नींबू पानी से क्या-क्या फ़ायदे हैं ? | नीबू रस पीने के फ़ायदे | Benefits of lemon water in hindi



दोस्तों गर्मी के मौसम में अगर आपने नीबू का रस नहीं पीया तो फ़िर क्या पीया!! गर्मी के मौसम में आने वाले इन रसदार फलों का अपना अलग ही महत्व है। इन फलों को साइट्रस फलों (citrus fruits) की श्रेणी में रखा जाता है। अब आप सोच रहे होंगे की नींबू पानी से क्या फायदा होता है? तो इस लेख के अंक तक बने रहिये, आप जान जायेंगे कि नींबू पानी से क्या लाभ होता है?

साइट्रस फल मतलब ऐसे फल जो नीबू यानि कि खट्टे फलों के परिवार में आते हैं। चूँकि नीबू खट्टा व रसदार फल है। ऐसे में नीबू का नाम लेते ही लोगों के मुँह में पानी आ जाना लाज़मी है।

नीबू का उपयोग अलग-अलग प्रकार से किया जाता है। लेकिन गर्मी में इन फलों की डिमांड (माँग) और उपयोग ज़रा ज़्यादा ही बढ़ जाते हैं। जैसे कई लोग, नीबू का अचार, नीबू का मुरब्बा, नीबू का रस, नीबू की शिकंजी आदि को अपने diet में शामिल कर नीबू की कमी को पूरा करते  हैं।

नीबू में पोटेशियम, लोहा, सोडियम, मैग्नेशियम, तांबा, फॉस्फोरस और क्लोरीन तत्व पाए जाते हैं। साथ ही प्रोटीन, वसा, कार्बोज़ भी पर्याप्त मात्रा में पाए जाते हैं। जो कि एक स्वस्थ शरीर के लिए आवश्यक होते हैं। चलिये लगे हाथ नीबू का रस कैसे बनाएं (nimbu ka ras kaise banaen) जान लेते हैं।


नीबू का रस बनाने की विधि

नीबू का रस बनाने के निम्न सामग्रियों की आवश्यकता पड़ती है । जैसे- 2 गिलास ठंडा पानी, 1 चुटकी सेंधा नमक, 3 से 4 चम्मच शक्कर, 1 मध्यम आकार का नीबू, 3 आए 4 पुदीना की पत्तियाँ, 1 या 2 बर्फ़ के टुकड़े।

नीबू का रस बनाने के लिए 1 बर्तन में सबसे पहले लगभग 2 गिलास पानी डाल दें। फ़िर इसमें 1 चुटकी नमक डालकर मिक्स कर लें। अब इसमें नीबू काटकर अच्छे से मिला दें। अब इसमें अपने स्वादानुसार कुछ ice के टुकड़े भी डाल सकते हैं।

आप चाहें तो इसमें पुदीना की पत्तियाँ भी मिला सकते हैं। पुदीना की पत्तियों से आपका यह नीबू ड्रिंक (nimbu drink) और भी ज़्यादा फ़ायदेमंद और गुणकारी हो जाएगा। वैसे इस नींबू रस में आप अपने टेस्ट एवं अपनी सेहत के अनुसार और भी सामग्री Add कर सकते हैं। अब आप इस नींबू पानी का एक एक घूँट पीते हुए आनंद ले सकते हैं। 

इसे भी पढ़ें 👉🏽 पुदीना के फ़ायदे। पुदीना के औषधीय उपयोग। pudina ki patti ke fayde

नीबू पानी यानि कि नीबू का रस ज़्यादातर लोगों को पसंद होता है। आख़िर क्यों न हो। इसे पीने का ज़ायका ही अलग होता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि नीबू रस पीने के फ़ायदे भी लाजवाब हैं? तो आइये बिना देर किये नीबू रस के फ़ायदे जानते हैं।


नींबू का रस पीने के फ़ायदे (Benefits of lime water in hindi)





1) इम्युनिटी को बढ़ाता है

नींबू में विटामिन C पाया जाता है। जिससे शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता में वृद्धि होती है। अगर आपकी रोगों से लड़ने की क्षमता अच्छी है तो आपका शरीर कई बीमारियों से लड़ने एवं उन्हें पराजित करने में सक्षम होता है।

2) पाचन तंत्र को करे दुरुस्त

नींबू का सेवन करने से पाचन तंत्र भी दुरुस्त होता है। हमारा शरीर अच्छे पोषक तत्वों का अवशोषण करता है और अनावश्यक पदार्थों को बाहर निकाल देता है। आप पूर्ण रूप से स्वस्थ तभी रह सकते हैं जब आपका पाचन तंत्र सुचारू रूप से कार्य कर रहा होता है।


3) PH लेबल को करे मेंटेन

नीबू एक अम्लीय फल है जिसका PH मान लगभग 2.0 यानि कि 2 से 3 के बीच होता है। नीबू फल एक साइट्रस फल है जिस कारण बाक़ी साइट्रस फलों की तरह ही इसमें भी भरपुर मात्रा में विटामिन C पाया जाता है। जो कि ये आपके PH के लेवल को नियंत्रित करता है। जैसे- यदि आपका शरीर अम्लीय है। तो उचित मात्रा में इसका सेवन करने से यह आपके शरीर को उचित प्रकृति में ढाल देता है।


4) हृदय रोग से बचाने में करे मदद

विटामिन से भरपूर नीबू का रस पीने से हृदय रोग व दिल का दौरा पड़ने की संभावना बहुत कम हो जाती है। यदि आपका ब्लड प्रेशर ज़्यादा रहता है तब तो नीबू का रस आपको जरूर पीना चाहिये। यह आपके ब्लड प्रेशर को सामान्य करने में मदद करता है। सबसे ज़्यादा हार्टअटैक बाथरूम में ही क्यों आते हैं? जानिए इससे बचने के 21 घरेलु उपाय। 

5) फूड बर्न (food burn) बीमारियों से बचाव

फूड बर्न बीमारियां वह होती हैं जिनमें बैक्टीरिया, वायरस या अन्य संक्रमित जीवाणुओं से दूषित भोजन को खाने की वजह से होने वाली बीमारियां शामिल होती हैं। इस तरह के दूषित भोजन के सेवन से जो गंभीर बीमारियां उत्पन्न होती हैं। जिनके उपचार में नींबू का रस अत्यंत ही फायदेमंद होता है।


6) पथरी से करे बचाव

नींबू पानी में विटामिन C के साथ-साथ पोटेशियम भी पाया जाता है। जो कि किडनी में पथरी बनने से रोकता है। नीबू रस में साइट्रिक एसिड अधिक मात्रा में पाया जाता है। जिसके कारण पथरी निर्माण को आसानी से बाधित किया जा सकता है। आप पढ़ रहे हैं lime water benefits in hindi

7) सर्दी ज़ुकाम व बुख़ार का करे उपचार

आपको यह जानकर हैरानी हो सकती है लेकिन यह सच है कि नीबू के रस का सेवन करने से सर्दी, ज़ुकाम और बुख़ार में भी अद्भुत आराम मिलता है। 

इसका सीधा कारण यह है कि नीबू रस, इम्यूनिटी पॉवर यानि कि आपकी रोग प्रतिरोधक क्षमता को कई गुना बढ़ देता है। जिसके कारण आप स्वस्थ और तरोताज़ा महसूस करते हैं।

किसी भी मनुष्य को स्वस्थ्य रहने के लिए रोग प्रतिरोधक क्षमता बहुत ज़्यादा महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। यदि किसी मनुष्य की रोग प्रतिरोधक क्षमता (immunity power) मज़बूत होती है। तो वह अनेक प्रकार की बीमारियों को मात दे सकता है।


8) त्वचा के लिए उपयोगी

त्वचा के लिए या त्वचा संबंध समस्याओं के लिए नींबू पानी बेहद लाभदायक होता है। जैसा कि आप जानते हैं कि नींबू में विटामिन C पाया जाता है। जो त्वचा को साफ करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। रोज़ाना नींबू पानी के सेवन से त्वचा में निखार के अलावा चेहरे पर दाग़ धब्बों व झूर्रियों से भी छुटकारा पाने में मदद मिलती है।

9) लिवर के लिए उपयोगी

नींबू में प्राकृतिक क्लीजिंग के गुण पाए जाते हैं। इसमें साइट्रिक एसिड होता है जिससे एंजाइम्स को सही तरीक़े से कम करने में मदद मिलती है। इसी वजह से यह लिवर में जमा होने वाले विषैले तत्वों को बाहर निकालने में विशेष भूमिका निभाता है।

10) वज़न कम करने में सहायक

अगर किसी को अपना वज़न कम करना हो तो नींबू पानी इसके लिए सबसे बेहतर विकल्प माना जाता है। क्योंकि यह मेटाबॉलिज़्म को बढ़ाता है। जिसके फलस्वरूप फैट बर्न होता है। जो कि निश्चित रूप से आपके वज़न को नियंत्रित करने में बड़ा मददग़ार है।

उम्मीद है आपको हमारा यह लेख 'नींबू रस के फ़ायदे | benefits of lemon water in hindi' ज़रूर पसंस आया होगा। ऐसी आशा करते हैं कि आप इसे पढ़कर नींबू पानी पीने से क्या फ़ायदा होता है ?

Disclaimer- इस लेख में दी गई जानकारी हम सामान्य मान्यताओं को आधार मानकर दे रहे हैं। हम इसकी शत प्रतिशत पुष्टि नहीं करते। यदि आप किसी समस्या से ग्रसित हैं। तो कृपया इन पर अमल करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें।
- By Poonam

अन्य आर्टिकल्स भी पढ़ें 👇



















एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने