किन चीज़ों को एक साथ कभी न खाएं? वर्ना हो सकता है ख़तरा | Ek sath kin chizo ka sevan nahi karna chahiye?



दोस्तों यूं तो हम अपनी डाइट में अनेक प्रकार की चीज़ों को शामिल करते हैं। जब जो अच्छा लगा, फ़ौरन खा लेते हैं। कभी भी ये नहीं सोचते कि इन चीज़ो को खाने से कोई नुक़सान तो नहीं। इस लेख में हम आपको बताने वाले है कि एक साथ किन चीज़ों का सेवन नहीं करना चाहिए? आयुर्वेद की मानें तो इसमें कहा भी गया है कि दो अलग अलग तासीर की चीज़ों को एक साथ कभी नहीं खाना चाहिए।

हम आपको इस लेख के माध्यम से ऐसी ही कुछ चीज़ों के बारे में बताने वाले हैं। जिन्हें एक साथ बिल्कुल भी नहीं खाना चाहिए। वरना आप भारी नुक़सान में पड़ सकते हैं।  आइए जानते हैं कि किसके साथ क्या नहीं खाना चाहिए? (kiske sath kya nahi khana chahiye?)

(1) दही के साथ खट्टे फल या मछली नहीं -
दही के साथ खट्टे फल या मछली का सेवन नहीं करना चाहिए क्योंकि इन दोनों में अलग-अलग एंजाइम्स होते हैं। यदि आप इन्हें एक साथ खाएंगे तो आपके पाचन में गड़बड़ी हो सकती है।

(2) दूध और खट्टे फल एक साथ नहीं -
यदि आप दूध का सेवन कर रहे हों तो इस बात का अवश्य ध्यान रखें कि दूध साथ खट्टे फल का सेवन बिल्कुल न करें। दरअसल इं दोनों ही चीज़ों का PH लेवल अलग अलग होता है।


(3) जंक फूड और कोल्ड ड्रिंक्स एक साथ नहीं -
जंक फूड यानि कि तला और भुना खाना एसिडिक होता है। और कोल्ड ड्रिंक्स में भी एसिड होता है। तापमान के हिसाब से भी दोनों की प्रकृति अलग है।

(4) खाने के तुरंत बाद चाय का सेवन नहीं -
खाने के तुरंत बाद चाय नहीं पीना चाहिए। ऐसा करने से आपके पाचन में समस्या हो सकती है। भोजन करने के बाद बेहतर पाचन चाहते हैं तो कभी भी ग़लती न करें।

(5) दूध के साथ नमकीन का सेवन नहीं -
दरअसल दूध एनिमल प्रोटीन होता है। इसके साथ तली भुनी चीज़ें खाने से रिएक्शन होने का ख़तरा बना रहता है। इसलिए दूध के साथ नमकीन चीज़े कभी नहीं खाना चाहिए।

(6) संतरा और केला साथ में नहीं - 
खट्टे फलों के साथ मीठे फलों का सेवन कभी न करें। क्योंकि खट्टे फल, मीठे फलों से निकलने वाली शुगर में रुकावटें पैदा करते हैं। जिस कारण पाचन में भारी समस्या आ सकती है।


(7) पराठे के साथ दही का सेवन नहीं -
पराठे में वसा होती है। जबकि दही वसा को पचाने में रुकावट पैदा करता है। लेकिन हां, रोटी के साथ आप दही का सेवन कर सकत हैं।

(8) शहद के साथ मख्खन का सेवन नहीं -
शहद को कभी गर्म करके नहीं खाना चाहिए। बुख़ार होने की दशा में शहद का सेवन नहीं करना चाहिए। इससे शरीर में पित्त बढ़ता है।

(9) मुली और शहद एक साथ नहीं -
मुली और शहद एक साथ नहीं खाना चाहिए। दरअसल मुली और शहद एक साथ खाने से पेट में विषाक्त पदार्थ बन सकते हैं। 

(10) घी के साथ शहद का सेवन नहीं -
शहद और घी का सेवन एक साथ कभी नहीं करना चाहिए। दरअसल शहद को गर्म कर घी में मिलाने से एक रसायन तैयार होता है। जो कि सेहत के लिए बेहद नुक़सान दायक होता है। इसलिए दोनों को एक साथ खाने से परहेज़ करना चाहिए।


(11) दूध और तरबूज का सेवन एक साथ नहीं -
दूध और तरबूज का सेवन एक साथ करने से बचना चाहिए। क्योंकि दूध के सेवन से दूध के पाचन की समस्या बन सकती है। साथ ही गैस और एसिडिटी कि समस्या भी बढ़ सकती है।

(12) अंडे और दूध का सेवन एक साथ नहीं -
अंडे के साथ दूध का सेवन एक साथ नहीं करना चाहिए। दोनों को एक साथ खाने से बैक्टीरिया संक्रमण होने का ख़तरा ज़्यादा होता है। पेट ख़राब होने के साथ-साथ बायोटीन की कमी भी हो सकती है।

(13) दही खाने के तुरंत बाद पानी नहीं -
दही खाने के तुरंत बाद पानी का सेवन करने से बचना चाहिए। क्योंकि ऐसा करने से पाचन की समस्या हो सकती है। आपको दस्त की समस्या भी हो सकती है।

(14) दूध के साथ मछली का सेवन नहीं -
प्रकृति की बात की जाए तो दूध ठंडा और मछली गर्म होती है। दूध और मछली का सेवन एक साथ करने से बचना चाहिए क्योंकि ऐसा करने से आपको सफ़ेद दाग़ की समस्या हो सकती है। साथ ही इससे पेट की बीमारी या स्किन पर एलर्जी भी हो सकती है। ख़ून के बहाव पर भी विपरीत असर डाल सकता है।


(15) नमक और दूध का सेवन एक साथ नहीं - 
नमक और दूध का सेवन एक साथ करने से बचना चाहिए। क्योंकि इन दोनों ही चीज़ों में एक दूसरे के विरोधी गुण होते हैं। इसके सेवन से भी सफ़ेद दाग़ की समस्या उत्पन्न हो सकती है।

उम्मीद है यह लेख 'किन चीजों के साथ क्या न खाएं | kin chizon ke sath kya na khayein?' आपके लिए ज़रूर फ़ायदेमंद साबित होगा। आप इसे पढ़ने के बाद अपनी रोज़मर्रा की ज़िंदगी में एक साथ खाने वाली चीज़ों को सोच समझकर ही खाएंगे।
(- By Poonam)

अन्य आर्टिकल्स भी पढ़ें 👇















एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने