अपने फ़ोन से QR कोड कैसे बनाएं? | How to make QR Code code in mobile in hindi
दोस्तों, आज के पोस्ट में जानेंगे QR Code कैसे बनाएं? हिंदी में। आपने अक़्सर किसी कंपनी के प्रोडक्ट के ऊपर क्यूआर कोड अवश्य देखा होगा। और इसे देखने के बाद आपके मन में कुछ सवाल ज़रूर उठे होंगे। इस लेख में हम आपके इन्ही सवालों का समाधान देने वाले हैं।
फ़िलहाल इस पोस्ट में हम आपको क्यू आर कोड कैसे बनाते हैं (QR Code kaise banate hain?) के बारे में बताने जा रहे हैं। आज के समय में ज़्यादातर कंपनियां अपने प्रोडक्ट के बॉक्स पर QR Code देती है। क्योंकि इस छोटे से कोड में प्रोडक्ट से सम्बंधित कई तरह की जानकारी छिपी होती है।
QR कोड क्या होता है? (QR Code kya hota hai?)
आपको बता दें कि स्मार्टफोन इस्तेमाल करने वाले यूजर्स अपनी सारी डिटेल एक QR कोड में सेव कर सकते हैं। जिसे ज़रूरत के वक्त किसी अन्य यूजर्स को भेजा जा सकता है। इसका सबसे बड़ा फ़ायदा ये होता है कि आपको बार-बार अपनी डिटेल्स टाइप करने की ज़रूरत नहीं होती क्योंकि इसे स्कैन करते ही आपकी स्टोर की गयी सभी जानकारी सामने आ जाती है।
QR Code का पूरा नाम Quick Response Code हो ता है। क्यू आर (QR code) Square Shape में बने होते हैं। इसमें आपको अजीब सा डॉट डॉट का पैटर्न देखने मिलता है। ये आपको Ticket, Online Website, Visiting Card, Online Payment और बहुत सी जगह में देखने मिल जाते हैं। जब किसी चीज़ की आपको इनफर्मेशन लेनी होती है तब आप उसके QR Code का इस्तेमाल कर उसके बारे में आसानी से पता कर सकते हैं। यदि आपको भी अपना QR Code बनाना है तो चलिए हम आपको QR कोड बनाने का तरीक़ा (qr code banane ka tarika) बता देते हैं।
क्यू आर कोड कैसे बनाएं? QR Code kaise banaye?
आज के समय में अपनी जानकारी किसी कोड में छुपाकर रखना बहुत ही आसान है। इसके ज़रिए आप अपने नाम और नंबर के साथ निकनेम, ईमेल, ऐड्रेस, कंपनी, फैक्स, फ़ोटो के साथ साथ कई अन्य जानकारियां भी क्यूआर कोड QR Code के ज़रिए क्रिएट कर सकते हैं। बस आपके पास एक मोबाइल फ़ोन होना चाहिए। अब जिस भी तरह का कोड क्रिएट करना चाहते हैं उस पर क्लिक करके नीचे डिटेल भर सकते हैं।
इसके लिए सबसे पहले आपको अपने मोबाइल के ब्राउज़र के सर्च बॉक्स में जाकर qr code generator टाइप करके सर्च करना है। रिज़ल्ट में कुछ वेबसाइट के लिंक मिल जायेंगे। आप www.qr-code-generator.com/ वेबसाइट को ओपन कर सकते हैं।
यदि आपने अपना क्यूआर कोड (QR Code) बना लिया है तो आप इसे चेक भी कर सकते हैं। कि यह सही काम कर रहा है या नहीं? इसके लिए आपको इसे अपने फ़ोन से स्कैन करना होगा। प्लेस्टोर में कई सारे Apps मौजूद है जो QR Code Scan करने का काम करते हैं।
उम्मीद है अब आप QR कोड के बारे में अच्छी तरह जान गए होंगे कि QR कोड क्या होता है? | QR Code कैसे बनाएं? इस जानकारी को आप अपने दोस्तों को शेयर कर सकते हैं। ताकि वे भी अपनी डिटेल्स QR कोड के ज़रिए बना सकें।
'- By Alok'
हमारे अन्य आर्टिकल्स भी पढ़ें 👇
Tags
इन्फर्मेशन