अंजीर खाने के फ़ायदे और नुक़सान | Anjeer khane ke fayde aur nuksan

भारत एक ऐसा अनोखा देश है जहाँ माँ प्रकृति ने फूलों, फलों एवं प्राकृतिक वनस्पतियों से इसे क़ुदरती अदाओं से नवाज़ा है। जिसकी सुंदरता का कोई अंत ही नहीं। 


Anjeer khane ke fayde aur nuksan


यह कहने में अतिशयोक्ति ज़रूर लगेगा लेकिन यह सच समूचे विश्व में किसी से छिपा नहीं है। जहाँ बात की जाए फूलों की, तो इसी में छिपा है सेहत का ख़ज़ाना, जिसे हम अंजीर के नाम से जानते हैं। अंजीर से क्या फ़ायदा होता है? इस लेख में हम यही जानेंगे। साथ ही अंजीर खाने के नुक़सान (anjeer khane ke nuksan) पर भी चर्चा करेंगे। बस आप इस लेख के अंत तक बने रहिये।

अद्भुत औषधीय गुणों से भरपूर यह प्राकृतिक फल मध्यसागरीय क्षेत्र और दक्षिण पश्चिम एशियाई मूल की एक पर्णपाती झाड़ीनुमा या एक छोटे वृक्ष की शाखाओं में पाया जाता है। इसकी लंबाई लगभग 3 से 10 फुट तक मानी जाती है। अंजीर को विश्व के सबसे प्राचीन फलों में शुमार किया जाता है। अंजीर को अंगेज़ी भाषा में 'फ़िग (Fig)' के नाम से भी जाना जाता है। अंजीर एक ऐसा फल है। जो पक जाने पर टूटकर गिर जाता है।

इसे कई तरह से खाया जाता है। कुछ लोग इसे डायरेक्ट भी use कर लेते हैं। एवं कुछ लोग इसे बारीक़ टुकड़ों में काटकर, सुखाकर खाते हैं। अंजीर खाने का सही समय क्या है (anjeer khane ka sahi samay kya hai ?) जानते हैं। 

अंजीर खाने का सही समय (Anjeer khane ka sahi samay)

अंजीर को अगर हम सुबह ख़ाली पेट खाते हैं तो इसके अद्भुत लाभ देखने को मिलते हैं। इसके लिए 2 से 3 अंजीर को आप अच्छी तरह धोकर एक कटोरी या गिलास में पानी डालकर भिगो दीजिए। सुबह ख़ाली पेट अंजीर चबाकर खाइए साथ ही इसके पानी को भी पी जाइए। आप चाहें तो इसमें अपनी मर्ज़ी से कुछ अन्य dry fruits जैसे बादाम या किशमिश भी भिगो सकते हैं। ऐसा करने से आपको अंजीर के दुगुने फ़ायदे मिलेंगे। आइए अंजीर के फ़ायदे (anjeer ke fayde in hindi) क्या हैं? जानते हैं। 


अंजीर खाने के फ़ायदे (Benefits of figs in hindi)

वैसे तो अंजीर को आप कभी भी और कहीं भी खा सकते हैं। लेकिन कुछ विशेष समय और विशेष तरीक़े से खाने पर आपको अंजीर का दुगुना फ़ायदा मिल सकता है। आइये अंजीर के प्रमुख फ़ायदे (anjir ke pramukh fayde in hindi) जानते हैं। 

1) पोषक तत्वों से भरपूर -
वास्तव में अंजीर कई पोषक तत्वों से भरपूर है। जिसमें कैल्शियमज़ फ़ाइबर के साथ-साथ कई विटामिन्स जैसे A, B, C की मात्रा भी पूर्ण रूप में पायी जाती है।


2) कब्ज़ की समस्या से दिलाये छुटकारा -
अंजीर को पेट से संबंधित कई बीमारियों के लिए अत्यंतफ़ायदेमंद माना जाता है। अंजीर में रेशे अर्थात फ़ाइबर की भरपुर मात्रा होती है। जिसके कारण पाचन से संबंधित समस्या से आसानी से छुटकारा दिलाता है। अंजीर के कारण इनडाइज़ेशन, एसिडिटी और गैस जैसे रोगों से भी मुक्ति मिलती है।


3) मज़बूत बनाये हड्डियाँ -
वैसे तो अंजीर में कई विटामिन्स एवं फ़ाइबर पाए जाते हैं। लेकिन इनके साथ ही अंजीर में कैल्शियम भी भरपूर मात्रा में पाया जाता है। जैसा कि सभी को पता है कि तो हड्डियों के लिए कैल्शियम कितना आवश्यक है। तो अगर आपको हड्डियों से संबंधित कोई भी प्राब्लम हो तो अंजीर के नियमित एवं संतुलित सेवन से आप हड्डियों से संबंधित समस्या से छुटकारा पा सकते हैं।

4) ब्लड प्रेशर और ब्लड सुगर को करे नियंत्रित -
अंजीर रक्तचाप (blood pressure) और रक्त शर्करा (blood sugar) को नियंत्रित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। दरअसल अंजीर में अच्छी और पर्याप्त मात्रा में एंटीऑक्सीडेंट तत्व पाए जाते हैं जो ब्लडप्रेशर को कन्ट्रोल में रखने के लिए अत्यंत उपयोगी माने जाते हैं।


जब आपका ब्लड प्रेशर नियंत्रित होता है तो आपका हृदय भी स्वस्थ एवं सुरक्षित होता है। सम्पूर्ण शरीर के अंगों का संचालन हृदय से होता है। इसके साथ ही ब्लड शुगर को को भी नियंत्रित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

5) वज़न को कंट्रोल करने में सहायक -
अंजीर में कूट कूटकर फ़ाइबर होता है। जिससे पाचन संबंधित कई समस्याओं से राहत मिलती है। और अगर आपका पाचन सही ढंग से काम कर रहा है तो आपका पूरा शरीर स्वस्थ माना जा सकता है। अंजीर का सेवन करने से आपका पाचन सही करने के साथ-साथ वज़न कंट्रोल किया जा सकता है।   

6) एनर्जी दे भरपूर -
अंजीर में केलोरी की मात्रा लगभग 49 ग्राम, प्रोटीन की मात्रा लगभग 0.579 ग्राम, कार्बोहाइड्रेट की मात्रा लगभग 12.42 ग्राम, सेचुरेटेड फेट की मात्रा लगभग 0.0445 ग्राम, फ़ाइबर की मात्रा लगभग 2.32 ग्राम एवं कुल फेट की मात्रा लगभग 0.222 ग्राम एवं इन्हीं के जैसे कई आवश्यक तत्वों की भरपूर एवं उचित मात्रा में पायी जाती है। जिसके कारण अंजीर का सेवन करने से शरीर में हमेशा एनर्जी बनी रहती है। जिससे पूरा दिन स्फूर्ति बनी रहती है।


7) अंजीर में चीनी की मात्रा -
अगर आपने कभी अंजीर का सेवन किया होगा तो ज़रूर आपको इसके टेस्ट की अनुभूति हुई होगी। तब आपने जाना होगा कि इसमें कितनी मिठास होती है। वास्तव में अंजीर एक बहुत ही मीठा और रसीला फल है। इसके सूख जाने के बाद इसमें मिठास और भी बढ़ जाती है।

अंजीर विश्व का सबसे मीठा फल है। इसकी मिठास का कारण इसमें पाए जाने वाली चीनी की मात्रा है जो लगभग 83 प्रतिशत होती है। और आश्चर्य की बात तो यह है कि इतनी प्राकृतिक मिठास होने के बाद भी यह सभी रोगों में विशेष तौर पर मधुमेह रोगियों के लिए भी अन्य फलों की तुलना में अत्यंत लाभकारी सिद्ध हुआ है। एवं डॉक्टर भी इसे लेने की सलाह देते हैं।

8) कई विटामिन्स और पोटैशियम से भरपूर -
अंजीर में कई विटामिन्स जैसे A, B, C जैसे कई महत्वपूर्ण एवं आवश्यक विटामिन्स में पाए जाते हैं। इसलिए अंजीर इतना अधिक पौष्टिक एवं स्वास्थ्यवर्धक है। शायद ही कोई ऐसा फल हो जिसमें इतने अधिक मात्रा में विटामिन्स पाए जाते हैं। इसके साथ ही अंजीर, पोटैशियम का एक अच्छा स्रोत माना जाता है। जो कि हड्डियों के लिए भी लाभदायक सिद्ध होता है। 

9) स्तन कैंसर एवं मेनोपॉज़ की समस्या से छुटकारा -
आजकल की भागदौड़ की ज़िंदगी में महिलाएँ खुद के ऊपर उतना ध्यान नहीं दे पाती। जिनके कारण उनमें विशेष प्रकार की बीमारियां उत्पन्न होने का ख़तरा बढ़ जाता है जैसे कैंसर कर मेनोपॉज़ की समस्या। परंतु अपना नियमित रूटीन योगा, प्राणायाम एवं एक्सरसाइज़ से एवं healthy diet से कई बीमारियों से छुटकारा पाया जा सकता है।


10) प्रेग्नेंट महिलाओं के लिए फ़ायदेमंद -
गर्भावस्था के दौरान अंजीर का सेवन करने से कई फ़ायदे होते हैं जैसे- ख़ून कि कमी दूर करना, हड्डी के रोगों से बचाव, कब्ज़ की समस्या से छुटकारा, भ्रूण के विकास में मददग़ार होता है। इसलिए गर्भावस्था में महिलाओं को अंजीर खाने की सलाह दी जाती है। अर्थात यह कहा जा सकता है कि गर्भावस्था में अंजीर के खाने के फ़ायदे (fig benefits during pregnancy in hindi) भी लाजवाब हैं।

11) हृदय संबंधी बीमारियों में रामबाण -
सूखे एवं अंजीर को use करने पर इनमें फेनॉल ओमेगा-3 फैटी एसिड और साथ ही ओमेगा-6 फैटी एसिड भी पाया जाता है। इन दोनों ही फैटी एसिड के सेवन से कोरोनरी हार्ट डिज़ीज़ जैसी बड़ी बीमारियों को नियंत्रित किया जा सकता है।

12) त्वचा के लिए फ़ायदेमंद -
त्वचा पर आने वाली झुर्रियों से बचाने में भी अंजीर जैसा कोई सानी नही। दरअसल अंजीर में पाए जाने वाले पोषक तत्व और विटामिन्स, त्वचा मेलेनिन को संतुलित करने, एपीडर्मल पानी के नुक़सान को नियंत्रित करने में। यह कोलेजन उत्पादन को बढ़ाकर त्वचा में होने वाली झुर्रियों से बचाता है।

13. सर्दी, ज़ुकाम, दमा जैसी बीमारियों में रामबाण -
अंजीर को नियमित एवं संतुलित मात्रा में सेवन से इम्युनिटी पॉवर जैसे रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है। जिसके कारण मनुष्य को सर्दी, ज़ुकाम एवं श्वसन तंत्र से जुड़ी किसी भी समस्या से राहत मिल सकती है। 

अगर आपका इम्युनिटी सिस्टम मज़बूत है तो आप आसानी से किसी भी बीमारी से पीड़ित नहीं होंगे। और अगर हो भी गए तो आप जल्दी ही पानी हेल्थ को वापस recover कर सकते हैं।

वास्तव में अंजीर के इतने अनगिनत फ़ायदे हैं। कि आपको इस छोटे से लेख में बताना संभव नहीं है। बस अंत में इतना ही कहना चाहेंगे कि इस अनोखे व अद्भुत अंजीर फल को अपने दैनिक जीवन में शामिल करके, आप अपनी सेहत में चार चाँद लगा सकते हैं। एवं आने वाली कई बीमारियों को दूर से ही भगा सकते हैं। इसीलिए तो कहा भी गया है- "अंजीर खाइए, सेहत बनाइए।"



अंजीर खाने के नुक़सान (Anjeer khane ke nuksan)

अंजीर को यदि बेहद ज़्यादा मात्रा में खाया जाए तो इसके घातक परिणाम भी देखे जा सकते हैं। आइये जानते हैं अंजीर खाने के नुक़सान क्या हैं (anjeer khane ke nuksan kya hain? 

1) गुर्दे में पथरी -
अगर आपको पथरी की समस्या है तो आप अंजीर का सेवन न करें तो ज़्यादा बेहतर होगा। क्योंकि अंजीर में ऑक्सलेट नामक एक तत्व होता है जो ज़्यादा मात्रा में शरीर में जाने से गुर्दे में पथरी की समस्या पैदा कर सकता है। इसलिए आपसे यही सलाह है कि अंजीर को संतुलित मात्रा में ही खाएँ।

2) पेट में दर्द -
वैसे तो सामान्यतः अंजीर को पाचन के लिए अच्छा माना जाता है। लेकिन अंजीर का अधिक मात्रा में सेवन करने से पेट दर्द या पेट फूलने की समस्या भी हो सकती है। इसे ज़्यादा मात्रा में खाने से आपको पेट दर्द की शिक़ायत हो सकती है। हाँ अगर आप अंजीर खाने के बाद ठंडा पानी पी लेते हैं तो पेट दर्द नहीं होगा।


3) माइग्रेन की समस्या -
सूखे अंजीर में अत्यधिक मात्रा में सल्फाइट पाया जाता है। सल्फाइट का अधिक मात्रा में सेवन, आपकी सेहत के लिए बेहद नुक़सानदेह हो सकता है। यहाँ तक कि यह माइग्रेन अटैक भी बढ़ा सकता है। इसलिए आप इस बात का हमेशा ध्यान रखें कि यदि आपको माइग्रेन संबंधी कोई समस्या है तो आपको अंजीर से परहेज़ करना चाहिए।।

4) दाँत दर्द की समस्या -
चूँकि अंजीर में शुगर की मात्रा अधिक होती है और यह शुगर कार्बोहाइड्रेट के रूप में मौजूद होती है। जिससे दांतों में सड़न और दर्द बढ़ सकता है। इसीलिए अंजीर का अधिक सेवन करने से बचें। अन्यथा दांत दर्द, दांतों में सड़न की समस्या से ग्रसित हो सकते हैं।


5) लीवर और आंतों को नुक़सान - 
अंजीर के बीजों को पचाने में थोड़ी मुश्किल होती है। इसलिए ज़्यादा मात्रा में अंजीर खाने से आपके लीवर में भी परेशानी हो सकती है। इसके ज़्यादा मात्रा में खाने से आपकी आंतों में भी रुकावट पैदा हो सकती है। 

6) ब्लीडिंग की समस्या - 
हम आपको विशेष तौर पर बता दें कि अंजीर गर्म तासीर की होती है इसलिए इसे ज़्यादा मात्रा में खाने से ब्लीडिंग भी हो सकती है। कुछ लोगों को इससे रेटिनल ब्लीडिंग भी हो सकती है। यहाँ तक कि पीरियड भी जल्दी आ सकते हैं।


7) कैल्शियम की कमी - ज़्यादा अंजीर खाने से कैल्शियम की कमी हो सकती है। दरअसल अंजीर में ऑक्सिलेट होते हैं जो शरीर में मौजूद सारे कैल्शियम को एब्ज़ार्ब (absorb) कर लेते है। ऐसे में यदि आप ज़रूरत से ज़्यादा अंजीर का सेवन करेंगे तो आपको कैल्शियम की कमी से होने वाले कई रोग भी हो सकते हैं।

Disclaimer : 'यह लेख आपको अंजीर के बारे में सामान्य जानकारी देने के उद्देश्य से लिखा गया है। इसमें हम किसी भी प्रमाणिकता या पुष्टिकरण का दावा नहीं करते। किसी प्रकार की समस्या हो तो अंजीर के सेवन से पहले किसी डॉक्टर से सलाह ज़रूर लें।'

उम्मीद है यह लेख आपको जरूर पसंद आया होगा। हम स्पष्ट तौर पर कह सकते हैं कि अंजीर खाने के फ़ायदे (anjeer khane ke fayde) लाजवाब हैं लेकिन तभी, जब हम इसका सेवन संतुलित रूप में करें। वर्ना हमें इसके फ़ायदे (fig benefits in hindi) के बजाय अंजीर खाने के नुक़सान (anjeer khane ke nuksan) झेलने पड़ सकते हैं। आशा है इस जानकारी को आप अपने दोस्तों को भी शेयर करेंगे।
(- By Poonam)


अन्य आर्टिकल्स भी पढ़ें 👇











एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने