चुकंदर के फ़ायदे और नुक़सान | Beetroot benefits and side effects in hindi

चुकंदर खाने के फ़ायदे और नुक़सान क्या हैं? [beet root ke fayde, nuksan, labh, hani, benefits, beetroot side effects in hindi]


Chukandar khane ke fayde, chukandar khane nuksan


दोस्तों, चुकंदर खाना कौन कौन पसंद करता है? यह सवाल तो मानो कोई मज़ाक जैसा लगता है। क्योंकि कोई बिरला ही होगा जो चुकंदर खाना पसंद ना करता हो। एक ऐसी वनस्पति जिसका लाल, मेहरून रंग देखकर ही मानो एक आकर्षण सा छा जाता है। फ़िर आप इसकी तरफ़ खिंचे चले जाते हैं। दोस्तों इस लेख में हम चुकंदर के बारे में चर्चा करने वाले हैं। साथ ही चुकंदर खाने के फ़ायदे और नुक़सान (chukandar khane ke fayde aur nuksan) के बारे में भी बात करने वाले हैं।

चुकंदर का वानस्पतिक नाम (वैज्ञानिक नाम) बीटा वल्गैरिस है। इसका सामान्य नाम बीटरूट है। यह लोहा, विटामिन और मिनरल्स का बेहतरीन स्रोत है। चुकंदर गर्म होता है या ठंडा? यानि कि चुकंदर की तासीर की बात करें तो चुकंदर की तासीर ठंडी होती है।

मूसला जड़ वाली एक ऐसी वनस्पति जिसका रंग लाल होता है। यह अपने रंग रूप की वजह से ही लोकप्रिय नहीं है बल्कि इसे सुपरफूड के नाम से भी जाना जाता है। इसमें कई पोषक और एंटीऑक्सीडेंट पाए जाते हैं जो शरीर के लिए अत्यधिक फ़ायदेमंद होते हैं। रोज़ चुकंदर खाने से ब्लडप्रेशर नियंत्रित रहता है। 


चुकंदर का इतिहास (chukandar ka itihas)

चुकंदर की खेती सबसे पहले रोम में की गई थी। हालाकि उस समय इसका उपयोग केवल पशु के चारे के रूप में किया जाता था। पूर्वोत्तर यूरोप में भी इसका ज़िक्र मिलता जक बीवी वह छठी शताब्दी के बाद लोगों को इसके स्वास्थ्यवर्धक फ़ायदों के बारे में पता चला। 19वीं शताब्दी के आते आते चुकंदर का इस्तेमाल वाईन में रंग के लिए किया जाने लगा। वर्तमान समय में भारत में हरियाणा, उत्तरप्रदेश, पश्चिम बंगाल, हिमाचल प्रदेश, महाराष्ट्र आदि क्षेत्रों में इसकी खेती ज़्यादातर की जाती है।


चुकंदर को कैसे खाया जाता है?

चुकंदर को कच्चा, सूप, सलाद या स्मूदी के रूप में खाना ख़ूब पसंद किया जाता है। वैसे तो इसे कच्चा, भूनकर या उबालकर भी खा सकते हैं। इसका अचार भी बनाकर खाया जा सकता है। इसे सब्ज़ी बनाकर भी खाया जा सकता है। इसके अलावा चुकंदर का जूस भी बहुत फ़ायदेमंद होता है।
कुछ लोग इसे मिठाई, हलवा और लड्डू बनाकर भी खाना पसंद करते हैं जो कि बहुत स्वादिष्ट होता है।

यह लीवर को भी सुरक्षा देता है। कब्ज़ और केंसर से भी सुरक्षा मिलती है। यह पाचनतंत्र को मज़बूत करने के साथ ही हीमोग्लबीन की मात्रा में वृद्धि करता है। यह कोशिकाओं के विकास में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। एक दिन में कितना चुकंदर खाना चाहिए? तो हम बता दें कि दिन भर में 1 चुकंदर का सेवन पर्याप्त होता है। चुकंदर के जूस की बात की जाए तो लगभग 250gm जूस पर्याप्त होता है। चुकंदर का जूस कब पीना चाहिए? तो इसे पीने का सही समय (chukandar ka juice pine ka sahi samay) सुबह का माना गया है।

चलिए जानते हैं चुकंदर के फ़ायदे और नुक़सान (chukandar ke fayde nuksan) क्या हैं? इससे हमारे शरीर एवं स्वास्थ्य को और क्या क्या लाभ मिलते हैं? क्या इसका सेवन हमारे लिए नुक़सान दायक भी हो सकता है? विस्तार से जानते हैं।



चुकंदर खाने के फ़ायदे (Chukandar khane ke fayde)

चुकंदर अपने आप में अत्यंत फ़ायदेमंद वनस्पति है जिसे खाने के अनेक फ़ायदे हैं। आइए चुकंदर के फ़ायदे (chukandar benefits in hindi) क्या है जानते हैं -

1. ख़ून की कमी दूर करे -

चुकंदर में सोडियम, पोटैशियम, फॉस्फोरस, आयरन की मात्रा भरपूर होती है, इसलिए इसे खाने से हिमोग्लोबीन की मात्रा में पर्याप्त वृद्धि देखी जाती है। यदि आपको ख़ून की कमी है, तो इसे ज़रूर खाएं।

2. ब्‍लड प्रेशर को कम करे

इसमें नाइट्रेट्स काफी होता है। नाइट्रेट्स बढ़े हुए ब्लड प्रेशर को कम करता है। एक शोध के अनुसार, प्रतिदिन 500 ग्राम चुकंदर खाएं, तो हाई ब्लड प्रेशर की समस्या कम हो जाएगी। नाइट्रेट्स एक ऐसा रसायन है, जो पाचन तंत्र में पहुंचकर नाइट्रिक ऑक्साइड बन जाता है और रक्तचाप कम कर देता है।

3. हेपेटाइटिस से बचाए

चुकंदर में कार्बोहाइड्रेट, प्रोटीन और वसा कम मात्रा में पाया जाता है। हम आपको बता दें कि यह प्राकृतिक शुगर का बेहतर स्रोत है। चुकंदर का जूस पीकर आप कई रोगों से बचे रह सकते हैं। चुकंदर का यह जूस पीलिया, हेपेटाइटिस, उल्टी आदि के उपचार में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। इससे कब्ज़ और बवासीर से भी बचाव होता है।

4. कोलेस्ट्रॉल को कम करे -

चुकंदर का जूस कोलेस्ट्रॉल (खराब कोलेस्‍टेरॉल) का ऑक्सीकरण कम करता है, जिसकी वजह से यह धमनियों में नहीं जमता है। इससे दिल का दौरा और अन्य समस्याओं का ख़तरा बहुत कम हो जाता है।

• केला खाने के फ़ायदे और नुक़सान। रोज़ केला खाएं अपनी सेहत बनाएं मगर ध्यान रखें यह आपका भारी नुक़सान भी कर सकता है!

5. प्रेग्नेंट महिलाएं और बच्‍चों के लिए फ़ायदेमंद -

चुकंदर में बहुत अधिक मात्रा में फॉलिक एसिड पाया जाता है, जो कि प्रेग्नेंट महिलाओं और उनके भ्रूण के लिए बेहद महत्वपूर्ण होता है। इससे बच्चे में मेरूदंड बनने में मदद मिलती है। इसमें मौजूद सिलिका के कारण शरीर कैल्शियम को प्रभावी रूप से इस्तेमाल कर पाता है। इससे दांत और हड्डियां दोनों ही मज़बूत होती हैं। प्रेग्नेंसी में चुकंदर खाने के फ़ायदे (pregnancy me chukandar khane ke fayde) क्या है? अभी आपने जाना।

6. शुगर करे कंट्रोल - 

चुकंदर का सेवन, डायबिटीज की समस्या से ग्रसित लोगों के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। दरअसल यह एक ग्लाइसेमिक इंडेक्स वेजिटेबल है, जो ख़ून में शुगर को धीरे-धीरे रिलीज़ करता है। यानि कि यह ब्लड शुगर को बढ़ने नहीं देता है।

7. कैंसर से करे बचाव - 

चुकंदर में बिटिन बिटा सायनिन नामक तत्व होता है, जिसके कारण चुकंदर हल्का भुरा व बैंगनी होता है। जो कैंसर और ट्यूमर को बनने से रोकने में हमारी मदद करता है। इसमें आयरन भी होता है जो कैंसर जैसी बीमारी से बचाता है। चुकंदर रोगों से लड़ने के लिए रोग प्रतिरोधक क्षमता का भी विकास करता है।

8. यौन स्वास्थ्य पर सकारात्मक प्रभाव -

चुकंदर से यौन जीवन पर, विशेष रूप से पुरुषों के यौन स्वास्थ्य पर सकारात्मक प्रभाव पड़ता है। चुकंदर खाने से शरीर में नाइट्रिक आक्साइड के स्तर में वृद्धि होती है। जिससे रक्त वाहिनियों में विस्तार होता है तथा ख़ून का संचार बढ़ता है। परिणास्वरूप कामेच्छा या नपुंसकता की समस्या दूर होती है। महिलाओं में भी कामेच्छा संबंधी नीरसता दूर होती है।

9. मासिक धर्म में करे फ़ायदा -

महिलाओं को पीरियड्स के समय अक़्सर रक्त की ज़्यादा हानि होती है। चुकंदर का एक गिलास रस भी महिलाओं के लिए अच्छा ख़ासा फ़ायदेमंद साबित होता है। क्योंकि चुकंदर में आयरन की भरपूर मात्रा होती है। जो कि रक्त की मात्रा और प्रवाह दोनों में सुधार करने का काम करता है। यह हीमोग्लोबिन की मात्रा बनाए रखता है। साथ ही शरीर के विभिन्न हिस्सों में ऑक्सीजन और पोषक तत्वों की पूर्ति करने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

10. दिमाग़ के लिए फ़ायदेमंद -

उम्र बढ़ने के साथ साथ अक़्सर याददाश्त कमज़ोर होने लगती है। इस उम्र में चिड़चिड़ापन या पागलपन के दौरे आना भी स्वाभाविक हो जाता है। चुकंदर में कोलिन नमक पोषक तत्व होता है जो कि हमारी याददाश्त क्षमता बढ़ाने में सहयोग करता है। चुकंदर में मौजूद नाइट्राइट्स से रक्त वाहिकाओं की चौड़ाई बढ़ाने, रक्त प्रवाह और आक्सीजन का प्रवाह बढ़ाने में मदद मिलती है। परिणामस्वरूप दिमाग़ में भी रक्त और आक्सीजन का प्रवाह सुचारू रूप से चलने लगता है।

11. त्वचा के लिए फ़ायदेमंद -

चुकंदर फोलेट और फ़ायबर का एक अच्छा स्रोत है। जो त्वचा से अशुद्धियां और गंदगी हटाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। त्वचा को चमकदार बनाए रखने के लिए आप चेहरे पर चुकंदर की स्लाइस लगा सकते हैं। चुकंदर से पिंपल्स, काले धब्बे, कील मुंहासे आदि से बचाव करने में सहायता मिलती है। ये थे चुकंदर खाने के फ़ायदे स्कीन के लिए (chukandar khane ke fayde skin ke liye)

12. पेट के लिए फ़ायदेमंद -

चुकंदर में मौजूद बीटाइन, पाचन क्रिया में महत्वपूर्ण भूमिका अदा करता है। यह पेट में एसिड की मात्रा में बद्धोत्तरी कर पाचन करने में सहायता करता है। यह यीस्ट और बैक्टीरिया के विकास के विकास को नियंत्रित करता है। पेट को फूलने नहीं देता। हर तरह का खाना पचाने में मदद करता है।

Disclaimer : इस लेख में हमने रिसर्च करते हुए सामान्य तौर पर चुकंदर के फ़ायदों को आपसे साझा किया है। हो सकता है आपको चुकंदर (chukandar) से एलर्जी हो या आपके साथ पहले से स्वास्थ्य संबंधी कोई समस्या हो। तो आपके लिए यही बेहतर होगा कि आप किसी डॉक्टर से सलाह लेने के बाद ही कोई निर्णय लें।


चुकंदर खाने के नुक़सान (chukandar khane ke nuksan)

किसी भी चीज़ का एक सीमा में सेवन हमेशा फ़ायदेमंद होता है किन्तु अत्यधिक मात्रा में सेवन करना स्वास्थ्य के लिए उतना ही हानिकारक साबित होता है। चुकंदर का अत्यधिक सेवन भी हमारे स्वास्थ्य को निम्नलिखित हानियां पहुंचा सकता है।

1. चुकंदर में आयरन व कार्बन बहुतायत मात्रा में पाया जाता2 है इसलिए हेमोक्रोमेटोसिस (hemocromatosis) के रोगी को इसके सेवन से बचना चाहिए।

2. जिन्हें कम रक्तचाप की समस्या हो उन्हें चुकंदर के सेवन से बचना चाहिए। इन्हें चुकंदर का सेवन कम से कम करना चाहिए।

3. चुकंदर के अत्यधिक सेवन से मतली और डायरिया की समस्या भी हो सकती है। इसलिए इसका सेवन अत्यधिक नहीं करना चाहिए।

4. किडनी की समस्या से पीड़ित व्यक्तियों को चुकंदर के अत्यधिक सेवन से बचना चाहिए।

5. चुकंदर का अधिक सेवन करने से गले की समस्या, एलर्जी, पित्ती, खुजली, बुख़ार, ठंड लगना आदि की समस्या भी हो सकती है।

6. चुकंदर के अत्यधिक सेवन से ख़ून में शुगर का लेवल बढ़ सकता है। इसलिए मधुमेह से पीड़ित लोगों को इसके सेवन में सावधानी बरतना चाहिए।

7. चुकंदर में लोहा, मैग्नीशियम, तांबा, फास्फोरस आदि प्रचुर मात्रा में पाया जाता है। लेकिन चुकंदर के अत्यधिक मात्रा में सेवन का साइड इफेक्ट यह है कि ये सभी धातुएं लीवर में एकत्र हो जाते हैं। जिससे लीवर व पेनक्रियाज़ पर विपरीत प्रभाव पड़ता है।

उम्मीद है इस लेख के माध्यम से आपने चुकंदर खाने से क्या होता है (chukandar khane se kya hota hai?) भलीभांति जान लिया होगा।

- (By Alok)

Related articles👇














एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने