ब्रोकली को अपनी डाइट में शामिल करना फ़ायदेमंद हो सकता है। इसमें केल्शियम की पायी जाने वाली प्रचुर मात्रा, हड्डी से जुड़ी समस्याओं को आराम दिला सकती है।

10. पाचन संबंधी समस्या दूर करे -
ब्रोकली का सेवन, पाचन (digestion) संबंधी समस्याओं को दूर करने में लाभदायक साबित होता है। क्योंकि ब्रोकली में मौजूद फ़ाइबर आपके पाचन को सुधारकर कब्ज़, गैस, और पेट में जलन संबंधी समस्याओं को आसानी से कम करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

11. बढ़ते कोलेस्ट्रॉल को कम करे -
शरीर में बढ़ते कोलेस्ट्रॉल (Cholesterol) को कम करने के लिए ब्रोकली का सेवन अत्यंत लाभकारी होता है। चूंकि ब्रोकली में फ़ाइबर पाया जाता है, जिस कारण शरीर में बढ़ते बैड कोलेस्ट्रॉल के स्तर (level) को नियंत्रित करने में इसी फ़ाइबर से भरपूर सहायता मिल जाती है।

वैसे तो ब्रोकली का सेवन अनेक समस्याओं से छुटकारा पाने और अपने खाने को पौष्टिक बनाने के लिए भी किया जाता है। लेकिन अक़्सर कहा जाता है कि 'किसी भी चीज़ की अति सेहत के लिए नुक़सानदेह हो सकती है।' ऐसा ही कुछ ब्रोकली के साथ भी है। यदि ज़रूरत से ज्यादा ब्रोकली का सेवन किया जाए तो इससे सेहत को कई नुक़सान हो सकते हैं। आइए जानते हैं कि ब्रोकली के नुक़सान (broccoli ke nuksan) क्या हो सकते हैं?


ब्रोकली खाने के नुक़सान (broccali khane ke nuksan)


निसंदेह ब्रोकली सेहत के लिए अत्यंत उपयोगी साबित होती है। लेकिन यह भी सत्य है कि इसकी अधिकता से हमें नुक़सान भी हो सकते हैं, जो कि निम्नलिखित हैं -

1. पेट की समस्या -
हम आपको बता दें कि ब्रोकली के अंदर फाइबर मौजूद होता है जो पेट के लिए बेहद फ़ायदेमंद होता है। लेकिन अत्यधिक मात्रा में ब्रोकली का सेवन किया जाए तो इससे शरीर में फाइबर की मात्रा बढ़ सकती है। ऐसे में व्यक्ति को पेट की समस्याओं जैसे दस्त, कब्ज़ आदि का सामना करना पड़ सकता है।


2. एलर्जी की समस्या -
अधिक मात्रा में ब्रोकली का सेवन करने से व्यक्ति को एलर्जी की समस्या हो सकती है। यह एलर्जी त्वचा संबंधी हो सकती है, जिसमें खुजली, त्वचा का लाल होना, त्वचा पर दानें होना आदि शामिल हो सकते हैं। इसलिए जितना संभव हो, ब्रोकली के अधिक सेवन से बचना चाहिए।

3. गैस की समस्या -
ब्रोकली के अधिक सेवन से पेट में गैस की समस्या उत्पन्न होने के साथ साथ पेट फूलने और जलन की समस्या भी उत्पन्न हो सकती है। आप जान चुके हैं कि ब्रोकली में प्रचुर मात्रा में फ़ाइबर मौजूद होता है। ऐसे में इसके सेवन से व्यक्ति को गैस और पेट फूलने की समस्या का सामना करना पड़ सकता है।

4. गर्भावस्था में नुक़सान -
गर्भवती महिलाओं को विशेष तौर पर किसी भी चीज़ के अत्यधिक सेवन से बचना चाहिए। इन्हीं चीज़ों में ब्रोकली भी शामिल है। गर्भवती महिलाओं को ब्रोकली का अधिक मात्रा में सेवन करने से बचना चाहिए। वर्ना ऐसी लापरवाही के चलते महिलाओं को अपने साथ साथ अपने भ्रूण की सेहत पर नकारात्मक प्रभाव झेलने पड़ सकते हैं।

5. रक्तचाप की समस्या -
ब्रोकली के सेवन से रक्तचाप को कम किया जा सकता है। लेकिन यदि जिनका रक्तचाप पहले से ही कम है और वे अधिक मात्रा में ब्रोकली का सेवन करते हैं तो इससे उन्हें लो ब्लड प्रेशर (low blood pressure) की समस्या से जूझना पड़ सकता है। ऐसे व्यक्ति जिनके ब्लड प्रेशर लो (Low Blood Pressure) रहता है, उनको ब्रोकली के अत्यधिक सेवन से बचना चाहिए। क्योंकि इसके अत्यधिक सेवन से उनका ब्लड प्रेशर और भी लो हो सकता है।


ब्रोकली से जुड़ी कुछ सावधानियां -


1. ब्रोकली का सेवन करते समय इस बात का विशेष ध्यान रखना चाहिए कि ब्रोकली ताज़ी हो।
2. अक़्सर ब्रोकली को फ्रिज में स्टोर करके रखना चाहिए।
3. मार्केट से ब्रोकली खरीदते समय ध्यान रखें कि वह हरी पत्तियों वाली होनी चाहिए।


4. कच्ची ब्रोकली का इस्तेमाल करने से पहले उसे अच्छी तरह से धोना चाहिए। कच्ची ब्रोकली का उपयोग करने से सदैव बचना चाहिए।

उपरोक्त तथ्यों से स्पष्टतया पता चलता है कि ब्रोकली को डाइट में जोड़ना फ़ायदेमंद है बस आपको ब्रोकली के अत्यधिक सेवन से बचना आवश्यक है। हमारी सलाह तो यही है कि ब्रोकली से होने वाले फ़ायदे क्या हैं? इसके साथ साथ आपको ब्रोकली से होने वाले नुक़सान की जानकारी होना भी आवश्यक है। ऐसे में व्यक्ति को सीमित मात्रा में ब्रोकली का सेवन करना चाहिए।


Disclaimer : हमारा यह लेख ब्रोकली से जुड़ी सामान्य जानकारी प्रदान करता है। इसमें हमने ब्रोकली से जुड़े सामान्य फ़ायदे और इसके सेवन से जुड़ी सामान्य सावधानी को बताने का प्रयास किया है। यदि आप सेहत से जुड़ी किसी समस्या से ग्रसित हैं तो ब्रोकली को अपनी डाइट में जोड़ने से पहले किसी विशेषज्ञ की सलाह ज़रूर लें।

उम्मीद है आपको हमारा यह लेख 'ब्रोकली के होने वाले फ़ायदे और नुक़सान (Broccoli se hone vale fayde aur nuksan?)' ज़रूर पसंद आया होगा। हम आशा करते हैं कि आप ब्रोकली को अपनी डाइट में अवश्य शामिल करेंगे और साथ ही इसके अत्यधिक सेवन से बचने का ध्यान भी अवश्य रखेंगे।
(- By Alok)


Related articles :




एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने