तेल मालिश करने के 7 फ़ायदे | 7 health benefits of oil massage in hindi

तेल मालिश और सेहत | तेल मालिश से सेहत पर क्या प्रभाव पड़ता है?





आज के मॉडर्न ज़माने में जहां लोग स्टाइलिश दिखने के चक्कर में हाथ पैरों की मालिश तो दूर, बालों में तेल लगाना भी भूल गए हैं। अब इन्हें कौन बताए कि मालिश करना क्यों ज़रूरी है (malish karna kyon zaruri hai?) लेकिन भागदौड़ भरी इस ज़िन्दगी में ख़ुद को सेहतमंद रखना भी तो उतना ही ज़रूरी है ना। 

और सेहतमंद रहने के लिए आपको यह जानना भी उतना ही ज़रूरी है कि तेल मालिश करना क्यों ज़रूरी है? (tel malish karna kyon zaruri hai?) तो चलिए हम ही बता देते हैं कि आपके जीवन में मालिश का महत्व (malish ka mahatva) क्या है?

इसमें कोई दो मत नहीं है कि तेल मालिश करने से आपकी दिनचर्या पर सकारात्मक प्रभाव पड़ता है। कहा भी जाता है कि "स्वस्थ शरीर में स्वस्थ मन का वास होता है।" वैसे भी स्वस्थ शरीर के साथ साथ रोग प्रतिरोधक क्षमता बनाए रखना कौन नहीं चाहता। लेकिन इसके लिए व्यायाम और प्राणायाम के साथ-साथ शरीर की मालिश भी अत्यंत जरूरी है। तो आइए जानते हैं मालिश के क्या फायदे हैं? (malish ke kya fayde hain?)


तेल मालिश करने के फ़ायदे | Tel Malish karne ke fayde


(1) रक्त का उचित संचार - 
जब हम अपने शरीर के किसी अंग में या बालों में तेल लगाते हैं। तो हमारे शरीर में रक्त का संचरण उचित रूप से होने लगता है। हमारे शरीर के रोम छिद्र खुल जाते हैं। जिससे शरीर में जमा अनावश्यक विषाक्त पदार्थ (toxins) बाहर निकाल जाते हैं। इस तरह शरीर और बालों में मजबूती आती है।

शरीर के किसी भी अंग या बालों कि मालिश करने से नई चमक आती है एवं मांशपेशियों में नई जान आती है। जिस कारण शरीर में पहले से कई गुना बेहतर फ़ील होता है।


(2) त्वचा दमकने लगती है -
अगर हम शरीर किसी भी विशेष तौर से चेहरे के त्वचा, हाथ पैर या कमर की मालिश करते हैं तो उस स्थान पर blood flow तेज़ी से होने लगता है। और यदि ऐसा होता है तो शरीर उचित तरीके से काम करना शुरू कर देता है। और त्वचा एम उचित रक्त संचरण से त्वचा में एक अलग ही glow आता है। जो सच में क़ाबिले तारीफ़ होता है। इस तरह नियमित अंतराल पर मसाज करने पर जो चमक आती है। वो बड़े बड़े पार्लर व महंगे महंगे प्रोडक्ट पर ख़र्चा करने से भी नहीं मिलता है।

(3) तनाव से मुक्ति -
मसाज में सचमुच इतना जादू होता है कि जिसे केवल वहीं जनता है जिसने मसाज का आनंद उठाया है। हम बालों या बॉडी को जब मसाज करते हैं। तो शरीर में एक नई ऊर्जा संचार होता है। शरीर में नई स्फूर्ति व उत्साह जाग्रत होता है। शरीर व बालों में तेल मालिश से शरीर के प्रत्येक अंग में रक्त का संचरण उचित तरीक़े से होता है। जिससे शरीर के साथ साथ मन के अंदर उत्साह, उमंग एवं रोमांच उत्पन्न होता है। जिससे मानसिक तनाव से मुक्ति मिलती है।

(4) कई रोगों के लिए रामबाण -
विभिन्न आयुर्वेद संस्थानों में एवं बड़े बड़े चिकित्सालयों में एक विशेष परिसर रख जाता है जहां विभिन्न उपचारों में से एक उपचार यह भी होता है कि जिसे पंचकर्म के नाम से जाना जाता है। एवं इसको विशेष महत्व दिया जाता है। जिसमें शरीर के उन विशेष हिस्सों पर तेल मसाज के द्वारा उपचार किया जाता है। इस तरह  विभिन्न प्रकार के रोगों की चिकित्सा की जाती है।


(5) रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाए -
कई शोधकर्ताओं एवं बड़ी बड़ी यूनिवर्सिटी जैसे लांस एंजिल्स में स्थित सिडर सिनाई मेडिकल सेंटर में हुए अध्ययन में यह पाया गया है कि शरीर को पूर्ण रूप से रिलेक्स देने एवं उसके किसी विशेष हिस्से में दर्द को कम करने के लिए मसाज यानि पंचकर्म से बढ़कर शरीर के लिए कोई दूसरा कोई दूसरा विकल्प हो ही नहीं सकता।

यह शरीर को पूरी तरह से रिलेक्स मोड में ले जाता है। और शरीर को पूरी तरह से रिफ्रेश कर देता है। जिसके कारण आपके शरीर में एक नई ऊर्जा का संचरण होता है। जिससे हमारी रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ने लगती है।

(6) यौन क्षमता को बढ़ाए -
तेल मसाज को यौन क्षमता बढ़ाने के लिए रामबाण माना है। महिलाओं एवं पुरुषों की प्रजनन क्षमता को बढ़ाने के लिए विभिन्न प्रकार के टॉनिक, कैप्सूल्स या अन्य पदार्थों का सेवन करते हैं।

लेकिन इन सब में से अधिक कारगर व उपयोगी ऑयल मसाज ही है। इस प्रकार का ऑयल मसाज महिलाओं व पुरुषों की फर्टिलिटी को बूस्ट करता है। साथ ही विभिन्न प्रकार के टॉक्सिंस शरीर से बाहर निकालता है। पुरुषों में तो यह वीर्य (sperm) counting को भी तेज़ी से बढ़ाता है।


(7) बालों के लिए ऑयल मसाज वरदान -
आज की busy और modern Life में बालों में तेल लगाना तो मानो पूरी तरह भूल ही चुके हैं। जिसके भयंकर परिणाम के रूप में आजकल पुरुषों एवं महिलाओं में गंजापन देखा जा रहा है।

ऐसे में ऑयल मसाज सभी के लिए एक वरदान साबित हो रहा है। कई बड़े एवं महंगे पार्लरों में विशेष प्रकार के मसाज का विकल्प रखा जाता है। जिससे बालों को पोषण व मज़बूती मिलती है।

यदि आप घर पर ही इस तरह के मसाज का फ़ायदा उठाना चाहते हैं। तो आप नारियल तेल एक कटोरी में लेकर हल्का गर्म कर लें। इसमें 1 से 2 विटामिन E की केप्सुल को अच्छी तरह से मिक्स कर लें। फ़िर इसे हाथों से या रुई से अपने बालों कि जड़ों में लगा लें। और तैयार हो जाएं अपने बालों को नया जीवनदान देने के लिए। इससे आपके बालों और मस्तिष्क में ब्लड सर्कुलेशन अच्छे से होने लगेगा। और बालों को मज़बूती और नई जान मिलेगी।

उम्मीद है इस लेख "तेल मालिश करने के 7 फ़ायदे।" को पढ़कर आपको यह जानकारी मिल ही गई होगी कि तेल मालिश के क्या क्या फ़ायदे हैं? हम आशा करते हैं कि आप तेल मालिश के अद्भुत फ़ायदे जानकर अपनी लाइफस्टाइल में एक नया बदलाव ज़रूर लाएंगे।


अन्य आर्टिकल्स भी पढ़ें 👇















एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने