लाडली बहना योजना क्या है? इसके लिए दस्तावेज एवं पात्रता की शर्तें क्या हैं जानें।

लाड़ली बहना योजना रजिस्ट्रेशन, पात्रता, आवश्यक दस्तावेज, कौन होंगे पात्र और कौन होंगे अपात्र?

दोस्तों, मध्य प्रदेश में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अपनी महत्वाकांक्षी योजना, लाड़ली बहना योजना (Ladli Behna Yojna) को लॉन्च कर दिया है। इस योजना के तहत 23 साल से लेकर 60 साल तक की उम्र की महिलाओं के बैंक खातों में हर महीने ₹1000 की राशि भेजी जाएगी। जी हां, इस लेख में सरकारी योजना के तहत हम मध्यप्रदेश की लाड़ली बहना योजना (madhyapradesh ki ladli behana yojna) के बारे विस्तार से जानने वाले हैं।




हम आपको बता दें कि मध्य प्रदेश सरकार ने मार्च 2023 में लाड़ली बहना योजना (Ladli Behna Yojna) नामक एक नई योजना की शुरुआत की है। लाडली बहना योजना (ladli bahna yojna) विशेष रूप से मध्य प्रदेश में लड़कियों और महिलाओं के जीवन को सशक्त बनाने के लिए एक सरकारी योजना है। मुख्यमंत्री ने लाड़ली बहना योजना के माध्यम से राज्य में गरीब लड़कियों और महिलाओं को आर्थिक रूप से स्वतंत्र बनाने में मदद करने की योजना बनाई है। सरकार ने अगले 5 साल में इस योजना में 60 हजार करोड़ रुपए तक का ख़र्च करने का ऐलान किया है।



लाड़ली बहना योजना क्या है? (ladli behna yojana kya hai?)

यह योजना लाड़ली लक्ष्मी योजना के जैसा है। यह सभी पात्र उम्मीदवारों को लाडली लक्ष्मी योजना के तरीक़े से वितरित किया जाएगा। सरकार ने MP Ladli Behna Yojana के प्रत्येक लाभार्थी को 1000 रुपये मासिक प्रदान करने की घोषणा की है। इस तरह राज्य की महिलाओं को हर साल कुल 12000 रुपये प्रदान किए जाएंगे। यह योजना निश्चित रूप से लड़कियों और महिलाओं के जीवन को सकारात्मक रूप से प्रभावित करने वाली योजना है।


मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना (mukhyamantri ladli behna yojana) के उद्देश्य

मध्य प्रदेश लाड़ली बहना योजना के पीछे मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान जी का मुख्य उद्देश्य यह है कि वे राज्य की बहनों को वित्तीय सहायता प्रदान करके उन्हें आत्मनिर्भर और सशक्त बनाना चाहते हैं। इस योजना के तहत बहनों को हर महीने 1000 रुपये कुल 12000 रुपये प्रति वर्ष मिलेंगे।

लाड़ली बहना योजना (ladli behna yojna) के तहत ढाई लाख से कम आय वाले परिवार की महिलाएं पात्र होंगी। यह राशि लाभार्थी महिलाओं को उनकी जरूरी ख़र्च का ख़याल रखने में मदद करेगी।



लाड़ली बहना योजना की विशेषताएं (ladli behna yojana ki visheshtayen)

लाड़ली बहना योजना के लाभ या विशेषताएं निम्नलिखित हैं -

• इस योजना के तहत मध्य प्रदेश सरकार के द्वारा 5 बर्ष में 60000 करोड़ की राशि, पात्र बहनों के बीच आवंटित की जाएगी। 

• इस योजना के माध्यम से निम्न वर्ग तथा मध्यम वर्ग की महिलाओं दोनों को आर्थिक सहायता दी जा सकेगी।

• इस योजना के अन्तर्गत मध्यप्रदेश की बहनों को हर महीने 1000 रुपये की आर्थिक सहायता राशि प्रदान की जाएगी।

• यदि 60 वर्ष से अधिक आयु की किसी महिला को पहले से ही वृद्धावस्था पेंशन योजना की राशि ₹600 प्राप्त हो रही है। तो इस योजना के तहत उसे ₹600 के अलावा भी ₹400 की राशि दी जायेगी।

• मध्यप्रदेश की इस योजना से मिलने वाली राशि ₹1000 को प्रदेश की इस लाड़ली बहना योजना के लाभार्थी के खाते में हर महीने की 10 तारीख को पहुंचा दी जायेगी।

• इस योजना के माध्यम से मध्यप्रदेश की बहनें आत्मनिर्भर बन पाएगी। वे अब अपनी छोटी मोटी जरूरतों के लिए दूसरों पर आश्रित नहीं रहेंगी।



लाडली बहना योजना की पात्रता (Ladli Behna Yojana Eligibility in hindi)

• इस योजना का लाभ केवल मध्य प्रदेश की बहनों को ही प्राप्त हो सकेगा।

• इस योजना के लिए बहनों की उम्र की बात करें, तो 23 से 60 वर्ष तक उम्र की महिलाओं को इस योजना का सीधा लाभ मिल सकेगा।

• मध्य प्रदेश की गरीब और निम्न मध्यमवर्गीय परिवार की महिलाएं इस योजना के लिए पात्र होंगी।

• इस योजना के लिए मध्यप्रदेश की विवाहित, विधवा, तलाकशुदा एवं परित्यक्ता महिलाएं भी शामिल की जाएंगी।

• वार्षिक आय की बात की जाए तो प्रदेश की बहनों के परिवार की वार्षिक आय 2 लाख 50 हजार रुपये से कम होनी चाहिए।

• इस योजना का लाभ उन्हीं बहनों को मिल सकेगा जिनकी कृषि भूमि 5 एकड़ से कम की हो।

• मध्यप्रदेश सरकार के अनुसार अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, पिछड़ा वर्ग और सामान्य वर्ग की सभी बहनें इस योजना के लिए पात्र मानी जाएंगी।



लाड़ली बहना योजना के लिए अपात्रता

• यदि परिवार की कोई भी सदस्य आयकरदाता हो तो ऐसी बहनें इस योजना के लाभ के लिए अपात्र होंगी।

• यदि परिवार में कोई भारत सरकार या राज्य सरकार की कोई नौकरी या सरकारी पेंशन प्राप्त कर रहा हो तो उस परिवार की महिलाएं इस योजना के लिए अपात्र होंगी।

• यदि कोई महिला स्वयं किसी सरकारी योजना से मासिक 1000 रुपये या उससे अधिक का लाभ ले रही है तो वह इस योजना के लिए अपात्र मानी जाएगी।

• अगर किसी महिला के परिवार में कोई वर्तमान अथवा भूतपूर्व विधायक या सांसद है, तो वह महिला इस लाड़ली बहना योजना के लिए अपात्र होगी।

• यदि किसी महिला के परिवार में किसी के नाम से चौपहिया वाहन (ट्रैक्टर सहित) पंजीकृत है। तब ऐसी स्थिति में वह महिला लाड़ली बहना योजना के लिए अपात्र होगी।



रजिस्ट्रेशन करने के लिए आवश्यक दस्तावेज

• परिवार की समग्र आईडी और स्वयं की समग्र आईडी उपलब्ध होनी चाहिए।

• महिला का आधार कार्ड होना चाहिए। ध्यान रहे आधार नंबर बैंक खाते से लिंक भी होना चाहिए।

• समग्र में e-KYC पूर्ण होना चाहिए। वह मोबाइल नंबर पास में होना चाहिए जिसमें ओटीपी भेजा जाएगा।

• समग्र आइडी एवं आधार में हिताग्राही की जानकारी समान होनी चाहिए।

• एमपी लाड़ली बहना योजना के लिए आय प्रमाण पत्र एवं मूल निवासी प्रमाण पत्र की कोई आवश्यकता नहीं होती।

• इस योजना के रजिस्ट्रेशन के लिए किसी भी डाक्यूमेंट की कॉपी अटैच करने की कोई आवश्यकता नहीं है। 



Ladli Behna Yojana के तहत आवेदन कैसे करें?

अगर आप मध्यप्रदेश लाड़ली बहना योजना के लिए आवेदन कर इससे लाभ लेना चाहते हैं तो आप यह जान लें कि इसके लिए आवेदन 25 मार्च से शुरू होंगे। चयनित उम्मीदवारों को 10 जून से हर महीने की 10 तारीख को उनके बैंक खाते में 1000 रुपये भेजे जाएंगे।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान जी के द्वारा अभी इसकी घोषणा की गई है। सरकार ने इस योजना के तहत आवेदन पत्र भरने के लिए शिविर आयोजित करने की घोषणा की है। Madhya Pradesh Ladli Behna Yojna के तहत हर पात्र लाभार्थी अपने पंचायत के कैंप में आवेदन पत्र भर सकता है। इसके लिए आपको निम्न कार्य करने होंगे -

• सबसे पहले आपको अपने समग्र और आधारकार्ड की जानकारी अपडेट करानी होगी। इस बात का विशेष ध्यान रखना होगा कि समग्र और आधार की जानकारी समान हो।

• ग्राम पंचायत कार्यालय में जाकर वहां के अधिकारियों से बात करनी होगी।

• पंजीकरण के लिए अधिकारियों को आवश्यक विवरण और दस्तावेज प्रदान करना होगा।

• ग्राम पंचायत अधिकारियों की मदद से अपनी आधार e-KYC प्रक्रिया पूर्ण करनी होगी।

• पंजीकरण पूर्ण हो जाने के बाद, आपको अधिकारियों द्वारा स्वतः ही सूचित कर दिया जाएगा।


अन्य आर्टिकल्स भी पढ़ें 👇















एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने