कहीं आप ज़्यादा नींद तो नहीं लेते? हो जाइए सावधान | Neend lene ke side effects in hindi

ज़्यादा नींद लेने से क्या नुक़सान हैं? | Zarurat se zyada neend lene se kya hota hai?


image source : pexels.com


दोस्तों, नींद लेना किसे अच्छा नहीं लगता है। सच तो यह है कि अच्छे स्वास्थ्य के लिए पर्याप्त नींद लेना भी ज़रूरी है। पर्याप्त नींद, सेहत के लिए बेहद फ़ायदेमंद होती है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि ज़्यादा सोने से क्या नुक़सान है? हम आपको बता दें कि यही नींद अगर ज़रूरत से ज़्यादा हो, तो आपको इसके फ़ायदे के बजाय, अनेक नुक़सान भी झेलने पड़ सकते हैं।

सच में ज़रूरत से ज़्यादा नींद लेना आपके स्वास्थ्य के लिए नुक़सानदायक हो सकता है। जी हां, इस लेख में आज हम ज़्यादा नींद लेने के नुक़सान (zyada nind lene ke nuksan) के बारे में बात करने वाले हैं।

जिस प्रकार कम नींद से अवसाद, मोटापा, हृदयरोग जैसी बीमारियों का ख़तरा बना रहता है। वैसे ही ज़रूरत से ज़्यादा नींद (zarurat se zyada nind) लेने से भी इन्हीं बीमारियों का ख़तरा बढ़ जाता है। साथ ही व्यक्ति की स्फूर्ति पर भी विपरीत प्रभाव पड़ता है। जिसका प्रभाव उसकी आय पर भी पड़ता है। आप जितनी ज़्यादा नींद लेंगे। उठने के बाद उतना ही ज़्यादा आलस महसूस करेंगे।



अब सवाल यह उठता है कि नींद का सही समय और कितने समय तक नींद लेना चाहिए? कैसे पता करें? क्यों कि हर एक व्यक्ति के लिए नींद कि ज़रूरत उसके श्रम करने की आदत और उस की सेहत के अनुसार अलग-अलग हो सकती है। विशेषज्ञ मानते हैं कि 18 से 64 साल के व्यक्तियों को सामान्य रूप से 7 से 9 घंटे कि नींद लेना ज़रूरी होता है। इससे ज़्यादा नींद लेना, तय सीमा से अधिक माना जाता है। नींद से होने वाली इस परिस्थिति को हाइपरसोम्निया (hypersomnia) कहा जाता है। 

हाइपरसोम्निया (hypersomnia) नींद का एक ऐसा विकार है जिसके कारण व्यक्ति को दिन में हद से ज़्यादा नींद आती है। इस समस्या से पीड़ित व्यक्ति को सतत नींद की ज़रूरत महसूस होती है। वह अपने आप में इतना परेशान रहता है कि उसे शायद ही कभी पूरी तरह से आराम महसूस हो पाता है। आइए जानते हैं कि ज़्यादा नींद आने से कौन कौन सी बीमारी होती है? (zyada sone see koun koun si bimari hoti hai?)


ज़्यादा नींद आने के नुक़सान (zyada neend aane ke nuksan)


image source : pexels.com


ज़रूरत से ज़्यादा नींद लेने से निम्नलिखित समस्याएँ हो सकती हैं-

1.  डिप्रेशन - ज़रूरत से ज़्यादा नींद लेने से आपको फ़ायदा मिलने के बजाय नुक़सान हो सकता है। शोध से यह पता चला है कि 7-8 घंटे से अधिक सोने वालों को मानसिक तनाव की समस्या होती है। इतना ही नहीं, बल्कि 9 घंटें से अधिक सोने वालों को डिप्रेशन की समस्या होने की संभावना 49% बढ़ जाती है। दरअसल ज़रूरत से ज़्यादा सोते रहने से शरीर में सस्ती आने लगती है। फ़िर मन कहीं भी नहीं लगता। चिड़चिड़ापन होने लगता है।



2. मधुमेह - एक शोध द्वारा यह पता चला है कि जो लोग रोज़ाना 8 घंटे से अधि‍क नींद लेते हैं उन्हें मधुमेह का ख़तरा उन लोगों की अपेक्षा दुगुना हो ता है, जो 8 घंटे से कम समय की नींद लेते हैं।

3. दिल की बीमारी - अमेरिकन कॉलेज ऑफ कार्डियोलॉजी में किए गए एक शोध इस बात का पता चला है कि 8 घंटे या इससे अधि‍क नींद लेने वाले लोगों को कोराेनरी हार्ट डिज़ीज़ होने का ख़तरा दुगुना होता है, बजाए उनके, जो 8 घंटे से कम नींद लेते हैं।



4. प्रेग्नेंसी में समस्या -
कोरिया के एक वैज्ञानिक समूह द्वारा किए गए शोध से एक आश्चर्यजनक बात पता चली है कि 8 घंटे से अधि‍क नींद लेने वाली महिलाएं, जो ख़ास तौर से 9 से 11 घंटे की नींद लेने की आदी होती हैं। उनके प्रेग्नेंट होने की संभावनाएं उन महिलाओं की अपेक्षा आधी हो जाती है जो 7 से 8 घंटे की नींद लेती हैं।

5. दिमागी कमज़ोरी - ज़रूरत से ज़्यादा नींद लेने से दिमाग़ को आराम मिलने के बजाय वह और भी कमज़ोर हो जाता है। यहां तक कि ज़रूरत से ज़्यादा नींद लेने से याददाश्त पर भी विपरीत प्रभाव पड़ता है। दरअसल ज़्यादा
नींद लेने से मस्तिष्क की कोशिकाएं सक्रिय नहीं रह पाती हैं जिस कारण दिमाग़ निर्णय लेने में अधिक समय लगाता है।



6. मांसपेशियों में दर्द - ज़्यादा सोते रहने से सिरदर्द के साथ-साथ शरीर में भारीपन भी महसूस होने लगता है। जिससे दूसरी बड़ी समस्या मांसपेशियों में दर्द के रूप में उभर आती है। जो आगे चलकर बड़ा रूप भी धारण कर सकती है।

7. मोटापा - आप तो जानते ही होंगे कि फैट्स के बर्न होने के लिए शारीरिक गतिविधियां होना ज़रूरी है। इसके लिए इसलिए ध्यान रखें कि संतुलित मात्रा में ही नींद लें। जिससे आप अपने वज़न पर नियंत्रण रख सकें।

उम्मीद है हमारे इस लेख के माध्यम से अब आप स्पष्ट तौर पर जान चुके होंगे कि ज़्यादा सोने के क्या नुक़सान हैं? (zyada sone ke kya nuksan hain?)। स्वस्थ रहिए अपनी दिनचर्या सही बनाइए और ऐसे ही दिलचस्प लेख पढ़ने के लिए हमारी वेबसाइट चहलपहल के साथ बने रहिए।

- By Alok

अन्य आर्टिकल्स भी पढ़ें 👇



















एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने