क्या है Google Bard? कैसे कर सकते इसका इस्तेमाल, गूगल बार्ड का उपयोग कैसे करें, गूगल बार्ड कैसे काम करता है, (Google Bard in hindi, Bard AI, Google Bard AI login, Google Bard Vs ChatGPT in hindi)
दोस्तों टेक्नोलॉजी की दुनिया में आए दिन नई नई खोजें होती ही रहती हैं। ज़रा सोचिए कि OpenAI को आए 2 साल भी नही हुए। अब गूगल ने एडवांस्ड AI तकनीक से परिपूर्ण, गूगल बार्ड (Google Bard) को लॉन्च कर दिया है। जो कि चैट जीपीटी की टक्कर में ही नहीं अपितु इससे भी 2 क़दम आगे है।
गूगल बार्ड, Google सर्च से अलग है। गूगल सर्च एक ऐसा डिफॉल्ट तरीका है जिससे कि अरबों लोग इंटरनेट पर जानकारी खोजते हैं। वहीं दूसरी तरफ बार्ड एक बातचीत की तरह काम करता है, और यूज़र्स द्वारा किए गए सवालों का जवाब तुरंत देता है। तो चलिए बिना देर किए इसके बारे में और भी विस्तार से जानते हैं।
Table of Contents :
गूगल बार्ड AI क्या है (What is Google Bard AI in hindi)
गूगल AI बार्ड एक नई पीढ़ी का AI चैटबॉट है जो एक अत्याधुनिक कृत्रिम बुद्धिमत्ता यानि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) आधारित भाषा मॉडल है, जिसे गूगल द्वारा विकसित किया गया है। इसमें गूगल ने अपनी (AI) तकनीक फीड की है। जो इंटरनेट से कनेक्ट होने पर यूजर्स के सवालों के जवाब देगा।
गूगल बर्ड (Google bard) एक ऐसा चैटबॉट है जो उपयोगकर्ताओं के साथ संवाद करने, उनके प्रश्नों का उत्तर देने और विभिन्न प्रकार के रचनात्मक कार्य करने में सक्षम है। बार्ड को ओपनएआई (OpenAI) के चैटजीपीटी (ChatGPT) को टक्कर देने के लिए विकसित किया गया है और यह गूगल के प्रयास का एक हिस्सा है, जो AI के क्षेत्र में अग्रणी बनना चाहता है।
गूगल बार्ड, Google द्वारा डेवलप किया गया एक AI चैटबॉट है। इसे 21 मार्च 2023 को लॉन्च किया गया है। यह Google के लार्ज लैंग्वेज मॉडल (LLM), जिसमें एक विशिष्ट लैंग्वेज LaMDA का प्रयोग किया गया है। ठीक जिस तरह ChatGPT में विशिष्ट लैंग्वेज GPT का प्रयोग किया गया है।
शुरूआत में यह केवल अंग्रेजी भाषा में उपलब्ध था, किन्तु अब इसमें हिंदी के साथ ही 40 अन्य भाषाएँ भी शामिल कर दी गई है। अब यह विभिन्न भाषाओं में टेक्स्ट को समझने, उत्पन्न करने और उस पर प्रतिक्रिया देने में सक्षम है।
Google bard कैसे काम करता है?
बार्ड को प्राकृतिक भाषा में बातचीत करने के लिए डिज़ाइन किया गया है ताकि यह उपयोगकर्ताओं के सवालों का उत्तर दे सके। तथा उन्हें जानकारी प्रदान कर सके। और जटिल प्रश्नों का उत्तर देने के लिए वेब से जानकारी को एकत्रित कर सके।
Bard का उद्देश्य Google सर्च इंजन के साथ-साथ मिलकर काम करना है, ताकि उपयोगकर्ताओं को उनके सवालों के अधिक से अधिक उत्तर मिल सकें। यह विशेष रूप से क्रिएटिव लेखन, कोडिंग, और तकनीकी प्रश्नों के उत्तर देने में मददगार हो सकता है।
गूगल बार्ड एक बड़े भाषा मॉडल (LLM) पर आधारित है, जो विशाल मात्रा में टेक्स्ट डेटा के लिए प्रशिक्षित होता है। यह डेटा वेब पेजों, पुस्तकों, लेखों और अन्य स्रोतों से लिया जाता है। प्रशिक्षण के दौरान, मॉडल टेक्स्ट के पैटर्न और संरचना को सीखता है, जिससे यह मानव भाषा को समझने और उत्पन्न करने में सक्षम हो जाता है। जब आप बार्ड से कोई प्रश्न पूछते हैं या कोई अनुरोध करते हैं, तो वह उस जानकारी को पहले तो संसाधित करता है और फ़िर एक प्रासंगिक और सूचनात्मक उत्तर तैयार करता है।
गूगल जेमिनी (Google gemini) सबसे पहले डेटा के विशाल कॉर्पस पर प्रशिक्षित होकर काम करता है। प्रशिक्षण के बाद, मॉडल सामग्री को समझने, सवालों के जवाब देने, टेक्स्ट बनाने और आउटपुट तैयार करने में सक्षम होने के लिए कई न्यूरल नेटवर्क तकनीकों का उपयोग करता है।
बार्ड की विशेषताएं (Bard ki visheshtayen)
1. प्रश्नों का उत्तर देना : गूगल Bard (Google Bard) विभिन्न विषयों पर आपके प्रश्नों का उत्तर देने में सक्षम है। चाहे आप इतिहास, विज्ञान, या वर्तमान घटनाओं के बारे में जानना चाहते हों, बार्ड तुरंत आपके लिए जानकारी ढूंढ सकता है।
2.. रचनात्मक लेखन : बार्ड विभिन्न प्रकार के रचनात्मक लेखन कार्य करने में सक्षम है, जैसे कि कविताएँ लिखना, कहानियाँ लिखना, या स्क्रिप्ट लिखना। बस ये जान लीजिए कि अब आप Google Bard को विभिन्न प्रकार के टेक्स्ट लिखने का कार्य दे सकते हैं, जैसे कि ईमेल, लेख, कहानियां, कविताएं लिखना आदि।
3. भाषाओं का अनुवाद करना : गूगल बार्ड (Google Bard) विभिन्न भाषाओं के बीच अनुवाद करने में बड़ी ही आसानी से आपकी मदद कर सकता है।
4. कोडिंग में सहायता करना : गूगल बर्ड (Google Bard) कोडिंग में भी मदद कर सकता है। आप इसे कोड लिखने, कोड में त्रुटियों को ढूंढने या कोड के बारे में प्रश्न पूछने के लिए कह सकते हैं। अब आप कोडिंग सीखने के लिए इससे सीधे सीधे मदद ले सकते हैं।
5. सृजनात्मक लेखन : यदि आप इसकी सहायता से अपनी सृजनात्मकता में निखार लाना चाहते हैं तो गूगल बार्ड एआई (Google Bard AI) आपकी सहायता कर सकता है। इसके लिए आप गूगल बार्ड को कविताएँ, कहानियाँ, या स्क्रिप्ट लिखने जैसे रचनात्मक काम भी दे सकते हैं।
6. बार्ड का उपयोग कैसे किया जाता है?
Google Bard AI आपके दैनिक जीवन में कई तरह से उपयोगी हो सकता है। Google Bard के उपयोग निम्नलिखित हैं -
7. शिक्षा के क्षेत्र में : छात्र बार्ड का उपयोग विभिन्न विषयों पर अधिक जानकारी हासिल करने के लिए इसका आसानी से उपयोग कर सकते हैं।
8. रचनात्मक लेखन : गूगल बार्ड का उपयोग लेखक अपने विचारों को विकसित करने या लेखक अपने ब्लॉक को और भी बेहतर जानकारी से परिपूर्ण करने के लिए इसका उपयोग कर सकते हैं।
9. भाषाओं का अनुवाद : भाषा सीखने वाले गूगल बार्ड (Google Bard) का उपयोग विभिन्न भाषाओं में अनुवाद करने के लिए कर सकते हैं।
10. खोज इंजन के रूप में : यदि आप किसी विशिष्ट विषय से संबंधित सकोई जानकारी खोजना चाहते हों तो गूगल बार्ड एआई (Google Bard AI) का उपयोग आप search engine के रूप में भी कर सकते हैं।
गूगल बार्ड एआई (Google Bard AI) और चैटजीपीटी (ChatGPT) में क्या अंतर है?
गूगल एआई बार्ड और चैट जीपीटी हालांकि दोनों AI टेक्नोलॉजी पर काम करते हैं। लेकिन इसमें काफी अंतर बताया जा रहा है, जैसे –
आपको बता दें कि गूगल एआई बार्ड, चैटजीपीटी से काफ़ी बेहतर तरीके से काम करता है। क्योंकि चैट जीपीटी पर आपको वहीं जानकारी प्राप्त होगी जो उसके डाटा में फीड होगी। लेकिन ऐसी जानकारी मिल रही है कि Google Bard में कुछ अच्छे बदलाव किए गए हैं।
गूगल एआई बार्ड (Google AI Bard) का निर्माण करते समय इस बात पर विशेष ध्यान दिया गया है कि गूगल बार्ड के उपयोगकर्ताओं को जो क्रिएटिविटी चैटजीपीटी पर नहीं दिखाई देती, गूगल बार्ड पर उन्हें उससे भी बेहतर क्रिएटिविटी दिखाए दे।
गूगल बार्ड एआई के नये फीचर्स (New Features of Google Bard in hindi)
Google Bard में अब कई सारे नए फीचर्स जोड़े गए हैं। सबसे पहले इसे टेस्टिंग के तौर पर यूएस एवं यूके में ही लांच किया गया था किन्तु अब यह कुछ नए फीचर्स के साथ भारत के साथ ही 180 देशों में लांच कर दिया गया है।
अब यह और भी अधिक एडवांस्ड हो चुका है। अब तक गूगल बार्ड द्वारा पूछे जाने वाले सवाल का जवाब गूगल टेक्स्ट द्वारा दे रहा था, किन्तु अब इसकी एडवांस्ड टेक्नोलॉजी आ जाने के बाद अब यह विजुअल रिजल्ट्स भी दिखायेगा।
हम आपको बता दें कि शुरूआत में गूगल बार्ड लॉन्च हुआ था तब यह लैंग्वेज मॉडल LaMDA पर आधारित था।, किन्तु अब इसे PaLM-2 में विस्थापित कर दिया गया है, जिस कारण गूगल बार्ड की रीज़निंग स्किल, एडवांस्ड मैथ्स और इसकी कोडिंग कैपेसिटी पहले से भी बेहतर हो चुकी है। यानि कि अब यह पहले से भी ज़्यादा हाईटेक हो गया है।
LaMDA क्या है (What is LaMDA in hindi?)
Google Bard में LaMDA (Language Model for Dialogue Applications) एक AI भाषा मॉडल है, जिसे खासतौर पर संवाद (conversation) को समझने और उसमें हिस्सा लेने के लिए डिज़ाइन किया गया है। LaMDA का इस्तेमाल Google Bard में इसलिए किया जाता है ताकि यह यूज़र्स के सवालों का समझदारी से और प्राकृतिक ढंग से जवाब दे सके।
LaMDA की विशेषता यह है कि यह जटिल सवालों और संवादों के संदर्भ (context) को समझता है और हर बार सही और उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। इससे Google Bard को बेहतर तरीके से संवाद करने और यूज़र्स के साथ अधिक स्वाभाविक बातचीत करने की क्षमता मिलती है।
जेमिनी गूगल बर्ड क्या है? | What is Google Gemini in hindi?)
जेमिनी Google का संवादात्मक AI चैटबॉट है, जिसका उद्देश्य ChatGPT की तरह ही काम करना है, सबसे बड़ा अंतर यह है कि Google की सेवा अपनी जानकारी वेब से खींचती है। ChatGPT का डेटा 2021 तक सीमित है।
अधिकांश AI चैटबॉट की तरह, जेमिनी कोडिंग भी कर सकता है, गणित की समस्याओं का उत्तर दे सकता है और आपकी लेखन की आवश्यकताओं में मदद कर सकता है। फरवरी से, जेमिनी चैटबोट चित्र भी बनाने में सक्षम हो चुका है। इसे एक्सेस करने के लिए, आपको बस जेमिनी वेबसाइट पर जाना होगा और अपने Google खाते में साइन इन करना होगा।
गूगल बार्ड का इस्तेमाल कैसे करें (How to use Google Bard in hindi)
आपकी जानकारी के लिए आपको बता दें कि गूगल बार्ड का उपयोग करना बेहद आसान हैं, इसके लिए आपको Gemini.google.com (जो कि इसकी आधिकारिक वेबसाइट है) पर जाकर अपने गूगल अकाउंट के माध्यम से इसमें लॉग इन करना होगा और फ़िर आप इसका उपयोग आसानी से कर सकते हैं।
AI टेक्नोलॉजी की दुनिया का भविष्य
आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) टेक्नोलॉजी को दुनिया का आने वाला भविष्य माना जा रहा है। जिसके कारण टेक कंपनियों के बीच एआई (AI) को बढ़ाने की होड़ मची पड़ी है। वैसे भी साल 2022 में चैट जीपीटी (ChatGPT) ने एआई की जंग को नए मुकाम पर लाकर खड़ा कर दिया है। चैट जीपीटी के मुकाबले में गूगल अपना बर्ड ले आयी है। और वह भी एडवांस फीचर्स के साथ। ऐसे में दुनिया की बाकी tek कंपनियों में खलबली मचना जायज़ है।
गूगल बार्ड (AI) के आने से लोगों पर पड़ने वाला प्रभाव
गूगल एआई बार्ड जो की एक तरह का चैटबॉट है। उसके आने से कई चीज़ों में बदलाव ज़रूर आएगा। लेकिन कुछ ज़्यादा नहीं। क्योंकि जो क्रिएटिविटी इंसान कर सकता है वो मशीन कभी नहीं कर सकती। इसलिए इस पर चिंता करने जैसी फिलहाल कोई स्थिति नहीं है। हां, इंसान अपनी रचनात्मकता के लिए इसकी मदद ज़रूर ले सकता है।
ChatGPT से गूगल को क्या ख़तरा है (Impact on Google from ChatGPT in hindi)
माइक्रोसॉफ्ट ने बिंग को चैट जीपीटी के साथ लॉन्च किया है। तो वहीं दूसरी तरफ ओपनएआई (OpenAI) ने चैट जीपीटी को सब्सक्रिप्शन बेस्ड बना दिया है। वैसे यूजर्स को इसका अब फ्री वर्जन भी दिया जा रहा है। लेकिन सुनने मिला है कि उसमें कुछ दिक्कतें आ रही हैं। जिसका सीधा सीधा फ़ायदा मॉइक्रोसॉफ्ट बिंग और गूगल बर्ड (Google Bard) को मिलने वाला है। इसलिए अब मॉइक्रोसॉफ्ट और गूगल के बीच आपसी टक्कर जारी है। वैसे भी गुगल बर्ड को ऐडवांस टेक्निक के साथ लांच किया गया है। और लगातार इसमें नए फीचर्स भी समय समय पर ले जा रहे हैं। इसलिए इसे फिलहाल किसी से खतरा नहीं है।
गूगल बार्ड एआई के आने से क्या बंद होगा गूगल सर्च इंजन (Impact on Google Search Engine in hindi)
आप सभी अच्छी तरह जानते हैं कि गूगल सर्च इंजन (Google search engine) सबसे बड़ा इंजन है। लेकिन Google Bard के लांच होने के बाद से ही ज़्यादातर लोग यही सोच रहे हैं कि क्या गूगल एआई बार्ड (Google AI Bard) के आ जाने से गूगल सर्च इंजन बंद कर दिया जाएगा? अगर आप भी यही सोच रहे हैं तो हैं तो हम आपको बता दें कि फिलहाल ऐसी कोई बात नहीं है।
गूगल सर्च इंजन और गूगल एआई बार्ड दोनों अलग-अलग चीज़ें हैं। गूगल सर्च इंजन से जहां ज़रूरी जानकारी सर्च की जाती है। वहीं गूगल एआई बार्ड से आप अपने सवालों के जवाब बड़ी ही आसानी से जान सकते हैं। गूगल बार्ड को अलग वेबसाइट से लिंक किया जाएगा।
गूगल एआई बार्ड के फ़ायदे (Advantages of Google Bard in hindi)
गूगल बर्ड के निम्नलिखित फ़ायदे हो सकते हैं -
• सूचना तक आसान पहुंच : बार्ड आपको किसी भी विषय संबंधी जानकारी तक आसान पहुंच प्रदान करता है।
• रचनात्मकता को बढ़ावा देना : गूगल बर्ड आपकी रचनात्मकता को बढ़ावा देने में आसानी से मदद कर सकता है। गूगल बर्ड की सहायता से आप अपनी रचनात्मकता के स्तर को और भी बेहतर बना सकते हैं।
• भाषा सीखने में मदद : बार्ड, भाषा सीखने में मदद कर सकता है। क्योंकि इसमें अनेक देशों की भाषाओं का अनुवाद करने की क्षमता उपलब्ध कराई गई है।
• समय की बचत : बार्ड आपके लिए समय बचा सकता है क्योंकि आपको किसी भी जानकारी को खोजने के लिए अब इधर-उधर नहीं जाना पड़ेगा।
गूगल एआई बार्ड के नुकसान (Disadvantages of Google Bard in hindi)
गूगल बार्ड AI (Google Bard AI) के निम्नलिखित नुकसान हो सकते हैं -
• सूचना की सटीकता : बार्ड द्वारा प्रदान की गई जानकारी हमेशा सटीक नहीं हो सकती है।
• निर्भरता : बार्ड पर बहुत अधिक निर्भर होना अच्छा नहीं है। आपको स्वयं भी जानकारी की खोज करनी चाहिए।
• गोपनीयता : बार्ड का उपयोग करते समय अपनी गोपनीयता का ध्यान रखना महत्वपूर्ण है।
निष्कर्ष (Conclusion)
Google Bard AI को विशेष रूप से उन कार्यों के लिए डिज़ाइन किया गया है, जिनमें मानवीय संवाद की नकल करना और प्राकृतिक भाषा में उत्तर प्रदान करना आवश्यक होता है। यह AI प्रणाली भाषा मॉडल पर आधारित है जो मानव वार्तालाप को समझने, विश्लेषण करने और उसका उत्तर देने में सक्षम है। यह मॉडल लगातार डेटा और प्रशिक्षण के माध्यम से बेहतर होता जा रहा है, जिससे यह उपयोगकर्ताओं के प्रश्नों का और अधिक सटीक और स्पष्ट उत्तर प्रदान कर सकता है।
दरअसल Google Bard का नाम अंग्रेज़ी साहित्य के महान कवि विलियम शेक्सपियर से प्रेरित होकर रखा गया है, जिन्हें "The Bard" के नाम से जाना जाता था। शेक्सपियर की साहित्यिक क्षमता और भाषा जिस तरह मज़बूत थी। ठीक उसी तरह Google Bard AI को भी भाषा को समझने और उसे इस्तेमाल करने के लिए विकसित किया गया है।
गूगल बार्ड एक शक्तिशाली AI उपकरण है जो कई तरह से उपयोगी हो सकता है। यह हमें जानकारी तक आसान पहुंच प्रदान करता है, रचनात्मकता को बढ़ावा देता है और भाषा सीखने में मदद करता है। हालांकि, बार्ड पर पूरी तरह से निर्भर रहना अच्छा नहीं है। हमें हमेशा स्वयं भी जानकारी की खोज करनी चाहिए। क्योंकि मशीन तो मशीन की तरह ही काम करती है। इंसान की बराबरी करना मशीन के बस में नहीं है।
उम्मीद है यह लेख आपको अवश्य पसंद आया होगा। जहां आपको गूगल बार्ड क्या है? यह कैसे काम करता है? (Google Bard kya hai? Yeh kaise kaam karta hai?) जानने मिला होगा। इसे शेयर करना ना भूलें ताकि आपके दोस्त भी अपने सृजनात्मक स्तर को बढ़ाने के लिए गूगल बार्ड (Google Gemini) का उपयोग कर सकें ।ऐसे ही दिलचस्प भरे लेख पढ़ते रहने के लिए जुड़े रहिए हमारी वेबसाइट चहलपहल के साथ।
( - Written by Alok)
Some more articles :
Tags
इन्फर्मेशन