विटामिन E के क्या क्या फ़ायदे हैं | विटामिन E के मुख्य स्रोत क्या हैं | Vitamin E ke fayde evam srot in hindi

दोस्तों आपने स्कूल टाईम में या डेली लाइफ़ में कई सारी विटामिन्स के नाम सुन होंगे। जैसे विटामिन- A, B, C, D, K आदि। लेकिन हम आपको जिस विटामिन के बारे में बता रहे हैं वो है बेहद स्पेशल, बेहद ख़ास विटामिन इ। इस लेख में विटामिन E से क्या होता है? (Eitamin E se kya hota hai?) विस्तार से जानेंगे।



यह विटामिन अपने आप में इतना अधिक परिपूर्ण एवं लाभदायक है कि इसके अद्भुत फ़ायदे जानकर शायद आप दांतों तले उंगली दबा सकते हैं। बस इसकी अधिक एवं सही जानकारी नहीं होने के कारण विटामिन E के बारे में हम अनभिज्ञ रह जाते हैं। तो आइए जानते हैं विटामिन E के फ़ायदे (Vitamin E ke fayde in hindi) के बारे में।

वास्तव में विटामिन E एक ऐसी आक्सीडेंट है जो कोशिकाओं को फ़्री रेडिकल्स से होने वाले भारी नुक़सान से बचाता है। जहां विटामिन E से कई तरह की Problms से फ़ायदा मिलता है। वहीं विटामिन E की कमी से कई तरह के नुक़सान भी होते हैं।

दरअसल विटामिन E में एक मुख्य पोषक तत्व होता है। जो हमारी त्वचा और बालों को लंबे समय तक हेल्दी और चमकदार बनाए रखता है। साथ ही इसके नियमित और उचित मात्रा में सेवन से हड्डियों को भी मज़बूत मिलती है।





विटामिन E के फ़ायदे | Benefits of Vitamin E in hindi


विशेष पत्रिका stylesatlife.com में प्रकाशित एक ख़बर के अनुसार, विटामिन E एक fat soluble (वसा में घुलनशील) विटामिन है। जो कि एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होता है। विटामिन E से होने वाले फ़ायदे (Vitamin E se hone vale fayde) निम्नलिखित हैं -

(1) रक्त कोशिकाओं के निर्माण में विटामिन E की भूमिका -

विटामिन E लाल रक्त कोशिकाओं अर्थात Red blood cells के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। और शरीर को विटामिन के अवशोषण करने में भी अत्यधिक सहायता करता है।

इसके साथ साथ विटामिन E रक्त वाहिकाओं को चौड़ा करने में भी सहायता करता है। और अनावश्यक रूप से शरीर में रक्त के थक्के बनने से रोकता है। जिसके कारण हमारे शरीर में सभी आवश्यक तत्वों का पूर्ण रूप से अवशोषण होता है एवं शरीर उचित रूप से कार्य करता है। 

(2) विटामिन E बढ़ाए प्रतिरोधक क्षमता -

विटामिन E के अनगिनत फ़ायदों में यह महत्वपूर्ण है कि विटामिन E के निरंतर एवं प्रतिदिन सेवन से शरीर के रोग प्रतिरोधक क्षमता में वृद्धि होती है। यह हमारे immunity system को strong करके समय समाय पर boost करता है। जिससे बैक्टीरिया और विषाणु से हमारे शरीर की रक्षा होती है। विटामिन E के निरंतर एवं नियमित सेवन से प्रतिरोधक क्षमता को strong करते हैं। जिससे हमारे शरीर की प्रतिरक्षा प्रणाली मज़बूत होती है।


(3) स्कीन, बालों और नाखून के लिए विटामिन E के फ़ायदे -

विटामिन E के सेवन एवं उपयोग से स्कीन, बालों व नाखून को लंबे समय तक health और मज़बूत रखा जा सकता है। विटामिन E एक एंटीऑक्सीडेंट है जो शरीर से toxins को बाहर निकालने में मदद करता है। आजकल विटामिन्स E के ऐसे Supplements भी मिलते हैं। जिसे त्वचा और बालों पर लगाकर भी हम विटामिन E की कमी की पूर्ति कर सकते हैं। जैसे vitamin E की टेबलेट

मेडिकल स्टोर में विटामिन E के कैप्सूल्स (capsules) मौजूद हैं। जिसे आवश्यकतानुसार आप अपनी या डॉक्टर की advoice लेकर अपनी स्कीन एवं हेयर पर apply कर सकते हैं।

इसके लिए आप विटामिन के केप्सूल को बादाम रोगन तेल या coconut oil के साथ मिक्स करके अपने चेहरे पर जेंटल मसाज कर सकते हैं। रात में इसे apply करिए औⁿ धीरे धीरे देखिए इस जादुई नुस्खे का कमाल। इसे आप 1 चम्मच बादाम या coconut oil में 1 केप्सूल मिलाकर use कर सकते हैं। इसी तरह आप अपने बालों के लिए भी अपने बालों के मुताबिक़ 2 चम्मच तेल में 2 केप्सूल मिलाकर use कर सकते हैं।

यक़ीन मानिये विटामिन E केप्सूल के फ़ायदे अनगिनत हैं। skin पर लगाने से त्वचा चमकदार, healthy और classy बनती है। इसके लिए आप 1 विटामिन E केप्सूल को 1 चम्मच बादाम रोगन तेल या नारियल तेल में अच्छी तरह मिक्स करके हल्के हल्के हाथों से चेहरे पर मसाज कर सकते हैं।





(4) पराबैगनी विकिरणों से विटामिन E करे सुरक्षा -

विटामिन E में एंटी ऑक्सीडेंट भरपूर मात्रा में पाया जाता है। जो सूर्य से आने वाली किरणों से स्कीन को सुरक्षित (protect) रखता है। और स्कीन को हेल्दी बनाए रखता है। ये सूर्य से हानिकारक किरणों किरणों से सुरक्षा करता है।

(5) विटामिन E बनाए नाखूनों को स्वस्थ व चमकदार -

कई बार आपने देखा होगा कि कुछ लोगों के नाखून बहुत ख़ूबसूरत होते हैं और कई लोगों के नाखून एकदम मटमैले एवं खुरदुरे होते हैं। ये सब विटामिन E की कमी के कारण होता है। अगर हमारे शरीर में विटामिन E की पर्याप्त मात्रा होती है तो हमारे नाखून भी स्वस्थ एवं चमकीले होते हैं।  

(6) विटामिन E करे हार्ट संबंधी रोगों से बचाव - 

विटामिन E के नियमित सेवन से हृदय संबंधी रोगों में भी अद्भुत फ़ायदा होता है। कोलेस्ट्रॉल के कारण हृदय को होने वाले नुक़सानों से भी बचाता है। विटामिन E के कारण आर्टरीज (Arteries) में होने वाले ब्लॉकेज को भी कम किया जा सकता है। 

दोस्तों जब आपने यह जान लिया है कि विटामिन इ के फ़ायदे क्या हैं? तो यह जानना भी आवश्यक है कि आख़िर यह विटामिन E किसमें पाया जाता है? (vitamin e kisme paya jata hai?) ताकि हम उन विशेष चीज़ों को अपनी दिनचर्या या diet me शामिल कर सकें। तो आइए हम जानते हैं कि विटामिन E की कमी को किन किन पदार्थों एवं सप्लीमेंट्री पदार्थों से पूरा किया जा सकता है। विटामिन E के स्रोत क्या हैं? (vitamin e ke srot kya hain?) विटामिन E के मुख्य स्रोत क्या हैं?


विटामिन E के स्रोत | Sources of Vitamin E in hindi

ऐसी कौन कौन सी चीज़ें हैं जिनमें विटामिन E पाया जाता है। तो चलिए जानते हैं विटामिन E कहां से मिलता है? विटामिन E के स्रोत (vitamin E ke srot) निम्नलिखित हैं -

(1) बादाम से विटामिन E की पूर्ति - 

विटामिन E की कमी को पूरा करने के लिए सबसे पहले यदि किसी food का नाम आता है तो वह है बादाम। बादाम में भरपूर मात्रा में विटामिन E पाया जाता है। इसके अलावा बादाम में पोषक तत्व भी सम्पूर्ण मात्रा में पाए जाते हैं। हमें नियमित रूप से बादाम का सेवन करना चाहिए जिससे शरीर में सुपर एनर्जी बनी रहे। 

इसके लिए आप रात में 4-5 बादाम को धोकर रात में कुनकुने पानी में भिगो दें और सुबह उठकर उन भीगे हुए बादाम को छील कर खा सकते हैं। अपा चाहें तो बादाम शेक भी बना सकते हैं। आप अपनी सुविधानुसार बादाम को अपनी daily diet में शामिल कर सकते हैं। अगर अपा बादाम को डायरेक्ट नहीं कहा सकते, तो मार्केट में आपके लिए बादाम के अनेक option भी उपलब्ध हैं। जैसे बादाम पाक, बादाम तेल आदि जिन्हें आप अपने भोजन में या किसी और तरीक़े से भी use कर सकते हैं।वैसे यदि आप बादाम को डायरेक्ट खा सकते हैं तो ज़्यादा फ़ायदेमंद होता है। 





(2) केले से विटामिन E की पूर्ति -

केले को हमारे भारत में सर्वाधिक पसंद किया जाता है। इसे super food भी कहा जाता है। जिसका सबसे बड़ा कारण इसका हर मौसम में आसानी से पाया जाना है। इसीलिए हर वर्ग के लोगों द्वारा अधिक मात्रा में पसंद किया जाता है। केले में विटामिन E की भरपूर मात्रा पाई जाती है। केले में अन्य पोषक तत्व भी भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। जिस कारण केले के सेवन से शरीर में एनर्जी बनी रहती है। इसीलिए सारे एथलीट, खिलाड़ी व जिम या पहलवानी का शौक़ रखने वाले लोग, केले को अपनी diet में ज़रूर शामिल करते हैं।

(3) पालक के सेवन से विटामिन E की पूर्ति -

हम आपको बता दें कि पालक में आयरन के साथ साथ विटामिन E की मात्रा भी भरपूर मात्रा में पाई जाती है। जिससे कि भोजन के पाचन में मदद मिलती है। अधिकतर महिलाओं, बच्चों व बड़ों को अपनी डाइट में पालक को शामिल करने की सलाह दी जाती है। ताकि उनके शरीर में आयरन के साथ साथ विटामिन E की पूर्ति भी हो सके। पालक के नियमित सेवन से शरीर में आयरन का उचित लेवल बना रहता है जिससे शरीर में हीमोग्लोबिन एवं RBC Count अच्छे होते हैं और कोई बीमारी बग़ैर नहीं पाती।

(4) कई तरह के बीजों से विटामिन E की पूर्ति -

अनेक बीज जैसे - सूरजमुखी, कद्दू, राजगीरी आदि के बीजों में भी विटामिन E की भरपूर मात्रा पाई जाती है। ये बीज भी एंटी ऑक्सीडेंट से भरपूर होते हैं। इन बीजों को कच्चा खाने से या नियमित रूप से अपनी diet में शामिल करने से विटामिन E की कमी पूरी की जा सकती है।

इन कच्चे बीजों में फ़ायबर की अच्छी मात्रा पाई जाती है। फ़ायबर जो हमारे शरीर के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण होता है। फ़ायबर का नियमित सेवन करने से हमारा पाचन तंत्र मज़बूत होता है और हमारा पेट भी साफ़ रहता है।

(5) अन्य फूड से भी करें विटामिन E की पूर्ति - 

अन्य फूड जैसे ब्रोकली, पपीता, एवोकेडो, सोया प्रोडक्ट्स आदि में भी विटामिन की भरपूर मात्रा पाई जाती है। ये हमारे शरीर में अन्य खाद्य पदार्थों की मात्रा भी पूरी करते हैं। अन्य फूड वैसे भी उचित मात्रा में आवश्यक पोषक तत्व की पूर्ति की जा सकती है।

( - By Poonam )

अन्य आर्टिकल्स भी पढ़ें 👇



















एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने